Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up Csd Canteen And Sainik Vishram Grah In Bhiwani-Mahendragarh ... on 18 November, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Need to set up CSD canteen and Sainik Vishram Grah in Bhiwani-Mahendragarh Parliamentary Constituency in Haryana - Laid    श्री धर्मवीर सिंह (भिवानी-महेन्द्रगढ़):माननीय सभापति जी, मेरा संसदीय क्षेत्र भिवानी-महेन्द्रगढ़ सैनिक बहुल क्षेत्र है । भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं की दो मांगें हैं । भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं की पहली मांग है कि लोहारू जिला भिवानी (हरियाणा) में सी.एस.डी. कैंटीन खुलवाई जाए । 11 जनवरी 2011 की सर्वे में लोहारू व बहल ब्लॉक में 26561 पूर्व सैनिक/विधवा हैं । लोहारू व बहल ब्लॉक के पूर्व सैनिकों/विधवाओं को 60 कि.मी. दूर भिवानी में सी.एस.डी.कैंटीन में जाना पड़ता है । लोहारू के आसपास राजस्थान के भी करीब 2500 पूर्व सैनिक महज 18 कि.मी. के दायरे में आते हैं । इसलिए मेरा माननीय रक्षा मंत्री जी से निवेदन है कि पूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं की कठिनाइयों को देखते हुए हल्का लोहारू जिला भिवानी (हरियाणा) में भी एक सी.एस.डी कैंटीन खुलवाई जाए ।

          दूसरा मेरे संसदीय क्षेत्र के सभी सब डिविजनों (नारनौल-महेन्द्रगढ़-करीना-भिवानी-दादरी-लोहारू-सिवानी-बाढडा-तोशाम) में करीब 25 लाख रुपए की लागत से सैनिकों के लिए विश्राम गृह (कम्युनिटी हाल) बनवाए जाएं ।

HON. CHAIRPERSON: Dr. Ram Shankar Katheria -- not present.

        Shri Sumedhanand Saraswati -- not present.

        Shri Raju Bista