Lok Sabha Debates
Regarding The Issue Of Corporate Espionage. on 24 February, 2015
Sixteenth Loksabha an> Ttiel: Regarding the issue of Corporate espionage.
SHRI ADHIR RANJAN CHOWDHURY: Madam Speaker, I would like to raise an issue which has serious security and safety implications on our country. It is an eloquent testimony that the skeletons of mis-governance has been tumbling out of the almirah of the NDA Government. You are well aware that the leaks of the Petroleum Ministry, Power Ministry, Coal Ministry and even of the Defence Ministry निकलकर आ रही हैं। इससे साबित होता है कि हिन्दुस्तान की सरकार एक बड़ी जासूसी की चपेट में आ गई है। हम देख रहे हैं कि यह सरकार चुप्पी साधे बैठी है।...(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : वहां भी स्वच्छता अभियान करेंगे।
…( व्यवधान)
श्री अधीर रंजन चौधरी : इस विषय पर सरकार की तरफ से न ही संसद और न ही बाहर कोई स्टेटमैंट दिया गया है। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जिस तरह के खुलासे हो रहे हैं,जब बजट पेश होगा तो वह लैजिटिमेट होगा या नहीं,ये सवाल उठ रहे हैं क्योंकि सारी नोटिंग्स,फाइल और पॉलिसी बाहर आ चुकी हैं। ...(व्यवधान)मैं चाहता हूं कि सरकार इस बारे में एक स्टेटमैंट दे। माननीय अध्यक्ष : आप सब जानते हैं कि जो मामला ये उठाना चाहते हैं,उस पर कोर्ट,पुलिस में कार्यवाही चल रही है। …( व्यवधान)
श्री अधीर रंजन चौधरी : महोदया, मैं चाहता हूं कि इस पर खुली जांच-पड़ताल के लिए एक ज्वाइंट पार्लियामैंट्री कमेटी बनानी चाहिए।...(व्यवधान) HON. SPEAKER :
Shri M.B. Rajesh is permitted to associate with the issue raised by Shri Adhir Ranjan Chowdhury.