Lok Sabha Debates
The Speaker Made Valedictory Reference On The Conclusion Of The First Session Of ... on 6 August, 2019
Seventeenth Loksabha an> Title: The Speaker made Valedictory Reference on the conclusion of the First session of the 17th Lok Sabha.
माननीय अध्यक्ष : माननीयसदस्यगणों, आज17वींलोक सभा केपहले सत्र कासमापन हो रहाहै । मैं आपकेसामने विदाईउल्लेख प्रस्तुतकरूंगा । यहसदन 1952 सेलेकर अभी तकका, आपकेसहयोग से सबसेस्वर्णिम सत्ररहा है । लाबीज़खोल दी जाएं ।
माननीयसदस्यगण, 17वींलोक सभा कापहला सत्र जो17 जून, 2019 कोआरंभ हुआ था, वहआज समाप्त होरहा है । इससत्र के दौरानकुल 37 बैठकेंहुई हैं औरलगभग 280 घंटेतक यह बैठकचली है ।
स्थापितपरंपरा के अनुसारऔर अवसर कीगरिमा को देखतेहुए 17 जून, 2019कोसभा की प्रथमबैठक कुछ देरमौन रहकर शुरूहुई थी । 17 और18 जून, 2019 कोकुल मिलाकर 539सदस्योंने शपथ ली अथवाप्रतिज्ञान कियाथा । 19 जून, 2019 कोलोक सभा अध्यक्षके निर्वाचनके प्रस्तावको चर्चा केलिए लिया गया । लोक सभा अध्यक्षके इस गरिमामयीपद के लिए सभाद्वारा सर्वसम्मतिसे निर्वाचितहोने पर मैंसभा के प्रतिविनम्रतापूर्वकआभार प्रकट करतेहुए गर्व कीअनूभूति कर रहाहूं ।
सभाने 24 जून, 2019 कोसंसद के दोनोंसदनों के सदस्योंको संबोधित माननीयराष्ट्रपति जीके अभिभाषण पर, पेशधन्यवाद प्रस्तावको 13 घंटे47 मिनटतक चली लंबीबहस के पश्चातस्वीकृत किया ।
सत्रके दौरान महत्वपूर्णवित्तीय, विधायीऔर अन्य कार्योंका निपटान हुआ । केन्द्रीयबजट 2019-20 परचर्चा 17 घंटे23 मिनटतक चली । रेलमंत्रालय केअधीन वर्ष 2019-20 केलिए अनुदान कीमांग संख्या82 परचर्चा 13 घंटे06 मिनटरात को 12 बजेतक चली थी ।सड़क परिवहन औरराजमार्ग मंत्रालयके अधीन वर्ष2019-20 केलिए अनुदान कीमांग संख्या83 परचर्चा 7 घंटे44 मिनटतक चली ।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन अनुदानों की माँग सं. 84 और 85 पर कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के अधीन वर्ष 2019-20 के लिए अनुदानों की मांग सं. 1 और 2 पर चर्चा 9 घंटे 13 मिनट तक चली । युवा मामले और खेलकूद मंत्रालय के अधीन वर्ष 2019-20 के लिए माँग सं. 100 पर चर्चा 4 घंटे 14 मिनट तक चली ।
शेष मंत्रालयों के केन्द्रीय बजट 2019-20 के संबंध में अन्य सभी बकाया अनुदानों की माँगों को 17 जुलाई, 2019 को मतदान के लिए रखा गया और वे पूरी-पूरी स्वीकृत हुईं तथा संबंधित विनियोग विधेयक पारित हुआ ।
वर्तमान सत्र के दौरान, 33 सरकारी विधेयक पुर:स्थापित किए गए । कुल मिलाकर 35 विधेयक पारित हुए और संसद के अंदर 1952 से लेकर आज तक सबसे ज्यादा विधेयक आप सब ने पारित किए ।
महत्वपूर्ण विधेयक जो पारित किए:
1. नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय माध्यस्थम विधेयक, 2019;
2. मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2019;
3. मोटरयान (संशोधन) विधेयक, 2019;
4. मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2019;
5. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक, 2019;
6. उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, 2019;
7. मजदूरी संहिता विधेयक, 2019;
8. दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2019;
9. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2019.
10. साथ ही, जम्मू और कश्मीर राज्य के बारे में संविधान के अनुच्छेद 370 से संबंधित एक सांविधिक संकल्प, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019 सभा द्वारा पारित किया गया । 183 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए ।
इस सत्र में सदस्यों ने शाम को देर तक बैठकर 1066 अविलंबनीय लोक महत्व के मामले उठाए । माननीय सदस्यों ने नियम 377 के अधीन 488 मामले उठाए ।
माननीय संसदीय कार्य मंत्री के सरकारी कार्य के संबंध में 6 वक्तव्यों सहित मंत्रियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कुल 35 वक्तव्य दिए ।
इस सत्र के दौरान संबंधित मंत्रियों ने 1719 पत्र सभा पटल पर रखे ।
जहाँ तक गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य का संबंध है, गैर-सरकारी सदस्यों ने प्रथम सत्र के दौरान अलग-अलग विषयों पर 118 विधेयक पुर:स्थापित किए । अनिवार्य मतदान विधेयक, 2019 पर विचार करने के प्रस्ताव पर चर्चा पूरी नहीं हुई ।
जहाँ तक गैर-सरकारी सदस्यों के संकल्पों का संबंध है, पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए केन-बेतवा नदी जोड़ने की परियोजना के माध्यम से नहरों के निर्माण और बुंदेलखंड क्षेत्र में छुट्टा गोवंश संबंधी संकल्प पर आंशिक चर्चा हुई ।
इस सत्र में सभा महत्वपूर्ण विधानों को पारित करने तथा विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से 73 घंटे 14 मिनट देर तक बैठी ।
जहाँ तक पारित किए गए विधानों की संख्या, समय के उपयोग और पहली बार सांसद बने सदस्यों को सभा में बोलने का अवसर देने का संबंध है, यह प्रथम सत्र सर्वाधिक उपयोगी रहा है ।
17.06.2019से 06.08.2019 की अवधि के दौरान हुई 37 बैठकों में,कुल 33 सरकारी विधेयक पुर:स्थापित और 35 विधेयक पारित किए गए । यह संख्या पहली लोक सभा (1952) के प्रथम सत्र की तुलना से बहुत अधिक है जिसमें 32 सरकारी विधेयक पुर:स्थापित किए गए थे और 24 विधेयक पारित किए गए थे जबकि सभा की बैठकें 67 दिन तक चली थीं । आप सब ने सहयोग करके इतनी बड़ी संख्या में विधेयक पारित किए ।
265नव-निर्वाचित सदस्यों में से,लगभग सभी सदस्यों को सभा में बोलने का अवसर प्राप्त हुआ, चाहे वे शून्य काल के दौरान बोले हों अथवा सभा के किसी अन्य कार्य के दौरान । शून्य काल के दौरान 265 नव-निर्वाचित सदस्यों में से 229 सदस्यों को सभा में बोलने का अवसर मिला ।
46 नव-निर्वाचित महिला सदस्यों में से 42 महिला सदस्यों को शून्यकाल में बोलने का अवसर दिया गया । मुझे यह बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि इस अवधि के दौरान आप सबके सहयोग से इस सदन का डिस्टर्बेंस जीरो रहा, व्यवधान जीरो रहा, जो शायद वर्ष 1952 से लेकर आज तक इतिहास रहा है,आप सबने मिलकर इस सदन को सारगर्भित तरीके से चलाया है । इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं । मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाले सत्रों में भी यह सहयोग बना रहेगा, जिससे हम अपनी संसद की गरिमा को देश और विश्व में बनाए रखने में कामयाब होंगे ।
वर्तमान सत्र के दौरान प्रतिदिन औसतन 7.6 प्रश्नों के उत्तर दिए गए,जबकि वर्ष 1996-2019 के दौरान औसतन 3.35 प्रश्नों के उत्तर दिए जाते थे । सबसे ज्यादा प्रश्नों के उत्तर इस सत्र के दौरान दिए गए हैं ।
पूर्व लोक सभाओं के प्रथम सत्र की तुलना में,जब केवल कुछ ही सदस्यों को शून्यकाल के दौरान अविलंबनीय महत्व के मामलों को उठाने की अनुमति दी जाती थी, इस बार शून्यकाल के दौरान 1,066 मामलों को उठाने की अनुमति दी गई । एक ही दिन अर्थात् 18.07.2019 को 161 माननीय सदस्यों को शून्यकाल में बोलने का मौका दिया गया ।
17.06.2019से 06.08.2019 की अवधि के दौरान (37 बैठकें)सत्र की समग्र उत्पादकता आप सबके सहयोग से 125 प्रतिशत रही, जो अभी तक सबसे ज्यादा है ।
मैं 17वीं लोक सभा के निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने तथा प्रतिज्ञान कराने हेतु प्रारंभिक दिनों में सभा की अध्यक्षता करने के दायित्व को साझा करने हेतु माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर डॉ. वीरेन्द्र कुमार जी और सभापति तालिका के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूँ ।
मैं सभा की कार्यवाही को पूरा करने में सभापति तालिका में शामिल सभी माननीय साथियों का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करता हूँ । मैं माननीय प्रधान मंत्री जी, माननीय संसदीय कार्य मंत्री,विभिन्न दलों,समूहों के नेताओं और माननीय सदस्यों के प्रति उनके सहयोग के लिए कृतज्ञ हूँ । मैं आप सभी की ओर से प्रेस और मीडिया में मेरे मित्रों को भी धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने संसद के कार्य को सारगर्भित तरीके से देश की जनता के सामने रखा है । इस माननीय सभा के संचालन में सहयोगी बने रहने के लिए लोक सभा की महासचिव, लोक सभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूँ । मैं सभा की कार्यवाही के संचालन में संबद्ध सभी एजेंसियों को उनके द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए भी धन्यवाद देता हूँ ।
माननीय सदस्यगण,अब ‘वन्दे मातरम्’ की धुन बजाई जाएगी ।
19.38 hrs NATIONAL SONG राष्ट्रीय गीत की धुन बजाई गई ।
माननीय अध्यक्ष : जयहिन्द । सभाकी कार्यवाहीअनिश्चित कालके लिए स्थगितकी जाती है ।
19.40 hrs The Lok Sabha then adjourned sine-die.
* Not recorded.
* Expunged as ordered by the Chair * Not recorded.
* Not recorded * Not recorded.
* Not recorded * Not recorded * Not recorded * Not recorded * Not recorded * Not recorded.
* Not recorded.
* Not recorded * Not recorded * English translation of speech originally delivered in Tamil.
** Not recorded.
* English translation of speech originally delivered in Tamil.
* Not recorded * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip.
* Voted through slip * The following members also recorded/corrected their votes through slip:
Ayes: 351+ S/Shri Y.Devendrappa; Suresh C. Angadi; Shrimati Locket Chatterjee; S/Shri Jagannath Sarkar; Arjun Singh; Kunar Hembram; Vijay Kumar Dubey; ‘B.P. Saroj’ Bholanath; Satyadev Pachauri; Bandi Sanjay Kumar; Chattar Singh Darbar; Pashupati Kumar Paras; Sanjay Sadashivrao Mandalik; Shrimati Veena Devi; S/Shri Girish Chandra; Shyam Singh Yadav; Manne Srinivas Reddy; Ritesh Pandey; Ram Shiromani Verma; Talari Rangaiah; Kuruva Gorantla Madhav; M.V.V. Satyanarayana and Chandra Shekhar Bellana = 374 Noes: 072+ S/Shri S. Venkatesan; M. Selvaraj; Thomas Chazhikadan; Akbar Lone; Nakul K. Nath and Sushri S. Jothimani = 78 Abstain :01 * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip £ Corrected through slip.
* Voted through slip * Voted through slip * The following members also recorded/corrected their votes through slip:
Ayes: 366 – Shri A. Ganeshmurthi + Dr. Umesh G Jadav; S/Shri S. Muniswamy; Dilip Ghosh; Sukhbir Singh Jaunapuria; Guman Singh Damor; Kishan Kapoor; Basanta Kumar Panda; Girish Chandra; Shyam Singh Yadav; Adala Prabhakara Reddy; Malook Nagar; Talari Rangaiah and Chandra Shekhar Bellana = 378 Noes: 66 + Adv. A.M. Ariff; S/Shri S. Venkatesan; S. Ramalingam; Mulayam Singh Yadav; Gaurav Gogoi; B. Manickam Tagore; Dr. Amar Singh; Shri Nakul K. Nath; Dr. T. Sumathy Thamizhachi Thangapandian; Shri Behanan Benny; Dr. D. Ravikumar and Shri A Ganeshamurthi = 78 Abstain: Dr. D. Ravikumar wrongly voted to abstain. Later on he corrected through slip for Noes=0 * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip Voted through slip.
* Voted through slip * Voted through slip * Voted through slip.
* Voted through slip * Voted through slip * The following members also recorded/corrected their votes through slip: Ayes: 367+ S/Shri Som Parkash, Bharatsinhji Shankarji Dabhi, Shrimati Navneet Ravi Rana, S/Shri Suresh Pujari, Sanjay Sadashivrao Mandlik, Narendra Kumar, Dhairyasheel Sambhajirao Mane, Malook Nagar, Kuruva Gorantla Madhav, M. V. V. Satyanarayana and Chandra Sekhar Bellana = 378 Noes: 067 + Shri P.R. Natarajan, Adv. A.M. Ariff, S/ Shri S. Venkatesan, Selvaraj M., Shrimati Sonia Gandhi, Shri Akbar Lone, Dr. Amar Singh, S/Shri G. Selvam, Deepak Baij and S.R. Parthiban = 77 Abstain: = 01 + The result of the Division as recorded in the AVR Machine was Ayes : 367 Noes : 067