Lok Sabha Debates
Need To Ban The Cabs Belonging To Uber And Ola Companies And To Provide Toilet ... on 6 May, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to ban the cabs belonging to Uber and ola companies and to provide toilet facilities at Taxistands.
श्री प्रेम सिंह चन्दूमाजरा (आनंदपुर साहिब) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले लोगों की परेशानी आपके माध्यम से सरकार के सामने लाना चाहता हूं और उसका समाधान भी चाहता हूं।...(व्यवधान)
HON. DEPUTY SPEAKER: Please do not shout. You have raised the issue. What you wanted to say you have said. Now leave it.
… (Interruptions)
श्री प्रेम सिंह चन्दूमाजरा : पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से बहुत सारे ट्रांसपोर्टर सहायक धंधे के तौर पर खेती करने वाले इस काम को करते हैं और टैक्सी चलाते हैं।...(व्यवधान)
HON. DEPUTY SPEAKER: Nothing will go on record.
… (Interruptions)… HON. DEPUTY SPEAKER: Please maintain order.
श्री प्रेम सिंह चन्दूमाजरा : एनडीएमसी और एमसीडी की ओर से उनको...(व्यवधान) टैक्सी स्टेन्ड अलॉट किए हुए हैं। वे उसका किराया भी देते हैं।...(व्यवधान) लेकिन उनको टॉयलेट्स की फैसिलिटी भी नहीं है। मैं आपके माध्यम से भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह उनको वहां टॉयलेट्स अलॉट करे। इससे स्वच्छ भारत का सपना भी पूरा होगा।...(व्यवधान) दूसरा, उबेर और ओला नाम की कैब कम्पनियां इलिगल तरीके से टैक्सी चला रही हैं। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से जो लोग यहां आ कर टैक्सी चला रहे हैं, उनका काम ये कम्पनियां इनडायरेक्ट तरीके से छीनने का काम कर रही हैं। इन कम्पनियों के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं होती है। वे इनकी गाड़ियां लेती हैं, इनके ड्राइवर्स को हायर करती हैं और उनको बोनस देती हैं। इन टैक्सियों से क्राइम हो रहे हैं। माननीय अदालतों ने उनका नोटिस भी लिया है, लेकिन दिल्ली सरकार उनको ईलीगल चला रही है। मैं आपके माध्यम से चाहता हूं कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के जो लोग टैक्सी चला रहे हैं, उनको उबर और ओला नाम की कम्पनियां, जिनको अदालतों ने बैन किया हुआ है, उनको ईलीगल तरीके से चलाने से रोका जाए और टैक्सी स्टेंड पर टॉयलेट फैसिलिटी दी जाए।