Lok Sabha Debates
Need To Remove The Condition Of Bpl Category For Granting Pension To Old Age People ... on 8 February, 2022
Seventeenth Loksabha an> Title: Need to remove the condition of BPL category for granting pension to old age people and widows -laid.
श्री गणेश सिंह (सतना): वर्तमान में भारत सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं । उनमें से एक वृद्धावस्था पेंशन है, उसमें उन्ही को लाभ मिल रहा है, जिनका नाम गरीबी रेखा में है । अक्सर देखा जाता है कि मध्यम परिवार के विशेषकर सर्विस क्लास के परिवारों में वृद्ध माता-पिता का कोई सहारा नही होता, उनमें अधिकांश लोगों को वृद्धाश्रमों में जाने के लिये मजबूर होना पड़ता है । इसलिये आवश्यकताहै कि बी0पी0एल0 की अनिवार्यता वृद्धावस्था पेंशन तथा विधवा पेंशन में हटा देना चाहिये, ताकि बुढ़ापे में उन्हें पेंशन का सहारा मिल सके ।