Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Augment Railway Services In Lalganj Parliamentary Constituency, Uttar ... on 16 December, 2014

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to augment railway services in Lalganj Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.

 

श्रीमती नीलम सोनकर (लालगंज) : हमारा संसदीय क्षेत्र लालगंज (उत्तर प्रदेश) के पूर्वांचल में स्थित है जहां रेल परिचालन ठीक नहीं होने के कारण क्षेत्र अविकसित है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

          अतः मेरा सरकार से अनुरोध है कि जनहित में दो इंटरसिटी एक्सप्रेस आजमगढ़ से लखनऊ तक और आजमगढ़ से विंध्यांचल धाम होते हुए इलाहाबाद तक चलायी जाएं। रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार आजमगढ़-मऊ तक किया जाए। मऊ-आनन्द विहार गाड़ी संख्या 15025/ 15026 को प्रतिदिन किया जाए। कैफियत एक्सप्रेस में बोगी बढ़ाई जाए और इसका ठहराव गाजियाबाद एवं फरिहा में भी किया जाए। यह गाड़ी पुरानी दिल्ली से चलती है। इसका विस्तार करके रोहतक से आजमगढ़ किया जाए।