Lok Sabha Debates
Statement Regarding Government Business For The Week Commencing The 18 Th ... on 15 December, 2000
nt> 12.04 hrs. Title: Statement regarding Government business for the week commencing the 18th December, 2000 and submission by the members. संसदीय कार्य मंत्री तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (श्री प्रमोद महाजन):उपाध्यक्ष महोदय, आपकी अनुमति से मैं यह सूचित करता हूं कि सोमवार, १८ दिसम्बर, २००० से प्रारम्भ होने वाले सप्ताह के दौरान इस सदन में निम्नलखित सरकारी कार्य लिया जायेगा:- आज की कार्यसूची से बकाया सरकारी कार्य की किसी भी मद पर विचार। वर्ष २०००-२००१ के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगे (सामान्य) (दूसरी खेप) पर चर्चा और मतदान तथा इससे संबंधित वनियोग विधेयक का पुर:स्थापन, विचार और पारित करना। सीमा-शुल्क टैरिफ अधनियम की दूसरी अनुसूची को संशोधित करने की अधिसूचना का अनुमोदन चाहने वाले सांवधिक संकल्प पर चर्चा ताकि चर्म, खालों तथा चमड़ों, शोधित तथा अशोधित, सभी तरह के लेकिन सीमा-शुल्क टैरिफ अधनियम, १९७५ की दूसरी अनुसूची के शीर्ष संख्या १४ के अन्तर्गत आने वाले चमड़ों के उत्पाद शामिल नहीं हैं पर उदग्रहणीय निर्यात शुल्क को २५ प्रतिशत से बढ़ाकर ६० प्रतिशत किया जा सके। कराधान वधि (संशोधन) विधेयक, २००० पर विचार और पारित करना। वर्ष २०००-२००१ के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगे (रेल) पर चर्चा और मतदान तथा इससे संबंधित वनियोग विधेयक का पुर:स्थापन, विचार और पारित करना। रेल अभिसमय समति (१९९९) ने अपने प्रथम प्रतिवेदन में २०००-२००१ के लिए लाभांश की दर तथा अन्य आनुषंगिक मामलों के संबंध में की गई वभिन्न सिफारिशों की स्वीकृति चाहने वाले संकल्प पर चर्चा। निम्नलखित अध्यादेशों का निरनुमोदन चाहने वाले सांवधिक संकल्पों पर चर्चा और इन अध्यादेशों का प्रतिस्थापन चाहने वाले विधेयकों पर विचार और पारित करना:-(क) भारतीय विश्व कार्य परिषद अध्यादेश, २००० (ख) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (संशोधन) अध्यादेश, २००० ८, १९९२ के सी.ए. संदर्भ संख्या ११ में केन्द्रीय सचिवालय आशुलपिक सेवा के आशुलपिक ग्रेड "घ" के वेतनमानों में बढ़ोतरी पर माध्यमस्थ बोर्ड के अधनिर्णय को अस्वीकृत करने का अनुमोदन चाहने वाले संकल्प पर चर्चा। 9, जे.सी.एम. योजना के अन्तर्गत अपेक्षित समयोपरि भत्ते पर माध्यमस्थ बोर्ड के अधनिर्णय का अनुमोदन चाहने वाले संकल्प पर चर्चा।
१०. १९९१ के सी.ए.सदर्भ संख्या २ में केन्द्रीय सचिवालय आशुलपिक सेवा के निजी सचिवों (ग्रेड क और ख सम्मिलित) को विशेष वेतन दिये जाने से संबंधित माध्यमस्थ बोर्ड की अस्वीकृति का अनुमोदन चाहने वाले संकल्प पर चर्चा।
११. संविधान (८५वां संशोधन) विधेयक, १९९९ पर विचार और पारित करना।
-----------
*m02 श्री मुलायम सिंह यादव(संभल) : उपाध्यक्ष महोदय, यह संविधान संशोधन क्या है । इसमें क्या छपा हुआ है, हमें पता नहीं है लेकिन पता चला है कि यह महिला आरक्षण बिल है और महिला आरक्षण बिल में जब तक संशोधन नहीं होगा, तब तक हम इसका विरोध करते रहेगें और यदि सरकार इसे जबरदस्ती पास कराना चाहत्ती है ैं तो समाजवादी पार्टी इसे जबरदस्ती रोकने का प्रयास भी करेगी । (व्यवधान) उपाध्यक्ष महोदय, माननीय मंत्री जी ने जो अगले सप्ताह की कार्य-सूची का विवरण प्रस्तुत किया है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि संविधान संशोधन विधेयक के रूप में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने वाला है। हम उसका विरोध करते हैं। यह घालमेल हो गया है। जब तक मुसलमानों, पिछडे वर्ग एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं का आरक्षण संविधान संशोधन में नहीं लाया जाता है तब तक समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक को सदन में पास नहीं होने देगी मेरा आग्रह है कि चुनाव आयोग ने जो राय दी है उसे मान लिया जाए और महिला आरक्षण चुनाव आयोग को नहीं दलों को आरक्षित किया जाए ।…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय, यह बडा घालमेल ही रहा है। महिला आरक्षण विघेयक को पास कराने का यह गोपनीय तरीका अपनाया जा रहा है। यदि महिला आरक्षण विधेयक अपने वर्तमान स्वरूप में सदन में विचार के लिए आएगा, तो हम उसका विरोध करेंगे और विरोध ही नहीं करेंगे बल्कि उसे पास नहीं होने देंगे। …( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : मुलायम सिंह जी, जब वह आए तब विरोध करना। अभी आया नहीं है। अगले हफ्ते आने वाले जो विधेयक हैं उनके ऊपर आप अभी अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। ...( व्यवधान)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली): उपाध्यक्ष महोदय, ये कैसे संसदीय कार्य मंत्री हैं…( व्यवधान ) श्री मुलायम सिंह यादव :उपाध्यक्ष महोदय, आज हम आपको सावधान कर रहे हैं और सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। यदि सरकार ने जबर्दस्ती पास कराने की कोशिश की, तो हम उसका डटकर विरोध करेंगे।…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : अगले हफ्ते आने वाले प्रोग्रामों का आप अभी विरोध कर रहे हैं। यह कैसे होगा।
...( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : आप बैठिए। मैं अगला आइटम सबमीशन्स ले रहा हूं। प्रो.रासा सिंह रावत।
प्रो. रासा सिंह रावत (अजमेर): उपाध्यक्ष महोदय़, मैं आपकी अनुमति से निम्नलखित विषयों को अगले सप्ताह होने वाली कार्रवाई में शामिल करने का अनुरोध करता हूं।…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : मुलायम सिंह जी, अगले सप्ताह होने वाले कार्यों की सूची में माननीय सदस्यों द्वारा शामिल करने हेतु सबमीशन्स को शामिल करने का आइटम चल रहा है। कृपया शान्त रहिए। ...( व्यवधान)
श्री माधवराव सिंधिया (गुना) : उपाध्यक्ष महोदय, माननीय मंत्री जी अगले सप्ताह महिला आरक्षण विधेयक को प्रस्तुत करने वाले हैं, यह जानकर हमें बड़ी प्रसन्नता हुई। हमने हमेशा यही कहा है कि शीघ्रतिशीघ्र महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया जाए। मगर हमारे बार-बार कहने के बावजूद इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करने में सरकार विलम्ब करती रही है। इसके लिए हमें खेद है।…( व्यवधान ) श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (पूर्णिया):उपाध्यक्ष महोदय़, मेरा धैर्य अब जवाब दे रहा है। आपने मुझे सदन के प्रारंभ में ही कहा था कि मैं अपने मसले को जीरो आवर में पेश करूं, लेकिन अब मुझे समय नहीं दिया जा रहा है।…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : पप्पू जी, यह जीरो आवर नहीं है। कालिंग अटेंशन मोशन के बाद आपको समय जरूर दिया जाएगा। आप बैठिए। श्री मुलायम सिंह यादव : उपाध्यक्ष महोदय, उनको भी सुन लीजिए।…( व्यवधान )
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please sit down. I am on my legs.
SHRI RAMDAS ATHAWALE (PANDHARPUR): We want reservation for SC and ST women also. We are supporting Women’s Reservation Bill.…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय :मुलायम सिंह जी, अगले हफ्ते की कार्य-सूची में क्या-क्या होना है उसके ऊपर सबमीशन्स चल रहे हैं। कृपया आप बैठिए। ...( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Ramdas Athawale, please sit down. I am on my legs.
… (Interruptions)
SHRI G.M. BANATWALLA (PONNANI): Sir, I am on my legs! … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: You should not be.
… (Interruptions)
SHRI G.M. BANATWALLA : The Constitution Amendment Bill must not be taken up till a consensus is reached and our demands are met. … (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: When I am on my legs, you cannot be. You have to resume your seat.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: What has now happened is that the Government has placed a list of items for the next week’s business. … (Interruptions)
श्री मुलायम सिंह यादव :उपाध्यक्ष महोदय, आप पहले श्री प्रभुनाथ सिंह जी को सुन लीजिए।…( व्यवधान )श्री प्रभुनाथ सिंह जी के बोलने के बाद आप अपनी बात कहिये।…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : मैंअपनी बात कहने के बाद उनको सूनूंगा।
...( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : वह आइटम अगले हफ्ते की कार्यसूची का है। मैम्बर्स का यह सबमिशन है कि उसमे क्या-क्या आइटम लेने हैं। वह होने के बाद कालिंग अटैंशन लेना है। ...( व्यवधान)
श्री रघुनाथ झा (गोपालगंज): उपाध्यक्ष महोदय, यह हर सत्र में इस बिल को बिना राय लिये लेकर आते हैं। …( व्यवधान )हमारा कहना है कि पहले उस पर सबकी राय ली जाये।…( व्यवधान ) श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज, बिहार) : उपाध्यक्ष महोदय, हम आपसे एक आग्रह यह करना चाहते हैं कि कोई भी ऐसा बिल जो विवादास्पद हो और जिसमें सर्वसम्मति न बनती हो, उसे सरकार क्यों बार-बार लाकर इस सदन में हंगामा खड़ा करना चाहती है। …( व्यवधान )सरकार उस पर सर्वसम्मति क्यों नहीं कराना चाहती ?…( व्यवधान )हमारा कहना है कि सर्वसम्मति राय लेकर ही ऐसे मामलों को लाया जाये। …( व्यवधान )एक परम्परा बिगड़ रही है कि सदन में आये दिन अनावश्यक चर्चा होती है और उस पर हंगामा होता है। …( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : वह कौन सा बिल है ? उस बिल के बारे में बतायेंगे।
...( व्यवधान)
श्री प्रभुनाथ सिंह : हम बता रहे हैं कि जो महिला बिल आ रहा है, उस पर सर्वसम्मत राय नहीं हुई है इसलिए इस बिल को सदन में नहीं लाना चाहिए।…( व्यवधान )पहले इस पर सबकी राय लेनी चाहिए। …( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : जब इंट्रोडक्शन होगा तब आप उसका घोर विरोध कीजिए। अभी कुछ मत कहिये।
...( व्यवधान)
श्री मुलायम सिंह यादव : उपाध्यक्ष महोदय, इस पर कटुता होगी इसलिए इसको वापिस लिया जाये। …( व्यवधान ) प्रो. रासा सिंह रावत :उपाध्यक्ष महोदय, कृपया आगामी सप्ताह की कार्यसूची में निम्न विषयों को सम्मिलित कर कृतार्थ करें:- पुष्कर जिला अजमेर एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल तथा पर्यटकों का भी प्रसिद्ध आकर्षण केन्द्र है। सरकार ने इस तीर्थस्थल को अजमेर से रेलमार्ग द्वारा जोड़ने की स्वीकृति तो प्रदान कर दी परन्तु अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। अत:पुष्कर को अजमेर से रेलमार्ग द्वारा जोड़ने हेतु शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता। अजमेर की सुप्रसिद्ध दरगाह शरीफ की प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु १९५४ में बने दरगाह एक्ट में वर्तमान परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधन की आवश्कता। ...( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Yerrannaidu, I have already called him.
… (Interruptions)
श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव (झंझारपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं काफी देर से खड़ा हूं। …( व्यवधान ) मेरा प्वाइंट ऑफ इन्फोर्मेशन यह है कि बार-बार चेयर से आपका जो नियमन हुआ है कि अगले हफ्ते की कार्यसूची में लाने वाले विषय को प्रस्तुत किया जा रहा है तो अगले हफ्ते में जो विषय लायेंगे उसमें जो ५०वां संशोधन विधेयक है, उस पर आम सहमति बनाने की बात पिछले सत्र में हुई थी।…( व्यवधान ) श्री मुलायम सिंह यादव :आम सहमति न होकर सर्वसम्मति होगी। …( व्यवधान )श्री प्रभुनाथ सिंह जी ठीक कह रहे हैं। …( व्यवधान ) श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव:मुलायम सिंह जी, आप हमारी भी बात सुन लीजिए।…( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : मुलायम सिंह जी, आप उनकी भी राय सुनने की कृपा कीजिए।
...( व्यवधान)
श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव: आम सहमति या सर्वसम्मति हो, पिछले सत्र में जब यह तय हो गया था चूंकि यह संवैधानिक संशोधन है और यह वूमैन्स रिजर्वेशन बिल केवल मामूली मैजोरिटी से पास नहीं होगा। इसलिए इसमें सर्वसम्मति से सदन की पूरी भावना ली जायेगी, हर पोलीटिकल पार्टी से राय ली जायेगी।…( व्यवधान )मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वह राय हो गई है और यदि नहीं हुई है तो इसको स्थगित करके इस पर पूरी राय ली जाये।…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : उस पर विचार करने का मौका नहीं आया है। अगले हफ्ते में जब वह बिल आयेगा तभी मौका आयेगा। आपने अभी से इस पर चर्चा शुरू कर दी है। ...( व्यवधान)
श्री मदन लाल खुराना (दिल्ली सदर): उपाध्यक्ष महोदय, एक आदेश जारी हुआ है कि दिल्ली की ४५ हजार इंडस्टि्रयल यूनिट तीन जनवरी तक बंद हो जायेंगी जिसमें ८-१० लाख…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : यह जीरो ऑवर नहीं है।
...( व्यवधान)
श्री मदन लाल खुराना: वे तीन जनवरी तक बंद हो जायेंगी।…( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : मैं अगले हफ्ते की कार्यसूची के बारे में बोल रहा हूं और आपने ज़ीरो आवर शुरू कर दिया है। SHRI K. YERRANNAIDU (SRIKAKULAM): Mr. Deputy-Speaker, Sir, the Bill has already been introduced. It is now the property of the House. Whenever it comes up for consideration, the political parties will express their opinions. There is nothing wrong in considering that. So, the Government should move the Bill for consideration and discuss that Bill. … (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: It is not listed for today. It is only to come during the next week.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: The Government intends to bring that Bill only next week.
… (Interruptions)
SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY (CALCUTTA NORTH WEST): But Sir, it is the demand that we should all try to pass that Bill. … (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: Okay, whenever it comes up, you may support it but not now.
… (Interruptions)
SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY : It has to be passed. We are becoming hypocrites day by day.
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : उपाध्यक्ष महोदय, मैंने काम रोको प्रस्ताव दिया था।
…( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : मैंने कहा है और अभी भी कह रहा हूं कि ज़ीरो आवर में चांस मिलेगा।
SHRI SHIVRAJ V. PATIL (LATUR): I will take only one minute. This is an important Bill. The Government is trying to introduce it. I think that the Bill should come before the House and it should be possible for all of us to evolve a formula which will not only satisfy the majority in the House, but all the parties in the House. There should be a Bill to find a formula. If there is a will to find a formula, it will satisfy Shri Mulayam Singh Yadav and others also, and we can do it. I feel that it should come before the House. If we are talking about social justice, we should give social justice to ladies first. MR. DEPUTY-SPEAKER: It will come up only during next week. But the discussion has started now. That is the problem. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, Shri Kharabela Swain. You may please mention the items, which you want to be included in the next week’s agenda. SHRI KHARABELA SWAIN (BALASORE): I will mention, Sir.
Sir, there should be a full-fledged discussion in the House about the impact of imported goods from China on Indian small scale industry. There is not only industries’ point of view which is involved here, but also consumers’ point of view. MR. DEPUTY-SPEAKER: You have given notice to include only two items.
SHRI KHARABELA SWAIN : Yes, Sir. I want them to be included. So, there has to be discussions on: The poor performance of Indian sports person in the International meets; and Railway Safety. श्री प्रहलाद सिंह पटेल (बालाघाट):उपाध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्यवाही में निम्नलखित विषय शामिल किए जाएं:- मध्य प्रदेश में बिजली संकट एवं सूखे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रानी अवंतीबाई सागर परियोजना की बायीं तट की उपनहरों के निर्माण में युद्ध स्तर की तेजी लाई जावे तथा दायीं तट की नहर को बनाया जाना बांध की सुरक्षा की द्ृष्टि से अति आवश्यक है। नर्मदा नदी जो अत्यन्त पवित्र नदी है, उसमें सां वालेस जैसी फैक्ट्री अपना दूषित पानी फेंक रही है। उसे रोका जाए तथा तट पर बसे गांवों में कटाव से उत्पन्न गंभीर स्थिति के लिए तट बंध बनाए जावें। जो पवित्र नर्मदा नदी के प्रति श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी उपयोगो होंगे। श्री ताराचंद साहू (दुर्ग) : उपाध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्यसूची में छत्तीसगढ़ में भीषण अकाल स्थिति पर चर्चा को सम्मिलित किया जाए। SHRI SUNIL KHAN (DURGAPUR): The following items may be included in the next week’s agenda: Non-payment of salaries for 18 months in HSCL and three or four months in IDPL and other PSUs like Burn Standard and others. Right to work and education for all. SHRI BASU DEB ACHARIA (BANKURA): I would like the following items to be included in the next week’s business: The economic situation is serious in the country. As per mid-term appraisal of Ninth Five Year Plan, the growth will not be more than five per cent. The value of rupee is falling down. The trade deficit is increasing. The growth in the industrial sector, in the agricultural sector will not be what has been targeted. The unemployment in the country is increasing by leaps and bounds. The number of registered unemployed youths has crossed fifty millions. The Central Government has imposed ban on recruitment in the Central Government Departments. This ban should be lifted so that the unemployed youths get employment in Central Government Departments; urgent steps should be taken to reduce the unemployed. DR. A.D.K. JAYASEELAN (TRICHENDUR): The following items may be included in the next week’s agenda:-
1. Need to set up a project to make sea water into potable water to solve the drinking water problem in Tiruchendur Constituency in Tamil Nadu.
2. Need to set up a power project using tidal waves in Kanyakumari district.
SHRI BIR SINGH MAHATO (PURULIA): The following items may be included in the next week’s agenda:-
1. Preparation of national plan for electric connection in all villages in the country by 2002. Preparation of action plan of setting up a High School in all Gram panchayats in the country. …( व्यवधान )
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : उपाध्यक्ष महोदय, अब तो बोलने का मौका दे दें।
उपाध्यक्ष महोदय : अभी नहीं, अभी यह आइटम खत्म नहीं हुआ। जरा पढ़ो और देखो कि हम क्या कर रहे हैं।
श्री मुलायम सिंह यादव : आपने ही कहा था कि जीरो ऑवर में मौका देंगे।…( व्यवधान )उपाध्यक्ष महोदय: देखिये, आप इस तरह की बात मत करिये। आप मेरे एनडयूरेंस को टैस्ट करना चाहते हैं? …( व्यवधान ) MR. DEPUTY-SPEAKER: Do you follow what is going on in the House?
…( व्यवधान )
श्री हरीभाऊ शंकर महाले (मालेगांव):उपाध्यक्ष महोदय, निम्नलखित विषय को अगले सप्ताह की कार्य-सूची में शामिल करने का कष्ट करें:-
१. जल नल पुखण योजना मंजूर करते वक्त दस प्रतिशत लोक वर्गणी भरण के लिए भारत सरकार ने जी.आर. निकाला है। इस जी.आर. को रद्द करना और लोक वर्गण को छूट देना।
2. औरंगाबाद, मनमाड, चांदवऊ वडाकी भोई, वर्ण कोरिवे, मनवउ, बान्हेराक्षस भवन, बकसाड, यह रास्ता नेशनल हाईवे में शामिल करना।
योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर) :उपाध्यक्ष महोदय, निम्नलखित विषय को अगले सप्ताह की कार्य-सूची में शामिल करने का कष्ट करें:-
१. १० वर्षों से बन्द भारतीय उर्वरक निगम लमिटेड की गोरखपुर स्थित इकाई की जगह कृषक भारती कोऑपरेटिव लमिटेड के द्वारा प्रस्तावित उर्वरक इकाई को मंजूरी देने के सम्बन्ध में।
२. पूर्वी उत्तर प्रदेश के बन्द हो रहे चीनी उद्योग के जीर्णोंद्धार तथा गन्ने के काश्तकारों के बकाया भुगतान के लिए स्पेशल पैकेज देने के सम्बन्ध मे।
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : उपाध्यक्ष महोदय, हमने एडजर्नमेंट मोशन दिया है…( व्यवधान )
MR. DEPUTY-SPEAKER: To raise any allegation, you have to give a notice. You have not given notice. … (Interruptions)
THE MINISTER OF PARLIAMENTARY AFFAIRS AND MINISTER OF INFORMATION TECHNOLOGY (SHRI PRAMOD MAHAJAN): It should not go on the records.… (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: It will not go on the records.
(Interruptions)* MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Pappu Yadav, I will take a serious note of your conduct. I have been watching you from the very beginning. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record.
(Interruptions) * उपाध्यक्ष महोदय : इसके लिए आपको नोटिस देना होगा। आपने स्पीकर साहब ने इजाजत मांगी है।
…( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : आप अभी नहीं, जीरो ऑवर में कहिये।
…( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : मैंने कहा कि आपको जीरो ऑवर में स्पीकर महोदय ने इजाजत दी है। जीरो ऑवर में आपको इजाजत देंगे। अभी कालिंग अटेंशन ले रहे हैं, अभी नहीं बोलें। …( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : आप पता नहीं, हाउस को क्या बना रहे हैं। इसी तरह से होगा तो कैसे काम चलेगा। कैसे हम काम कर सकेंगे। MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record.
(Interruptions) * *Not Recorded.
उपाध्यक्ष महोदय : यही एक नियंत्रण का तरीका है, और क्या कर सकते हैं।
…( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : कुछ भी रिकार्ड में नहीं जा रहा है, आप भले ही बोलते जाएं। क्या आप हमारी बात नहीं सुनेंगे नही। ...( व्यवधान)... (कार्यवाही वृत्तान्त में सम्मिलित नहीं किया गया।) उपाध्यक्ष महोदय : रघुवंश बाबू, आपका स्थगन प्रस्ताव डिसएलाऊ कर दिया गया है।
डा. रघुवंश प्रसाद सिंह : डिसएलाऊ है तो हमें पुनर्विचार के लिए कहना है।
उपाध्यक्ष महोदय : वह स्पीकर साहब करेंगे। आप एक पार्टी के लीडर हैं, आपको मालूम होना चाहिए। अभी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लिया जाना है और इस तरह से सदन का समय बर्बाद हो रहा है। …( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : आप अपनी सीट पर जाएं। मैंने आपको बोला है कि जीरो आवर में चांस मिलेगा, अभी मैं अनुमति नहीं दूंगा। श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : पिछली बार स्पीकर साहब ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को रोक कर मुझे बोलने का मौका दिया था। उपाध्यक्ष महोदय : आपको ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के बाद मौका मिलेगा।
श्री मुलायम सिंह यादव : स्पीकर साहब ने पहले भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को रोक कर इनको चांस दिया था। उपाध्यक्ष महोदय : सदन का समय बर्बाद हो रहा है। इस तरह आप बीच में न बोलें। अभी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेना है। श्री मुलायम सिंह यादव : उपाध्यक्ष जी, अध्यक्ष जी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को रोक कर शून्य काल को लिया था। आप भी ऐसा कर सकते हैं। यह गम्भीर मामला है। उपाध्यक्ष महोदय : मैंने यह नहीं कहा कि इश्यू गम्भीर नहीं है। स्पीकर साहब ने भी कहा है, मैंने भी कहा है इनको इजाजत देंगे, लेकिन ध्यानाकर्षण के बाद देंगे। आप सीनियर लीडर हैं, आपको मालूम होना चाहिए कि इस तरह से करेंगे तो हाउस कैसे चलेगा। …( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : इस तरह आप जबर्दस्ती से हाउस नहीं चला सकते। यहां रूल्स हैं, नियम हैं, उनके मुताबिक सदन चलेगा। आप खड़े होंगे तो सदन ऐसे नहीं चलेगा, यह ध्यान में रखें। श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : हम आपकी सीमाओं को नहीं लांघेंगे, लेकिन चुप नहीं रहेंगे…( व्यवधान )हमारी बात सुन लीजिए। उपाध्यक्ष महोदय : मैंने आपसे बार-बार कहा है। स्पीकर साहब ने मुझसे कहा है।
…( व्यवधान )
MR. DEPUTY-SPEAKER: I am on my legs.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Nagmani, you resume your seat.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Nagmani, you resume your seat.
… (Interruptions)
उपाध्यक्ष महोदय : आप कौनसी पार्टी के हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रतनधि इन्हें सम्भालें।
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : हमें कब मौका देंगे, यह बता दें ?
उपाध्यक्ष महोदय : मैंने कहा है कि ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के बाद जब शून्य काल शुरू होगा, तब आपको स्पीकर साहब ने चांस देने के लिए कहा है। श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : एक बजे के बाद शून्य काल होगा, तब हम बोल सकते हैं ?
उपाध्यक्ष महोदय : शून्य काल जब होगा, तब मौका देंगे। शून्य काल एक बजे भी शुरू होता है।
…( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : हाउस का कितना समय बर्बाद कर रहे हैं।
…( व्यवधान )
श्री श्याम बिहारी मिश्र (बिल्हौर) :उपाध्यक्ष महोदय, ज़ीरो ऑवर दूसरे लोगों का है। ये लोग हाउस को नहीं चलने दे रहे हैं।…( व्यवधान ) उपाध्यक्ष महोदय : हाउस का कितना समय बर्बाद हो गया है।
…( व्यवधान )
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : उपाध्यक्ष महोदय, बिहार की रक्षा कौन करेगा?
…( व्यवधान )
उपाध्यक्ष महोदय : पप्पू यादव जी, आपका हाउस में कंडक्ट बड़ा सीरियस लेना पड़ेगा। क्या आपको समझ में नहीं आता? मैंने अंग्रेजी में नहीं बोला है, हिन्दी में बोल रहा हूं। …( व्यवधान )
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव :हमें हमारा अधिकार तो दिया जाएगा या हमारा अधिकार छीन लिया जाएगा? हमें हमारा अधिकार दिया जाये।…( व्यवधान )