Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Demanded Judicial Inquiry Regarding The Killings Of The Amarnath Pilgrims In ... on 7 August, 2000

Title: Demanded judicial inquiry regarding the killings of the amarnath Pilgrims in Jammu and Kashmir.

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Madhavrao Scindia.

… (Interruptions)

श्री माधवराव सिंधिया (गुना) : उपाध्यक्ष महोदय, मुझे एक सबमिशन करना है। …( व्यवधान)

हमारे देश में जम्मू-कश्मीर में बहुत बड़ी घटना हुई। पिछले हफ्ते हमने इस बात को उठाया था और इसकी न्यायिक जांच की मांग की थी क्योंकि सौ निर्दोष और मासूम लोगों की जानें गई हैं। आज स्पष्ट यह स्थिति उभर रही है कि यह इस सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है।…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Please resume your seat. I have given floor to him. I will call you also.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Kunwar Akhilesh Singh, I will give floor to you also but not now.

Now, nothing will go on record except what Shri Madhavrao Scindia speaks.

(Interruptions) … * श्री माधवराव सिंधिया : वहां सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई और इनकी लापरवाही के कारण वहां सौ मासूम लोगों की जाने गई हैं। इतना बड़ा हादसा, इतनी बड़ी हयूमैन ट्रेजेडी हुई है उसके लिए हमने न्यायिक जांच की मांग की थी। आज अखबारों ने इस बात को भी स्पष्ट सिद्ध किया है किसने, मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ही, स्वयं रक्षा मंत्री ने कहा है कि massacre was avoidable. इतनी बडी बात स्वयं रक्षा मंत्री कह गये। इसकी अकाउंटेबलिटी इस सरकार पर फिक्स होनी चाहिए। हमारे गृह मंत्री को भी अपनी अंतरात्मा को टटोलकर सोचना चाहिए कि जब उनके साथी यह कह रहे हैं, यह स्पष्ट रूप से उनका मत अभिव्यक्त हो रहा है तो गृह मंत्री को अपने पद पर रहना चाहिए या नहीं, इस बात पर उन्हें गंभीरता से विचार करना चाहिए। हमने इसके लिए न्यायिक जांच की मांग की है, उस न्यायिक जांच की मांग हम फिर से दोहराते हैं। वहां सौ मासूम लोगों की जाने गई हैं और रक्षा मंत्री का सर्टफिकेट है that this massacre was avoidable, that the security precautions were not enough and because of that Amarnath yatris were killed. Sir, we must have a response from the Government on this issue. … (Interruptions)

* Not recorded श्री कांतिलाल भूरिया (झाबुआ) : गृह मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।…( व्यवधान)

डा.रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली) : इस पर गृह मंत्री के त्यागपत्र की मांग होनी चाहिए।…( व्यवधान)

श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी (खजुराहो) : गृह मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Satyavrat Chaturvedi, what is happening?

… (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE (BOLPUR): Mr. Deputy-Speaker Sir, we had the opportunity of going with the hon. Prime Minister to Srinagar and Pahalgam last Thursday. We thank him for that. … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Stop this running commentary.

SHRI SOMNATH CHATTERJEE (BOLPUR): On every important issue, there is a running commentary. … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Nawal Kishore Rai, this is not the way. You are a senior Member, please do not comment like this.

SHRI SOMNATH CHATTERJEE (BOLPUR): We are thankful to him for that accommodation. But Sir, what we saw there, to say the least and to put it very, very mildly, is most disquieting. Many of us who had been there are of the view that there was a serious security lapse; and innocent lives have been lost which could have been saved, if minimum protection had been given. This is a matter where some accountability has to be fixed.

I do not know why friends on the Congress side are asking for judicial inquiry. Then it will scotch the whole matter; it will take months and years, and yet nothing will be done. … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : We are demanding that it be held in a time-bound programme; it has to be, it can be. One hundred people have died; it can be done. I do not know why you are objecting to it.

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Madhavrao Scindia, let him say what he wants to say.

SHRI SOMNATH CHATTERJEE: Parliament must discuss this fully. Once a judicial inquiry is done, there will be no discussion in Parliament. We were given a definite impression, at least that was my impression, apart from Shri Mulayam Singh Yadav, that a statement will be made today in the House by the Prime Minister. On that basis, we were absent. People are criticising us that 'you go to Jammu and Kashmir with the Prime Minister; Prime Minister makes a statement, and you are absent from the House'. This was the definite understanding, definite impression given that a statement will be made on Monday, that is, today. … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : It is not the impression of the Congress Party. Let me make it very clear that the Congress Party was not a party to this particular understanding with the NDA Government.

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : I am not blaming the Congress Party or any other Opposition leader. I am not blaming them. Then why are they interrupting me unnecessarily?

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : We are not a party to this understanding.

MR. DEPUTY-SPEAKER: Please do not interrupt him. Let him say what he wants to say.

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : That is the impression that we have got. This is a matter which should not be treated in a routine manner. So many lives have been lost, and there is a clear case of security lapse. The Prime Minister himself has made certain statements there. The Defence Minister has now corroborated more than that. What we have seen is that two persons could hold the entire Valley to ransom, Pahalgam was held to ransom, and anybody could be killed there; and for forty minutes, it went on. These are matters which the people and the country should know. This is very strange that there is no accountability.

The Home Minister was not seen either there or on this issue. Where is he, we do not know. He does not come and explain how these things could happen. … (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): What about the RSS activities in Gujarat and Jammu?

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Yes, I have got the papers which show clearly what is happening in Gujarat on this issue. In this connection, further innocent lives are being lost elsewhere. This is a serious matter. I think, this Government -- I used the word "atrophy" and that is a very understatement -- is a totally non-functioning Government. People's lives are lost, and there is no value. One pilgrim said to the Prime Minister in our presence that an identity card was given to him at Jammu, but from Jammu to Pahalgam, nobody had even seen that identity card.

प्रो.रासा सिंह रावत (अजमेर) : वैस्ट बंगाल में क्या कर दिया? …( व्यवधान)

कुंवर अखिलेश सिंह (महाराजगंज, उ.प्र.) : आप क्या कह रहे हैं? आप हिन्दू होने का दावा करते हैं और ऐसे मौके पर वैस्ट बंगाल की बात करते हैं…( व्यवधान)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Therefore, Sir, I demand that during the course of the day, a full statement has to be made either by the Prime Minister or the Home Minister. They are not fit to be men in power any longer. How can this Parliament be treated in this casual manner? There is not even a full statement on what the situation there is.

Sir, I demand that such a statement should be made during the course of the day otherwise, an immediate discussion should start.… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Let me conduct the House. I will call you. It is a very serious issue.

MR. DEPUTY-SPEAKER: I have given the floor to him. I will come back to you.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Rudy, I have given the floor to Shri Mulayam Singh Yadav.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Bansal, I have given the floor to Shri Mulayam Singh Yadav.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Rudy, what is happening? What is wrong with you? I have given the floor to Shri Mulayam Singh Yadav.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Prof. Rawat, please take your seat.

… (Interruptions)

श्री श्रीप्रकाश जायसवाल (कानपुर) : भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में विश्व हिन्दू परिषद् के माध्यम से इसको राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है।…( व्यवधान)

प्रो. रासा सिंह रावत : ये सब कांग्रेस के बोए हुए बीज हैं।…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: What is this?

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Prof. Rawat, let me hear Shri Mulayam Singh Yadav.

… (Interruptions)

श्री मुलायम सिंह यादव (सम्भल) : उपाध्यक्ष महोदय, हमारी, विपक्ष की इसमें कोई राजनीति नहीं है। यह देश का मामला है। यह देश का सवाल है और केवल इंसानियत का सवाल नहीं है। इसलिए इस विषय पर इस सदन को गंभीर होना चाहिए फिर चाहे बी.जे.पी. के लोग हों, बी.जे.पी.के घटक दलों के लोग हों, या विपक्ष के लोग हों या हमारी पार्टी के लोग हों। हम इस विषय पर कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं। अगर ये लोग हमें राजनीति करने का मौका देंगे, तो हम राजनीति करेंगे, लेकिन हम अपनी तरफ से इस पर कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं।

उपाध्यक्ष महोदय, अफसोस इस बात का है कि भले ही नेता, विरोधी दल ने कहा हो कि आप स्टेटमेंट दे दीजिए, या कांग्रेस के सिंधिया साहब ने कहा हो, लेकिन जहाज में बकायदा हम सब लोगों ने जिनमें सोमनाथ चटर्जी, ममता बैनर्जी, सब लोग गए थे, सबने कहा और यह तय हो गया कि स्टेटमेंट सोमवार को होगा, शुक्रवार को नहीं। स्वयं प्रधान मंत्री जी ने उठते हुए यही कहा कि जब सब की राय एक है कि इस विषय पर सोमवार को स्टेटमेंट दिया जाए, तो सोमवार को स्टेटमेंट होगा। फिर हम अपना टकिट लेकर लखनऊ चले गए। सोमनाथ दादा अपना टकिट बदल कर किसी दूसरे कार्यक्रम में चले गए, लेकिन आपने यहां पर शुक्रवार को स्टेटमेंट दे दिया। जबकि प्रधान मंत्री जी को कह देना चाहिए था कि डेलीगेशन में गए लोगों के साथ यह तय हुआ है कि इस विषय पर स्टेटमेंट सोमवार को होगा। अगर हमारा यानी मुलायम सिंह का हवाला नहीं देते, तो सोमनाथ जी का हवाला दे सकते थे, नायडू जी का हवाला दे सकते थे कि डेलीगेशन में गए लोगों ने सोमवार की मांग की है। मैं समझता हूं कि हमारे कांग्रेस के मित्र काफी समझदार हैं और यदि यह बात होती तो, वे कभी भी इस बात पर दवाब नहीं देते।…( व्यवधान)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : Sir, it is a misunderstanding… (Interruptions) We were not a party to the agreement … (Interruptions) We were never taken into confidence… (Interruptions) Why are you all the time trying to drag the Congress Party into it? … (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : I have never said that… (Interruptions)

श्री मुलायम सिंह यादव : मैंने यह कहा है कि अगर ये कह देते कि सोमवार को स्टेटमेंट देना है, अगर ये कांग्रेस के मित्रों को बता देते, तो हमारे कांग्रेस के मित्र कभी इस बात पर दबाव नहीं देते कि स्टेटमेंट शुक्रवार को ही दिया जाए। मैंने कांग्रेस के मित्रों पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अगर आप इस प्रकार से मेरे बारे में कहोगे, तो मैं बता दूंगा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।…( व्यवधान)

अगर इस तरह से कांग्रेस पार्टी प्रहार करेगी तो हम कश्मीर की समस्या को लेकर, पटेल और नेहरू जी तक की सारी बातें बता देंगे। …( व्यवधान) यह राजनीतिक सवाल नहीं है। इसका इतना महत्व है। …( व्यवधान)

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली) : उपाध्यक्ष महोदय, गृह मंत्री जी के त्याग-पत्र का क्या हुआ ?

…( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव    :  आप क्या बात कर रहे हैं ?…(  व्यवधान)   

श्रीमती जयश्री बैनर्जी (जबलपुर)  :  आप तो शांति से बैठिये। …(  व्यवधान)   

श्री मुलायम सिंह यादव    :  आज परेशानी यह है कि जो घायल हैं, उन घायलों की देखभाल ठीक से नहीं हो रही है। जब बहस अभी शुरू होनी है, रक्षा मंत्री का बयान आ रहा है, अन्य नेताओं के बयान आ रहे हैं। जहां तक ज्यूडशियरी का सवाल है, जब ज्यूडशियरी को देकर यह मामला लटकाना है, इसमें साल दो साल लगेंगे तो बयान बदले जायेंगे।  उसके बाद कैबिनेट में जायेगा। मेरा कहना है कि इस पर कार्रवाई हो या न हो लेकिन यह लटकाने वाला काम है, लम्बा खींचने वाला मामला है। जब रक्षा मंत्री जी ने स्वीकार कर लिया, जब बहस में आयेंगे तब स्वीकार करेंगे। जब स्वीकार कर लिया है तो न्यायपालिका की जांच की कोई जरूरत ही नहीं रह गई। इसलिए बहुत सारी ऐसी समस्याएं हैं जिस पर हो सकता है कि सदन में बहस हो और देश के सवाल पर एक बहस होगी। एक ऐसा माहौल पैदा होगा, इसमें सर्वसम्मति हो सकती है कि आखिर कश्मीर की समस्या का समाधान कैसे निकाला जाये। क्या भूलें हो रही हैं, क्या गलतियां हो रही हैं। …(  व्यवधान)   

श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी (खजुराहो)  :  उपाध्यक्ष महोदय, कश्मीर का सवाल नहीं है। इतने लोगों की मौतें और उनके घायल होने का सवाल है। …(  व्यवधान)   उसके लिए कौन जिम्मेदार है ? …(  व्यवधान)    आप बिना जांच किए किसी व्यक्ति पर जिम्मेदारी कैसे डाल सकते हैं ?…(  व्यवधान)   

MR. DEPUTY-SPEAKER: He is speaking his viewpoint.  Let him complete. 

श्री मुलायम सिंह यादव : अगर यह तय करना है तो फिर कोई भी बोलकर देख लेना कि क्या होता है। …( व्यवधान) आप मुझे बोलने से कैसे रोक लेंगे। …( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : हम आपको बोलने से रोक नहीं रहे हैं। …( व्यवधान)

श्री कांतिलाल भूरिया : उपाध्यक्ष महोदय, यह धमकी दे रहे हैं कि बोलकर देख लेना ।

…( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव : हम बिल्कुल दे रहे हैं। …( व्यवधान) हमारा जो कुछ करना है, कर लीजिए। …( व्यवधान) मैं धमकी नहीं दे रहा हूं। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय, इनको क्या पड़ी है, हम उनसे कह रहे हैं। …( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Mulayam Singh Yadav, please address the Chair, not other Members.

श्री मुलायम सिंह यादव : आपने न्याय किया था। …( व्यवधान) इस पर बाकायदा अभी सारे काम छोड़कर बहस शुरू कर देनी चाहिए। …( व्यवधान) जिससे आज घायलों को मदद नहीं मिल रही, जो मौतें हुई हैं, उनको कोई मुआवजा नहीं मिल रहा, उनके परिवार वालों को कोई संतोष नहीं है और कहां-कहां क्या गलतियां हुई, कहां-कहां भूलें हुईं, यह सब पता चले। …( व्यवधान) अगर देश को विश्वास में नहीं लिया जाए, पूरे हाउस को विश्वास में नहीं लिया जाये और चोरी-चोरी हिजबुल से बातचीत हो, वहां जो चुनी हुई सरकार है, क्या उसको विश्वास में नहीं लिया जायेगा ? झेलम में स्वायत्तता को लेकर कहा गया कि नहीं माना जायेगा तो झेलम में खून बहा दिया जायेगा। उसको भी यह कहेंगे कि यह संविधान की परधि में है। अगर संविधान की परधि में है तो खून बहा दिया जायेगा फिर उसके बाद जनता की चुनी हुई सरकार है, श्री फारूख अब्दुल्ला मुख्य मंत्री हैं, उनको विश्वास में नहीं लेंगे, देश को विश्वास में नहीं लेंगे और एक आतंकवादी युद्ध विराम करता है तो उसका स्वागत करते हैं।

MR. DEPUTY-SPEAKER: Please conclude now. आप भाषण मत कीजिए।

...( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव : उसकी शर्तों पर अमल होगा। उन्हीं की शर्तों पर स्थान तय होगा, उन्हीं की शर्तों पर तारीख तय होगी, यह सारा होगा। पूरा देश जानना चाहता है, पूरा हाउस जानना चाहता है कि शर्तों में क्या-क्या बातें रखी गयी हैं? आप उसी के कहने पर स्थान तय करेंगे, तारीख तय करेंगे। आप स्वागत करेंगे, वह पाकिस्तान की बात करेगा। कई और भी घटक हैं। यह सारी बहस होनी चाहिए। जब बहस होगी तो कोई न कोई रास्ता निकलेगा। आज हमारे देश में यह एक गंभीर समस्या है इसलिए हम चाहते हैं कि अभी तत्काल सारा काम छोड़कर प्रधान मंत्री जी दोबारा बयान दें और यहां बहस शुरू करायें। …( व्यवधान)

SHRI PAWAN KUMAR BANSAL (CHANDIGARH): The Home Minister should resign immediately on this.

SHRIMATI SONIA GANDHI (AMETHI): Sir, since this is directed to me and to my colleague Shri Ghulam Nabi Azad who was also present, I would like to clear this point. At no time were we consulted on this decision… (Interruptions) At no time were we consulted… (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE Sir, I made it clear that I am not blaming the Leader of the Opposition or the Congress Party … (Interruptions) They may not have known it… (Interruptions) But with the Prime Minister that understanding was there… Interruptions) That is what I said… (Interruptions)

श्री मुलायम सिंह यादव : आप हमारे बारे में मत बोलिए, नहीं तो मैं पं. नेहरू से लेकर अब तक की पूरी पोल खोल दूंगा। इसके लिए हमको जिम्मेदार मत ठहराइए।…( व्यवधान)

SHRIMATI SONIA GANDHI : The understanding was there amongst themselves; it was never with us… (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : I have not said that she has deliberately done it … (Interruptions) I never said it … (Interruptions)

डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली) : उपाध्यक्ष जी, अभी आपके सामने विरोधी दलों के तीन नेताओं के भाषण हुए और तीनों के भाषणों से समझ में आ गया होगा कि क्या हालात हैं। उस दिन कांग्रेस पार्टी ने पूरा दबाव डाला, यह कहा कि जब तक प्रधान मंत्री यहां नहीं आयेंगे, बयान नहीं देंगे तब तक हाउस नहीं चलेगा। …( व्यवधान) जो हमारे मंत्री हैं, उन्होंने यह कहा कि इमीजिएटली आकर बयान देंगे।

…( व्यवधान)

श्री माधव राम सिंधिया : हमने आपके बीच में रुकावट नहीं डाली। महाजन जी ने कहा स्टेटमैंट करेंगे तो हम बैठ गए। ...(व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Dr. Vijay Kumar Malhotra, they have not said that.

… (Interruptions)

डा. विजय कुमार मल्होत्रा : प्रमोद महाजन जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आकर उत्तर देंगे। विरोधी दल के सारे सदस्य यहां थे। विरोधी दल के किसी सदस्य ने उस समय आपत्ति नहीं की। मुलायम सिंह जी की पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और सी.पी.एम. सबने कहा कि प्रधान मंत्री जी आएं। प्रधान मंत्री जी ने इच्छा के मुताबिक उसी समय आकर बयान दिया। बयान के बाद परम्परा नहीं है कि सवाल पूछे जाएं। परन्तु सवाल पूछे गए और उन्होंने उनके उत्तर भी दिए। प्रधान मंत्री जी ने कहा कि सोनिया गांधी जी गई थीं। ये अपने अधिकार का उपयोग करना चाहती हैं तो सवाल जरूर पूछें। उन्होंने सवाल पूछ लिए। उसी दिन शाम को बहस हुई, एक दिन पहले बहस हुई। ...(व्यवधान)

श्री श्रीप्रकाश जायसवाल : इसके साथ-साथ जब कांग्रेस ने मांग की कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए तो प्रधान मंत्री जी ने कहा कि अगर आवश्यक होगा तो न्यायिक जांच करेंगे ...(व्यवधान)

डा. विजय कुमार मल्होत्रा : वहां सौ व्यक्तियों की हत्या हुई है। बहुत ही भयावह स्थिति थी, बहुत ज्यादा दुखदायी कांड हुआ है। उस दुखदायी कांड के समय में प्रधान मंत्री जी ने पहले दिन आकर, सारे औपोजीशन लीडर्स को साथ लेकर वहां जाने का इसलिए प्रयास किया कि सब औपोजीशन लीडर्स के साथ बैठ कर वे इसके बारे में विचार-विमर्श कर सकें। परन्तु उनके नाम पर यह कहना कि प्रधान मंत्री जी वहां गए, यह तमाशा था, नाटक था, ठीक नहीं है। कई बार ऐसा लगता है कि विरोधी दल के नेता और दूसरे नेताओं को साथ लेकर जाना क्या तमाशा है। ...(व्यवधान)

श्री श्रीप्रकाश जायसवाल : यह क्रैडिट प्रधान मंत्री जी को नहीं जाता, यह विपक्ष के नेताओं को जाता है कि वे प्रधान मंत्री जी के साथ गए थे। ...(व्यवधान)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, I had conveyed my thanks to the Prime Minister. These types of objectionable remarks should not be made. किसी ने तमाशा नहीं बोला है। I have said that ‘ I am obliged to the hon. Prime Minister.’ डा. विजय कुमार मल्होत्रा : विरोधी दल के नेता का बयान सारे हिन्दुस्तान के अखबारों में छपा है कि यह तमाशा किया गया और नाटक किया गया। आप कहते हैं कि ऐसी बात नहीं की है। ...(व्यवधान) सब औपोजीशन लीडर्स को ले जाना तमाशा है। ...(व्यवधान)

उपाध्य़क्ष महोदय : यह क्या तमाशा बना रहे हैं। आप कनक्लूड कीजिए।

... (व्यवधान)

डा. विजय कुमार मल्होत्रा : सौ आदमियों की हत्या होने पर राजनीति करेंगे। ...(व्यवधान) कांग्रेस पार्टी के जमाने में ३०,००० नागरिकों की हत्या हुई। कश्मीर में ६,००० सैनिक मारे गए। उस हालात में उस समय किसी को ध्यान नहीं आया कि किसी के ऊपर रिसपौंसीबलिटी होनी चाहिए। ...(व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : सौ लोगों की मौतें हुई है। आप उसे पूरा वजन नहीं दे रहे हैं। ...(व्यवधान) Is he trying to undervalue the tragedy that has taken place?… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Dr. Vijay Kumar Malhotra, please complete now … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : Sir, it is most unfortunate कि जब सौ लोगों की हत्या हुई है तो राजनीति करने का प्रयत्न किया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, I will ask the hon. Minister of Parliamentary Affairs to react.

… (Interruptions)

डा. विजय कुमार मल्होत्रा : चटर्जी साहब ने पूछा कि आडवाणी जी उस दिन कहां थे। हाउस में कश्मीर के मामले में डिस्कशन हो रहा था, उसके लिए यहां उत्तर देना था। आडवाणी जी ने शुरू-शुरू में यह कहा था कि मैं प्रो-ऐक्टिव पॉलिसी करना चाहता हूं तो कांग्रेस पार्टी ने दोनों हाउस में स्टाल किया था कि प्रो-ऐक्टिव पॉलिसी से क्या मतलब है। आतंकवादियों का पीछा करना चाहिए। उन्होंने उनको यह करने नहीं दिया। जब प्रो-ऐक्टिव पॉलिसी की बात करें और आप पूछते हैं कि उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। कांग्रेस पार्टी का जो तरीका है, इस तरह की बात इनको नहीं करनी चाहिए। ...(व्यवधान)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Mr. Deputy-Speaker, Sir, this is not the way to undermine the issue… (Interruptions)

SHRI PAWAN KUMAR BANSAL (CHANDIGARH): Let the Home Minister come and say these things here.… (Interruptions)…Where is the Home Minister?… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Bansal, I had called Shri Prabhunath Singh before I called the Minister.

… (Interruptions)

प्रो. रासा सिंह रावत : कश्मीर की समस्या पैदा करने का जिम्मा कांग्रेस पर है।…( व्यवधान)

श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज, बिहार) : उपाध्यक्ष जी, यह इस देश का अत्यन्त गम्भीर और संवेदनशील सवाल है। सदन में इस सवाल पर सरकार का बयान हुआ, यानी प्रधान मंत्री जी का बयान भी हो चुका है और यह बयान विपक्ष की मांग पर हुआ। विपक्ष के लोगों ने सवाल उठाया और इस पर बातें चलीं, चर्चा चली। मुलायम सिंह जी ने ठीक ही कहा था कि कश्मीर पर चर्चा हुई थी और होनी भी चाहिए, चूंकि यह जो भी घटना घटी है,यह कश्मीर से जुड़ा हुआ सवाल है, आतंकवाद से जुड़ा हुआ सवाल है। अपने वक्तव्य के क्रम में प्रधान मंत्री जी ने कहा था कि हम जांच करा रहे हैं, आवश्यकता होगी तो न्यायिक जांच भी करा देंगे। जब प्रधान मंत्री जी ने कह ही दिया है कि हम जांच करा देंगे तो जांच होगी। इसमें सरकार पर विश्वास करना चाहिए और जांच के क्रम में कोई कार्रवाई होती है कि नहीं, उसके बाद उसकी समीक्षा करनी चाहिए। अभी इस सवाल को राजनैतिक रंग नहीं देना चाहिए। विपक्ष जान-बूझकर इसे राजनैतिक रंग दे रहा हैै। लाशों पर यह राजनैतिक सौदा नहीं होना चाहिए, हमारा यह कहना है।…( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : प्रदेश सरकार इन्क्वायरी करे तो राजनैतिक रंग है। प्रदेश सरकार जे. एण्ड के. पुलिस की इन्क्वायरी करेगी?…( व्यवधान)

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY (CALCUTTA NORTH WEST): Sir, on the last Monday, I had made a submission under rule 377 regarding Amarnath yatra. I do not know how it struck me but I made that submission since I had received a few complaints from Amarnath yatris. I would simply like to go through three lines of that submission since it is already on record. I had said:

"I have received certain complaints and suggestions from the yatris who undertook the Amarnath yatra very recently. In this regard, I would like to give the following suggestions."

Since the suggestions are long, I do not want to repeat them.

I had said that I hoped that the Government would take care so that any untoward incident does not take place. It was read and tabled here under rule 377.

What for are we standing here at this point of time? About 2 lakh pilgrims have proceeded towards Amarnath. It was discussed the other day. Dr. Nitish Sengupta Committee’s Report was presented in 1996. It was very categorically said in that Report that any such yatra will have to be conducted with the Army’s support. Without the Army’s support, such types of yatras are not safe. There is no doubt that this decision was not adopted properly. We make a demand in accordance with that. It is not a matter on which we should fight each other.

It is a fact that on that day the hon. Leader of the Opposition made a very positive demand that it should be discussed on the floor of this House. It is desirable also. Though hon. Members Shri Somnath Chatterjee and Shri Mulayam Singh Yadav were not present on that day, other hon. Members were present in the House. … (Interruptions) It cannot be that for such a reason the statement should not be tabled on the floor of the House. … (Interruptions)

I would make a demand that a financial assistance of Rs.2 lakh has to be delivered to the families of those who have lost their lives and at least Rs.50,000 should be given to those who were injured. … (Interruptions) This announcement must be made on the floor of the House by which a message can reach the people there. We should take all precautionary measures so that in future the yatra is peaceful and safe. … (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : On Friday, I was to remain here. Since it was decided that the Prime Minister would not make the statement on Friday, I had changed my ticket from the evening to morning. … (Interruptions) That is a matter of record. Therefore, my friend is not right. … (Interruptions) So, please do not say such things.

You have made a good demand. I support your demand. But why are you making such statements? … (Interruptions)

SHRI G.M. BANATWALLA (PONNANI): Mr. Deputy-Speaker, Sir, on Friday, the House demanded a statement from the Prime Minister and the Prime Minister made the statement.

Now, undoubtedly, there are strong views on serious security lapses with respect to the Amarnath yatris.

Therefore, the Government must not fight shy of this judicial inquiry. At that time also, we supported the demand for a judicial inquiry, in the interest of the nation. Judicial inquiry does not mean that a discussion in the House gets barred. That is not the meaning. The discussion in the House will take place and the judicial inquiry can also take place. The discussion in the House will support the judicial inquiry that will take place. … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Dasmunsi, he has already raised it.

… (Interruptions)

SHRI G.M. BANATWALLA : As a consequence of the violence on the yatris, there has been violence in certain parts of the country, especially in Gujarat – in Surat, in Ahmadabad and in various other parts of Gujarat. … (Interruptions) We have to take all those things into consideration. … (Interruptions) Sir, we once again support the demand for a judicial inquiry. … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: No. Please take your seat.

… (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI: Sir, Shri Madan Lal Khurana, the most respected Member of this House from the Ruling Party, first came out with a notice for moving an adjournment motion, to discuss this matter in the form of an adjournment motion. That was ruled out. After that, a responsible member of the Cabinet, no less than the Defence Minister, … (Interruptions)

संसदीय कार्य मंत्री तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (श्री प्रमोद महाजन) : आपकी पार्टी के दो लोगों ने पहले ही इसे कहा है।

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: No. From your party, he has raised it already.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: He has already stated that, Shri Dasmunsi.

… (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, the reason why we are demanding a judicial inquiry is not because of politics, but to get at the truth about lapses. … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: No. He has already said that.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: No. I am not allowing this.

(Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Dasmunsi, I am asking the hon. Minister to respond.

… (Interruptions)

श्री प्रमोद महाजन : उपाध्यक्ष जी, बुधवार की शाम और रात को कश्मीर में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं। गुरूवार को प्रात:काल प्रधान मंत्री जी ने स्वयं वहां जाने का निर्णय किया। सरकार की ओर से हमने विपक्ष के नेताओं को निमंत्रण दिया। हमारे निमंत्रण पर विपक्ष के नेता प्रधान मंत्री जी के साथ गए, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। जहां तक प्रधान मंत्री जी के सोमवार को वक्तव्य देने का प्रश्न है, सोमनाथ जी और मुलायम सिंह जी ठीक कह रहे हैं कि प्रधान मंत्री जी की उस यात्रा में जब सोमनाथ जी से और मुलायम सिंह जी से चर्चा हुई, तब इस चर्चा में यह विषय उठा कि प्रधान मंत्री जी कब वक्तव्य दें। मैं वहां नहीं था। किसने क्या कहा, प्रधान मंत्री जी ने खुद सोमवार की बात की या मुलायम सिंह जी और सोमनाथ जी ने की, मुझे इसका पता नहीं है। लेकिन वहां मोटे रूप में सोमवार को प्रधान मंत्री जी वक्तव्य देंगे, इस प्रकार की बातचीत सोमनाथ जी से और मुलायम सिंह जी से हुई, यह बात सच है। संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते जब मुझ तक यह बात पहुंची, क्योंकि शुक्रवार का दिन बाकी था, मैंने स्वाभाविक रूप से पूछताछ की कि विपक्ष की नेत्री सोनिया जी भी वहां गई थीं और राज्य सभा से कांग्रेस पार्टी के सदस्य गुलाम नबी आजाद जी भी गए थे, क्या इनसे भी बातचीत हुई। अगर सोमवार को वक्तव्य देने का तय हुआ होगा तो हमें कोई आपत्ति नहीं, वक्तव्य दिया जा सकता है। लेकिन अनौपचारिक रूप से जब बात हुई तो पता चला कि प्रधान मंत्री जी से सोनिया जी और गुलाम नबी जी की इस विषय पर बातचीत नहीं हुई थी। सोमवार को वक्तव्य दिया जाए, इस प्रकार का कोई औपचारिक निर्णय, जो सदस्य वहां गए थे, नहीं हुआ था।

श्री मुलायम सिंह यादव : येरननायडू जी भी थे।

श्री प्रमोद महाजन : मैं आपके साथ येरननायडू जी का और ममता जी का भी नाम जोड़ देता हूं। इसलिए स्वाभाविक रूप से शुक्रवार की प्रात: सरकार के सामने एक धर्मसंकट खड़ा हुआ कि कुछ नेताओं से बातचीत हुई थी कि सोमवार को वक्तव्य दिया जाए। मुख्य विपक्ष से इस सम्बन्ध में कोई बातचीत नहीं हुई थी। जब मुख्य विपक्ष का आग्रह आया कि सोमवार को, ७२ घंटे के बाद, वक्तव्य हो, यह ठीक नहीं होगा, प्रधान मंत्री जी शुक्रवार को ही वक्तव्य करें, इस प्रकार का आभास अनौपचारिक बातचीत में भी हुआ। शुक्रवार को सदन में जब प्रश्न काल शुरू हुआ तो विपक्ष की नेत्री सोनिया जी ने प्रश्न काल में खड़े होकर इस प्रकार की मांग की। उस समय सदन के सामने हम यह कहते कि हमारी कुछ नेताओं से बातचीत हुई है इसलिए हम सोमवार को वक्तव्य करेंगे और कांग्रेस की ओर से यह कहना कि अभी करिए तो, हमें ऐसा लगा कि इस प्रकार की स्थिति सदन के लिए ठीक नहीं होगी। इसीलिए सरकार ने मान लिया और इसलिए मैंने सोचा कि सदन के सामने पूरा विवरण आ जाये। हम सोमवार को भी करने के लिए तैयार थे। कुछ नेताओं से बातचीत हुई थी और इसलिए अगर सोमनाथ जी, येरेननायडु जी या मुलायम सिंह जी की शिकायत हो कि शुक्रवार को वे उपस्थित नहीं थे, उनकी शिकायत बिल्कुल जायज है क्योंकि स्वाभाविक रूप से प्रधान मंत्री जी की चर्चा के बाद उनका यह मत हुआ था लेकिन सरकार की भी यह मजबूरी थी कि हम यदि शुक्रवार को सदन में वक्तव्य न करते तो सदन में जो उपस्थित थे, उन्होंने वह मांग की थी और इसलिए हमने उस दिन सदन में वक्तव्य किया। इसलिए वक्तव्य के बारे में एक बात यह है।…( व्यवधान) सदन यह जानता है कि प्रधान मंत्री जी का कश्मीर के संबंध में दूसरा वक्तव्य है।

जहां तक और किसी वक्तव्य की बात है, जैसा सोमनाथ जी ने कहा कि अब उसी शुक्रवार के वक्तव्य को फिर से आज करना, इसमें कोई तुक नहीं है। अगर उसमें कोई नई जानकारी या नई स्थिति आती है तो माननीय प्रधान मंत्री जी फिर सदन में आकर अपना वक्तव्य कर सकते हैं। लेकिन ऐसी कोई नई स्थिति वहां फिर निर्माण हो, उस स्थिति पर अगर सदन को विश्वास में लेने की जरूरत है तो सदन में उस समय भी हम आ सकते हैं। जहां तक सदन में कश्मीर पर चर्चा का सवाल है, जिस दिन से यह सत्र शुरू हुआ है, हम जानते हं कि कश्मीर पर किसी न किसी रूप में यहां चर्चा हो रही है। हमने कश्मीर की स्वायत्तता पर तीन दिन तक घंटों इस सदन में उस प्रस्ताव पर बहस की थी। कभी प्रश्न पूछने के नमित्त बहस होती है। प्रधान मंत्री जी का जब पहला वक्तव्य हुआ तब उस पर भी अध्यक्ष जी ने खास नियमों में परिवर्तन करके, अपने अधिकार का उपयोग करके विपक्ष के सभी नेताओं को प्रश्न पूछने का अवसर दिया था। स्वाभाविक रूप से वह भी चर्चा का ही एक अंग हुआ। कल भी विपक्ष की नेत्री ने मांग की, उन्होंने भी प्रश्न पूछा। आज वक्तव्य सोमवार को हो या मंगलवार को हो, इस चर्चा में भी बहुत सारे सदस्य अपनी बात कह रहे हैं। इसलिए यह सच नहीं है। कश्मीर की चर्चा हर प्रकार से हर ढंग से आज तक हुई है। विपक्ष औऱ किसी प्रकार की नयी चर्चा चाहता है तो उस चर्चा में किसी प्रकार की हिचकिचाहट करने की जरूरत नहीं है। किसी नियम के अन्तर्गत अगर विपक्ष उसकी मांग करे तो फिर एक बार कश्मीर पर चर्चा हो सकती है।…( व्यवधान) मुझे अपनी बात पूरी कर लेने दीजिए।

आखिरी बात न्यायिक जांच की जो बार-बार उठाई गई है, अब लगता यह है कि विपक्ष में भी न्यायिक जांच हो या न हो, इसमें भी दो प्रकार के मत हैं। विपक्ष के कुछ माननीय नेता हैं, उनका यह कहना है कि न्यायिक जांच से विलम्ब होता है, इससे कुछ अधिक लाभ नहीं होता है। कुछ नेताओं को लगता है कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। माननीय प्रधान मंत्री जी कल ही शुक्रवार को इस सदन मे कह चुके हैं कि प्रशासकीय जांच हो रही है। प्रशासकीय जांच के फल सामने आने दीजिए। न्यायिक जांच होनी ही चाहिए या नहीं होनी चाहिए, यह कोई प्रैस्टिज का इश्यू नहीं है। प्रशासकीय जांच के बाद अगर ऐसा लगा कि कुछ अधिक जांच की आवश्यकता है तब उस जांच का विचार किया जा सकता है, मुझे सरकार की ओर से इतना ही कहना है। …( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : उस मकसद को समझिए।…( व्यवधान) जम्मू-कश्मीर की जो गंभीर स्थिति है,…( व्यवधान) मुझे बोलने दीजिए।…( व्यवधान)

श्री प्रभुनाथ सिंह : उपाध्यक्ष महोदय, बिहार में ५०० लोग बाढ़ से तबाह हो चुके हैं।…( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : जम्मू-कश्मीर का मामला जो एक गंभीर मामला है, उस पर विस्तृत चर्चा हुई है और हमने कई रूल्स के अन्तर्गत उस पर चर्चा की है। सवाल जम्मू-कश्मीर की चर्चा का नहीं है। जो आपकी शांति वार्ता चल रही है, जो आपकी शांति प्रक्रिया…( व्यवधान) हमने आपकी पूरी बात शांति से सुनी, आप भी सुनिए। जहां तक शांति वार्ता और शांति प्रक्रिया की बात है, कांग्रेस ने उसका स्वागत किया है और हम कभी भी हालांकि ऐसा कोई…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : यह आप लोग क्या करते हैं?

…( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : हम लोगों को कभी बोलने के लिए मौका नहीं दिया जाता क्योंकि हम शांति के साथ सुनते हैं।…( व्यवधान) हमारा यह कहने का मतलब है कि वहां जो ज्यादती हुई है, २०० मासूम लोगों की जानें गई हैं और जो रक्षा मंत्री ने बयान दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी कमियां थीं। ऐसा रक्षा मंत्री जी ने कहा है।

हमारा यह कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में जम्मू-कश्मीर की पुलिस भी शामिल थी, सीआरपीएफ भी शामिल थी, ऐसी स्थिति में जम्मू-कश्मीर की प्रादेशिक सरकार प्रशासनिक जांच करे, तो उसमें क्या विश्वसनीय रहेगी। हम चाहते हैं कि पूरे देश को इसमें विश्वास में लिया जाए। The inquiry must have the credibility and that is why we are asking for a judicial inquiry. ताकि विश्वसनीयता रहे और टाइम-बाउन्ड प्रोग्राम रहे। इसको अर्जैंटली डील किया जाए, ताकि जल्दी से जल्दी वह रिपोर्ट आए। The credibility of the Report is what is important. How can the State Government inquire into a human tragedy in which its own police are a part of the security arrangement? It defies all logic. That is why we are asking for a judicial inquiry within a time-bound programme. Today, the Defence Minister has added further evidence that there were some major lapses and we are worried that the Jammu and Kashmir Government may try and brush them under the carpet. So, let there be a credible inquiry. That is what we are demanding.

उपाध्यक्ष महोदय : उन्होंने कहा है कि जुडशियल एन्क्वायरी की अगर जरूरत होगी, तो करायेंगे।

…( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : इस पर उनको निर्णय देना होगा कि उनका निर्णय क्या है। हम यह जानना चाहते हैं …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : प्रशासनिक जांच हो रही है और न्यायिक जांच की अगर जरूरत होगी, तब सोचा जाएगा - ऐसा मनिस्टर ने कहा है।

…( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : महोदय, हम न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। यह बहुत गम्भीर मामला है।

…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Please go to your seat. Shri Chandra Shekhar wants to say something.

श्री चन्द्रशेखर (बलिया - उ.प्र.) : उपाध्यक्ष महोदय, अभी सिंधिया जी ने जो वक्तव्य दिया है, उससे लगता है कि विपक्ष और सरकारी पक्ष में कोई विशेष अन्तर नहीं है। कश्मीर की परिस्थितियां खराब हैं और जिस तरह से बहस हम लोग चला रहे हैं, उससे परिस्थितियां और बिगड़ेगी। मेरा एक सुझाव है, पता नहीं बिना सोचे-समझे दे रहा हूं, प्रधान मंत्री जी कश्मीर गए थे और उनके साथ कुछ प्रमुख नेता भी गए थे। प्रधान मंत्री जी को और इन नेताओं को अध्यक्ष महोदय अपने कमरे में बुला लें, बात करे लें और कश्मीर की समस्या पर जिस तरह से भी विचार हो सके, उसके बारे में चर्चा करके कोई निर्णय लें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इस तरह से अगर एक-दूसरे पर आक्षेप होता रहेगा, तो इससे लोगों पर बाहर भी बुरा असर पड़ेगा और कश्मीर की समस्या का समाधान भी नहीं होगा।

श्री माधवराव सिंधिया : चन्द्रशेखर जी से मैं अर्ज करूंगा, कश्मीर की समस्या बुनियादी समस्या है, जिसको सरकार ने स्वीकार भी किया है। …( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Scindia, let him complete.

श्री माधवराव सिंधिया : न्यायिक जांच क्यों न हो। …( व्यवधान) जुडशियल एन्क्वायरी से सब मामले स्पष्ट हो जायेंगे। …( व्यवधान) हम जानना चाहते हैं, कश्मीर के मामले में सरकार न्यायिक जांच क्यों नहीं कराना चाहती है। …( व्यवधान) हमें शंका है। …( व्यवधान) इस बारे में सरकार को बताना चाहिए।

…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Let him complete. You give him a patient hearing.

श्री चन्द्रशेखर : उपाध्यक्ष महोदय, मेरी राय का बहुत महत्व नहीं है। कांग्रेस पार्टी के मेम्बर्स इतने उत्तेजित हो रहे हैं।…( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : हम उत्तेजित हैं।…( व्यवधान) इतने लोगों की जानें गई हैं, इसलिए हम उत्तेजित हैं।…( व्यवधान)

श्री प्रभुनाथ सिंह : कश्मीर की समस्या आप लोगों ने पैदा की।…( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : महोदय, वहां सौ लोग मारे गए हैं और हम उत्तेजित न हों।

MR. DEPUTY-SPEAKER: Now that I have given him the floor, let him complete.

… (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : What is this Shri Chandra Shekhar saying? We are not talking about the basic issue of Jammu and Kashmir. … (Interruptions) We are talking about the massacre. Hundred people have been killed.… (Interruptions). The Defence Minister has said that there was a security lapse… (Interruptions) and yet they are not coming forward to have a judicial inquiry. Why are they not ready to have a judicial inquiry? Any responsive Government would have come forward to have a judicial inquiry. Why are they not having it? …( व्यवधान) यह क्यों नहीं हो रहा है, हम जानना चाहते हैं।…( व्यवधान)

श्री प्रभुनाथ सिंह : महोदय, सारे कश्मीर की समस्या इन लोगों की देन है और ये लोग चिल्ला रहे हैं।…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : इस हाउस की परम्परा यह है, Let him complete. Then, you can have your say. He is the former Prime Minister.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: I will give you the floor.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: You do not even allow me to speak.

कुंवर अखिलेश सिंह : महोदय, जो लोग मारे गए हैं, प्रधानमंत्री जी ने उनके परिवारों को कोई भी राशि देने की घोषणा नहीं की।…( व्यवधान) आज भी वहां लोग दवा के अभाव में मर रहे हैं।…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आप इंटरप्ट मत करिए, चन्द्रशेखर जी को कम्पलीट करने दीजिए।

…( व्यवधान)

कुंवर अखिलेश सिंह : महोदय, प्रधानमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री जी के पास इतना भी समय नहीं है कि वे उन लोगों को अस्पताल में जाकर देखें।…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है।

…( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : हम निश्चित रूप से भावुक हैं। …( व्यवधान) उनके छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं की आंखों में से गोली निकाल रहे हैं।…( व्यवधान) हम चाहते हैं कि सरकार सामने आए।

MR. DEPUTY-SPEAKER: Let him complete.

श्री मुलायम सिंह यादव : महोदय, ये चन्द्रशेखर जी को बोलने नहीं दे रहे हैं।…( व्यवधान)

श्री चन्द्रशेखर : महोदय, मुझे भी थोड़ा संसदीय परम्पराओं का अनुभव है। मैं कोई ऐसा इतिहास नहीं जानता, जिसमें किसी मेम्बर के चिल्लाने से यहां न्यायिक जांच हो जाए। निर्णय गवर्नमेंट को करना पड़ेगा और गवर्नमेंट तथा विपक्ष से मिल कर बात करनी पड़ेगी। बिना बात के, केवल शोर मचाने से न्यायिक जांच हो जाएगी ?…( व्यवधान) ऐसी तो संसदीय जनतंत्र में कोई परम्परा नहीं है और अगर कांग्रेस पार्टी समझ रही है?…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आप लोग क्या कर रहे हैं?

… (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : Why are they hiding? What is the reason for their hiding? … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record.

(Interruptions) … * 1252 hours (At this stage, Shri Kantilal Bhuria and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.) MR. DEPUTY-SPEAKER: Please go back to your seats. Please go back to your place. The Government has already stated its position.

… (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: The House stands adjourned to meet again at 2 p.m. 1254 hours The Lok Sabha then adjourned till Fourteen of the Clock.

------

* Not recorded बजे लोकसभा चौदह बजकर तीन मिनट पर पुन: समवेत् हुई।

(उपाध्यक्ष महोदय पीठासीन हुए) श्री बूटा सिह (जालौर): डिप्टी स्पीकर साहब, देश में सबसे बड़ी ट्रैजेडी हुई है जिसमें सरकार का रोल संदिग्ध है। देश के रक्षा मंत्री कहते हैं कि सरकार की कमज़ोरियों की वजह से बड़ी हत्यायें हुई हैं और उसके लिये हम लोग न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं । आप इस विषय पर हमारी बात नहीं सुन रहे है। यह बहुत बुरी बात है। हम चाहते हैं कि सदन के अंदर सरकार की तरफ से आश्वासन दिया जाये कि इस मामले की ज्युडशियल इंक्वायरी होगी।

श्री प्रभुनाथ सिंह ( महाराजगंज-बिहार): किसी कीमत पर नहीं।

श्री बूटा सिंह : क्यों नहीं? इससे बड़ी ट्रेजेडी नहीं हो सकती।

श्री प्रियरंजन दासमुंशी : इसमें सरकार को डरने की क्या जरूरत है?

श्री बूटा सिंह : आपकी फोर्सेज ने लोगों को मारा है, इसका कौन जवाब देगा, कौन न्याय करेगा? दुनिया की प्रेस में छप रहा है कि हिन्दुस्तान की फोर्सेज़ ने लोगों को मारा है। हमारी सरकार की बात पर कौन विश्वास करेगा? उपाध्यक्ष महोदय, इसलिये आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि आप सरकार को ज्युडशियल इंक्वायरी के लिये बाध्य करें.। इसके बिना इस देश के अंदर न तो इस शासन पर, न मलिट्री पर और न सैंट्रल फोर्सेज़ पर कोई विश्वास ही पैदा हो सकता है। … (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI Sir, the Defence Minister has very categorically said that the massacre of Amarnath pilgrims could have been avoided had there been a proper security cover, and this is a lapse. A Cabinet Minister with the responsibility of Defence, and that too related to Kashmir, has said it in public. Propriety demands that truth should be revealed through a judicial proble. … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : We want to get to the bottom of the truth. Truth will never hurt anyone. This is an open and transparent democracy. (Interruptions)

सरदार बूटा सिंह : सर, सबसे बड़े दुख की बात यह है कि आज कितने दिन हो गये हैं, जिन लोगों की हत्याएं हुई हैं, सरकार की तरफ से उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया, उनके हास्पीटलाइजेशन का कोई प्रबन्ध नहीं किया गया। लोगों को लाशें तक नहीं मिल रही हैं। इस प्रकार की सरकार कैसे इस देश का शासन चला सकती है…( व्यवधान) इस सरकार के गृह मंत्री सदन के सामने आने से कतराते हैं…( व्यवधान) इस बात की जिम्मेदारी इस देश के गृह मंत्री की है कि वे यहां आकर सदन को विश्वास में ले। लेकिन वह यहां कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, वह कहां चले गये हैं। …( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : इस समस्त घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। हमारा लोकतंत्र एक पारदर्शी लोकतंत्र है और एन.डी.ए. तथा उनके सहयोगी पूरे समय पारदर्शिता की बात करते रहते हैं, इनकी वह पारदर्शिता कहां गई, यह जानने का हमें हक है…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: When you took up the matter in the morning, the Government have made their position clear.

… (Interruptions)

श्री प्रभुनाथ सिंह : सर, उत्तरी बिहार बाढ़ में डूबा हुआ है इसलिए उत्तरी बिहार की बाढ़ के सवाल पर चर्चा होनी चाहिए।…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, we take up the Legislative Business. At Four of the Clock, we will take up the discussion regarding the flood situation which has been listed. So, I appeal to you to resume your seats.

… (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, what Shri Sudip Bandyopadhyay has said earlier is correct. One of the recommendations of the Nitish Sengupta Committee is to escort the pilgrims with the Army. But even that has not been carried out.… (Interruptions)

श्री बूटा सिंह : वहां लोगों के हास्पीटलाइजेशन का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इसकी जिम्मेदारी किसकी है, केन्द्र सरकार की है, राज्य सरकार की है या सुरक्षा बलों की है। आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है।…( व्यवधान)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Nothing can be more important than the issue of massacre of the Amarnath pilgrims. … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: From the Government side, they made it clear that a departmental inquiry has already been initiated and, if necessary, the judicial inquiry can be thought of later. When that is already ordered, when the Government have already stated it, it is not possible for me to do anything. I cannot compel the Government to accept your demand.

Let us take up the Legislative Business now.

… (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : It is not an issue of Kashmir. Sir, it is a human tragedy due to the lapses of the Government. This matter cannot be taken so lightly and casually and that too after the statement of Shri George Fernandes; propriety demands that a judicial inquiry must be announced by the Government suo motu. … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER: We have before us the Legislative Business. Also, the discussion under Rule 193 regarding the flood situation has been listed to be taken up at Four of the Clock. Let us transact the business. The Government have made their position clear. I cannot do anything further.

… (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Nothing has been made clear.… (Interruptions)

श्री बूटा सिंह : क्या इस मामले में भारत सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं हैं…( व्यवधान)

१४०७ बजे ( इस समय श्री बूटा सिंह तथा कुछ अन्य माननीय सदस्य सभा पटल के निकट फर्श पर खड़े हो गए।)   SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, I quote what Shri Geroge Fernandes is reported to have said.

"Union Defence Minister George Fernandes today said that the massacre of Amarnath pilgrims could have been avoided if the Government had reviewed security arrangements at Pahalgam keeping in view the formation of "suicide squads" by militants. "

श्री नरेश पुगलिया(चन्द्रपुर) : सर, इसकी जूडीशियल इंक्वायरी होनी चाहिए।…( व्यवधान)

-------

1600 hours The Lok Sabha re-assembled at Sixteen of the Clock.

(Mr. Speaker in the Chair) … (Interruptions)

SARDAR BUTA SINGH (JALORE): Mr. Speaker, Sir, right from the morning we have been asking the hon. Chair to direct this Government to order judicial inquiry into the happenings of Jammu and Kashmir where hundreds of people have died because of this Government. … (Interruptions)

अध्यक्ष महोदय : आप बैठ जाइए बूटा सिंह जी। आप सीनियर मैम्बर हैं।

...( व्यवधान)

MR. SPEAKER: One hon. Member can speak at a time, not all at a time.

...( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Nothing will go on record.

(Interruptions) … * अध्यक्ष महोदय : आपके मैम्बर्स बैठें तो आप बोल सकते हैं।

...( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Matters under Rule 377, listed for the day, are treated as laid on the Table of the House.

* Not recorded श्री माधवराव सिंधिया : जब शांति वार्ता प्रारंभ हुई उस समय हमने उसका स्वागत किया और हमने बार-बार कहा पार्लियामेंट में कि कांग्रेस कभी भी बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहेगी। राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है और उसको हम सदैव महत्व देते रहते हैं।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : आपके मैम्बर्स वैल में आ रहे हैं।

...( व्यवधान)

श्री माधवराव सिंधिया : यह जो नरसंहार हुआ है पहलगांव और दूसरे स्थानों में …( व्यवधान)

MR. SPEAKER: At 4 o’ clock, we have an important business to transact with regard to the flood situation in the country. The flood situation is very serious in the country. If you want to submit anything, one hon. Member can submit it, and not like this.

… (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA (GUNA): Last week, the country was witness to one of the goriest massacres that has ever taken place in the last ten days. One hundred innocent people lost their lives and we want to be certain that this was not due to a security lapse. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: I was not here in the morning. That is why, I am hearing this.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: I allowed him, not you. Please take your seat.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: This will not go on record.

(Interruptions) … * श्री माधवराव सिंधिया : यह बर्बरता और क्रूरता का एक उदाहरण है और हमने वार्ता का स्वागत करते समय सरकार को कहा था बहुत सावधान रहिये, इसकी प्रतक्रिया हो सकती है और जो सॉफ्ट टार्गेट्स हैं, विशेषकर हमारे अमरनाथ यात्री, वे सॉफ्ट टार्गेट्स थे और उनके लिए बराबर पर्पाप्त सुरक्षा की व्यवस्था होनी थी। यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकार द्वारा पूरी लापरवाही थी।

* Not recorded   अध्यक्ष महोदय, देश के रक्षा मंत्री जब ऐसी बात कहें, कोई और मंत्री नहीं, बल्कि जो रक्षा मंत्री हैं, वे कह रहे हैं कि This massacre was avoidable. यानी उनका यह कहना है कि इस नरसंहार को यदि चाहते, तो टाला जा सकता था। हमने यह सब टेलीविजन पर सुना है। इसलिए हम चाहते हैं कि जो जांच हो, वह विश्वसनीय हो। We want the credibility of the inquiry. प्रिंट मीडिया होता, तो आप कह सकते थे कि उन्होंने गलत अर्थ लगा लिया होगा, लेकिन हमने उनको टेलीविजन पर स्वयं बोलते हुए सुना है। ऐसी स्थिति में खंडन करना बहुत मुश्किल होता है। आखिर यह मामला क्या है? एक तरफ आप कहते हैं कि पारदर्शी लोक तंत्र है। आपने अपने घोषणापत्रों में और मंचों से सदैव इस बात को कहा है और कहते रहे हैं कि हम पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। यदि ऐसा है, तो फिर यह पारदर्शी कैसे हुआ? यह कोई पालीटिकल पाइंट नहीं है। जो वस्तुस्थिति है वह देश के सामने और हम सबके सामने आनी चाहिए। जो लापरवाही हुई है उसका पता चलना चाहिए। यह हम नहीं कहते कि लापरवाही हुई है, बल्कि जो प्रतनधि मंडल वहां गया, उसने यह कहा है कि अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही हुई है। यदि लापरवाही हुई है, तो फिर एकाउंटेबलिटी फिक्स होनी चाहिए। हालांकि रक्षा मंत्री ने एकाउंटेबलिटी गृह मंत्री के सिर पर फिक्स कर दी है। आमतौर पर यह जिम्मेदारी गृह मंत्री की होती है। उन्हें सोचना पड़ेगा कि उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार है या नहीं?

अध्यक्ष महोदय, यदि प्रशासनिक जांच अपने ही किसी इंस्टीटयूशन से, जैसे जे.एंड के. राइफल्स है या अपनी कोई और संस्था है, उससे कराई जाती है, तो उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं रहती है। यदि जांच हो, तो वह ऐसी होनी चाहिए जिससे उसमें विश्वसनीयता रहे। इसीलिए हमने जुडीशियल इन्क्वायरी की मांग की है ताकि जो कमियां और खामियां रहीं, वे सामने आ सकें और भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति न हो और जो लोग दोषी हैं, जिनको एकाउंटेबल ठहराया जाए, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं।

SHRI INDRAJIT GUPTA (MIDNAPORE): Mr. Speaker, Sir, while fully supporting what Shri Madhavrao Scindia has said, I would just like to remind you – if you consult the records, you will find – that last Friday, in reply to repeated questions, the Home Minister had admitted that there had been serious security lapses and it is on the record of the Lok Sahba. He was asked by me also. I said: "you will go up in my estimation, Mr. Home Minister, if you admit in the House that there have been very serious security lapses" and he confirmed that. He said: "yes; there have been." So, if there had been such serious security lapses, which led to massacre of more than 100 people, does it not warrant a judicial inquiry to find out the reasons for it? That is what we have been asking you for.

श्री अनन्त गंगाराम गीते (रत्नागरि) : अध्यक्ष जी, आतंकवादियों के जरिए जो नरसंहार हुआ और विशेषकर जो अमरनाथ यात्री मारे गए, उसे लेकर यदि कोई राजनीति होने जा रही है …( व्यवधान)

SARDAR BUTA SINGH (JALORE): This is the problem. … (Interruptions)

श्री अनन्त गंगाराम गीते : अध्यक्ष जी, यदि उसके बारे में कोई राजनीति होने जा रही है, तो उससे हमारा विरोध है। सदन के अंदर प्रधान मंत्री जी का बयान हुआ है। गृह मंत्री जी का भी बयान हुआ है। जो घटना जम्मू-कश्मीर में हुई है, उससे सारा सदन चिन्तित है।

श्री प्रियरंजन दासमुंशी : गीते जी, सदन के बाहर, रक्षा मंत्री ने जो बयान दिया है, उसकी तरफ भी गौर कीजिए।…( व्यवधान)

श्री अनन्त गंगराम गीते : अध्यक्ष जी, प्रशासनिक जांच हो या न्यायिक जांच, इससे ज्यादा आवश्यक चीज जो है वह है कि जो लोग उस घटना में निरपराध मारे गए हैं, उनके परिवार के लोगों को मुआवजा दिए जाने की घोषणा की जाए।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: This will not go on record.

(Interruptions) …* श्री बूटा सिंह (जालौर) : गीते जी, वही तो हम कह रहे हैं कि उनके मुआवजे के लिए कुछ भी नहीं किया गया है।…( व्यवधान)

श्री अनन्त गंगाराम गीते : वही तो मांग हम कर रहे हैं कि उनके परिवार के लोगों को मुआवजा देने की घोषणा करनी चाहिए।

अध्यक्ष जी, हमारी मांग है कि अमरनाथ यात्रा में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को कम से कम पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा भारत सरकार को करने की आवश्यकता है।

जो व्यवस्था की बात है। …( व्यवधान)

श्री प्रियरंजन दासमुंशी : आपने क्यों नहीं किया ? …( व्यवधान)

* Not recorded श्री अनंत गंगाराम गीते : हम वही मांग कर रहे हैं। …( व्यवधान) लेकिन इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। …( व्यवधान) वहां १०० से ज्यादा निरपराध लोग मारे गये। मेरा कहना है कि उनकी मृत्यु पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसलिए जो मृतक हैं, उनके परिवार वालों को मुआवजे के तौर पर पांच लाख रुपये की घोषणा भारत सरकार की ओर से होनी चाहिए। यही मांग हम इस समय इस विषय पर करते हैं। …( व्यवधान)

SHRI K. YERRANNAIDU (SRIKAKULAM): Mr. Speaker, Sir, I also associate with Shri Sudip Bandyopadhyay and Shri Anant Gangaram Geete regarding compensation for the victims. Let it be on record that we are not agreeing for a judicial inquiry. The truth will come out if there is an administrative inquiry. … (Interruptions) There is history for the last 40 years. So many incidents have occurred. … (Interruptions) We have never forced for a judicial inquiry. … (Interruptions)

श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज, बिहार) : अध्यक्ष महोदय, अभी बहुत ही गंभीर और संवेदनशील सवाल पर सदन में चर्चा हो रही है। यह चर्चा क्वश्चेन ऑवर के बाद से ही शुरू हुई थी। इस संबंध में सरकार ने भी अपने विचार रखे हैं और माननीय प्रधान मंत्री जी ने भी कांग्रेस पार्टी के आग्रह और दवाब पर अपने विचार कश्मीर से लौटने के बाद ऱखे हैं। उस दिन न्यायिक जांच की चर्चा भी चली थी। …( व्यवधान)

प्रधान मंत्री जी ने कहा था कि अभी हम प्रशासनिक जांच करा रहे हैं। अगर इस जांच के बाद कोई आवश्यकता होगी तो न्यायिक जांच पर सोचा जा सकता है। हम यह महसूस करते हैं कि अभी जांच पूरी नहीं हुई और यह जांच की शुरुआत है। …( व्यवधान) कोई नयी बात सामने नहीं आई है।…( व्यवधान)

इसके बाद जान-बूझकर इस तरह का हंगामा करके न्यायिक जांच के नाम पर सदन के समय का नुकसान किया जा रहा है। …( व्यवधान) मरे हुए लोगों की लाशों पर कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है।

…( व्यवधान) कांग्रेस पार्टी को मरे हुए लोगों की लाशों पर राजनीति करने का कहीं कोई विशेष अधिकार नहीं है। इसलिए हम कहना चाहेंगे कि कांग्रेस पार्टी के लोग यह महसूस करें…( व्यवधान) मरे हुए लोगों की लाशों पर राजनीति न करें। …( व्यवधान) हमारा आपसे और इस सदन से यही आग्रह है।

…( व्यवधान)

श्री कांति लाल भूरिया (झाबुआ) : जांच पर कैसे विश्वास कर सकते हैं ?…( व्यवधान)

उन्होंने लापरवाही की है। …( व्यवधान) आप क्या बात करते हैं ?…( व्यवधान)

श्री राम नगीना मिश्र (पडरौना) : माननीय अध्यक्ष महोदय, मैंने भी सारे सदन के नेताओं की बातें सुनी हैं। …( व्यवधान)

MR. SPEAKER: I have called Shri Ram Nagina Mishra.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Shri Vijay Goel, I have called Shri Mishra.

… (Interruptions)

श्री प्रकाश परांजपे (ठाणे) : वहां इतने हिन्दू मारे गये हैं। …( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Nothing should go on record.

(Interruptions) … * श्री राम नगीना मिश्र : माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से शासन से और सदन के सारे सदस्यों से यही निवेदन कर रहा हूं कि यह मामला राजनीति का नहीं है बल्कि देश का है।

…( व्यवधान) आप मेरी बात सुन लीजिए। …( व्यवधान) यह देश का सवाल है। कश्मीर ऐसा संवेदनशील मामला है जो शुरू से ही सिरदर्द बना हुआ है।

सैंकड़ों लोग मौत के घाट उतारे गए। आए दिन हत्याएं हो रही हैं। मेरा पूरे सदन से निवेदन है कि सारे दलों के नेता, सारे सदन के लोग मिल कर ऐसी राय बनाएं जिससे भविष्य में कश्मीर में यह नरसंहार न हो।

मैंने अखबार में पढ़ा है कि जिस समय हमारे सैंकड़ों लोगों की हत्याएं हुईं, वहां की पुलिस मरे हुए लोगों की लाशों से आभूषण छीन रही थी। वहां की पुलिस का सबसे बड़ा अफसर यह कह रहा था कि यह हिन्दुस्तान नहीं है, यहां मेरा राज है। मैं समझता हूं कि जहां की पुलिस इतना अत्याचार कर रही हो, मरे हुए लोगों की लाशों से आभूषण छीन रही हो, अपने को हिन्दुस्तान से अलग समझ रही हो, वहां के प्रशासन से न्याय की आशा नहीं हो सकती। इसलिए वहां के प्रशासन से जांच कराना उचित नहीं है, किसी निष्पक्ष एजैंसी से जांच कराई जाए। मैं आपके माध्यम से निवेदन करता हूं कि चाहे किसी दल ने गलती की हो, किसी दल के नेता ने गलती की हो जिससे कश्मीर की यह हालत हो रही है, उसे भूलकर सारे लोगों को बुलाकर पूरा सदन ऐसा प्रबन्ध करे जिससे कश्मीर में ऐसी गलती दुबारा न हो, पाकिस्तान का आतंकवाद समाप्त हो और कश्मीर भारत का अंग बना रहे। ...(व्यवधान)

सरदार बूटा सिंह : उन लोगों की हत्या का खून सरकार के हाथों को लगा हुआ है। ...(व्यवधान) रक्षा मंत्री के बयान के बाद यह साबित हो गया है। ...(व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : यह अच्छा नहीं है, ठीक नहीं है। आप सीनियर मैम्बर हैं।

श्री माधवराव सिंधिया : हम किसी के ऊपर आरोप नहीं लगा रहे हैं। न्यायिक जांच में जो कुछ सत्य है, वह निकलेगा। ...(व्यवधान)

* Not recorded SHRI E. AHAMED (MANJERI): Sir, I respectfully submit before this House, the Government has agreed to have an administrative enquiry. Administrative enquiry means, looking into the lapses on the part of the Administration. This administrative enquiry will look into the lapses of the Administration or the Government. How, we will be able to do justice … (Interruptions)

अध्यक्ष महोदय : हाउस में डिस्पिलन कम हो गया है और पेशैंस भी कम हो गई है। क्या करेंगे।

...(व्यवधान)

SHRI E. AHAMED: How we will conduct an administrative enquiry into the lapses of Administration? So, the people will have no faith. That is why, we demand that the Government should conduct a judicial enquiry… (Interruptions) What is wrong in judicial enquiry? It is accepted by everybody, every democratic party. The Left Parties have been demanding judicial enquiry for everything. Now, why are they opposing it? I cannot understand. It will only repose a confidence in the minds of the people, so the Government should come forward to conduct a judicial enquiry.

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, at least, we see on this, there is unanimity in the House. It is a very serious matter. We wanted a national consensus to be there… (Interruptions)

श्री विजय गोयल (चांदनी चौक) : अध्यक्ष महोदय, क्या हम हाउस के मैम्बर नहीं हैं?

अध्यक्ष महोदय : आप मैम्बर हैं इसलिए अंदर बैठे हैं नहीं तो बाहर रहेंगे।

...(व्यवधान)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE: As a matter of fact, when we went there with the Prime Minister, the Prime Minister said and all of us tried to give that view through the Leader of Opposition that this is a national matter and should be treated as a serious question. But what we had seen there has caused great anguish and concern. The problem is now accentuated because of today's statement. The Prime Minister also made a statement on Friday. The real issues have been hardly touched by him.

The main issues remain totally not responded to by the Government. They have not said as to why this security lapse has occurred. The matter is now very clear after the Defence Minister's statement that it was an avoidable massacre.

Sir, how could only two persons come which resulted in the killing of so many innocent persons? These matters are not even adverted to. There is a demand for a judicial inquiry. Sir, I am not questioning the sincerity of this demand. Sir, myself and my party feel that it will not be productive for the simple reason that it will be so dilatory with no control over the judicial proceedings, and even if the truth comes out, when it will come out? In the meantime, all the discussions would be pre-empted. According to us .... … (Interruptions)

SARDAR BUTA SINGH : It can be simultaneous. … (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE: You may say that but the judge will not be bound by what you say. There will be all these dilatory processes whatever may be the intention of the learned judge, who will be there. Therefore, we feel that this matter should not be allowed to be kept pending for the purpose of a judicial adjudication. … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : Otherwise, it will be brushed under the carpet. … (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE: It is our duty not to allow the Government to brush it under the carpet. We made a demand in the morning. It is essential to have the fullest disclosures by the Government.

Sir, conspicuously absent is the Home Minister. … (Interruptions)

SARDAR BUTA SINGH : He is not to be seen. … (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Where was he on Friday, and where is he today? ..… (Interruptions)

THE MINISTER OF PARLIAMENTARY AFFAIRS AND MINISTER OF INFORMATION TECHNOLOGY (SHRI PRAMOD MAHAJAN): Mr. Speaker, Sir, such a senior leader like Shri Somnath Chatterjee should not make a passing allegation. … (Interruptions) Let me deal with it directly. … (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, it is not an allegation. … (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN: The Home Minister was present during the entire Kashmir discussion. If you want to start the discussion even tomorrow morning, the Home Minister will be present here. … (Interruptions)

SARDAR BUTA SINGH : Where is he? … (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN: He is not as great a Home Minister as Shri Buta Singh was, to be present in the House for all the time. … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : All that we want is a judicial inquiry. … (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN: So, whenever you need him, he will be here. But all the Ministers cannot be present at all points of time. This is very unfortunate to pass such kind of a comment. … (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, I am sorry that the hon. Parliamentary Affairs Minister has responded in this way. Actually I said, the Home Minister is not seen here. I have not made any allegation. I said, `conspicuous' because when the Lok Sabha has been adjourning from time to time and this issue is being raised here again and again, it was expected that at least he should come and take the House into confidence as to what is the Government's thinking, and what the Government proposes to do. Now, we have to rely on the selective or otherwise responses of the hon. Minister of Parliamentary Affairs. … (Interruptions) Sir, this is the way. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: The Parliamentary Affairs Minister is here to reply. Why are you unnecessarily intervening?

… (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, when we want to treat it as a national issue, these are the responses that are coming from that side. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: Please take your seat.

… (Interruptions)

SHRI SOMNATH CHATTERJEE (BOLPUR): Sir, I demand that the discussion should start immediately and the Home Minister should be here. Otherwise, nothing should continue. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: Shri Rudy, please take your seat. The hon. Minister is here to reply.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Now, Shri Mulayam Singh Yadav.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Nothing will go on record except what Shri Mulayam Singh Yadav says.

(Interruptions) … * श्री मुलायम सिंह यादव (सम्भल) : अध्यक्ष महोदय, माननीय सोमनाथ चटर्जी से हम सहमत हैं … ( व्यवधान) क्योंकि हम चाहते हैं कि पूरा डिस्कशन इसलिए हो कि कहां भूल हो रही है, कहां गलती हो रही है। जब बस यात्रा होती है तो कारगिल पर कब्जा होता है और अभी जब आतंकवादियों से बातचीत होती है तो १०० से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या होती है। उसकी क्या वजह है, क्या कारण है, कहां भूलें हो रही हैं? दूसरी तरफ यह अफसोस है कि हम घोषणा भर नहीं चाहते, जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को ५-५ लाख रुपया तत्काल देना चाहिए।

खाली घोषणा से काम नहीं चलेगा, उनके परिजनों को तत्काल मुआवजा दें। जो घायल हुए हैं, उनके परिजनों को भी एक लाख रुपये की मदद करनी चाहिए। कश्मीर का मामला काफी गम्भीर है। वहां क्या-क्या बातें हुई हैं, हत्याएं अभी भी जारी हैं। जब तक इस विस्तार के साथ चर्चा नहीं होगी, कुछ पता नहीं चलेगा। देश जानना चाहता है कि कहां-कहां चूक हुई और कहां-कहां गलती हुई है। ये सारी बातें चर्चा में आएंगी। जब न्यायिक जांच शुरू हो जाएगी तो बहस खत्म हो जाएगी, देश पूरी बात नहीं जान पाएगा।

* Not recored न्यायिक जांच का हमें काफी अनुभव है। १९८४ के दंगों की न्यायिक जांक के लिए मिश्र आयोग बैठा था। उसकी रिपोर्ट आज तक लागू नहीं हुई। इसी तरह हमने पूरी कोशिश की मुरादाबाद का दंगा हुआ, उसकी जांच रिपोर्ट का कुछ नहीं हुआ। मैं जब मुख्य मंत्री बना तब वह सामने आई। हाशिमपुरा की रिपोर्ट सामने नहीं आई। १९९४ में मंत्रिमंडल के सामने वह आई, लेकिन आज तक लागू नहीं हुई। देश के सामने गम्भीर समस्या है। आज पूरे कश्मीर की जनता भयभीत है। बहस होगी तो पता चलेगा कि अकेले गृह मंत्री जिम्मेदार हैं या पूरी सरकार जिम्मेदार है।

श्री राजीव प्रताव रूडी (छपरा) : किस बात पर ?

श्री मुलायम सिंह यादव : इन सारी घटनाओं पर। यह कोई मामूली बात नहीं है। बहस से पता चलेगा कि प्रधान मंत्री जिम्मेदार हैं या गृह मंत्री जिम्मेदार हैं या रक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं। तब हम मांग करेंगे और हम तो पूरी सरकार के इस्तीफे की मांग करेंगे। इसलिए बहस हो। न्यायिक जांच हो जाएगी तो हम बंध जाएंगे और सरकार की पोल नहीं खोल पाएंगे।…( व्यवधान) आप नाराज हो जाते हैं। सरकार की कमियां हैं, कमजोरियां हैं, जब बहस होगी तो पता चलेगा। अभी राम नगीना मिश्र जी ने जो कुछ कहा, वह ठीक कहा। मैंने देखा तो नहीं लेकिन सच्चाई है, लाइब्रेरी में पढ़ा है कि जब पंडित जवाहर लाल नेहरू जी प्रधान मंत्री थे तो डा. राम सुबक सिंह और फिरोज गांधी जी जैसे सत्ता पक्ष के लोग ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के विरूद्ध बोलते थे। मूंदड़ा कांड से लेकर कृष्णमाचारी के सवाल उठाने वाले ये लोग विपक्ष के नहीं थे, सत्ता पक्ष के थे। इसलिए मुझे खुशी है कि आज उस परम्परा को मिश्र जी ने थोड़ा बहुत निभाया है। प्रभुनाथ सिंह जी हम चाहते हैं कि आप सब बोलें। तेलुगू देशम् पार्टी के लोगों से भी कहना चाहते हैं कि आपके बिना सरकार नहीं चल सकती, आप क्यों चुप बैठे हैं। गम्भीर सवाल है, देश का सवाल है। हम तो यहां तक चाहते हैं कि नायडू जी को प्रधान मंत्री मान लो, सब समर्थन करेंगे और यह सरकार गिर जाएगी।

श्री अनंत गंगाराम गीते इसीको राजनीति कहते हैं, वही हो रहा है।

श्री मुलायम सिंह यादव : हम गम्भीरता से बात कर रहे हैं। इसमें राजनीति को मौका मत दो। हम राजनीति नहीं करना चाहते और आप उल्टे हम पर ही आरोप लगा रहे हैं। सुबह भी कहा, अगर ये कमजोरियां हैं, इन पर बहस नहीं होने देंगे, पूरी सरकार जिम्मेदार है तो राजनीतिक लाभ अपने आप मिलता है। हम राजनीति नहीं लाना चाहते। जो कमजोरियां हैं, जो गलतियां हैं उनको छिपाएंगे तो देश को बर्बाद करेंगे। कश्मीर में क्या कर रहे हैं, उन्होंने क्या शर्तें रखी हैं, क्या गुप्त बातें हुई हैं, कौन सा स्थान तय हुआ, कौन सा समय तय हुआ, यह मामला अब सिर्फ कश्मीर का ही नहीं, पूरे देश का है। जो कश्मीर पाकिस्तान दबाए है, उसको वापस लेने की मांग करिए। आज पाकिस्तान के खिलाफ सारा देश है, वहां के लोगों से बातचीत हो रही है, क्या बातचीत हो रही है, बहस में ये सारी बातें आएंगी तो कोई न कोई रास्ता निकलेगा। हम लोग भी सहयोग करेंगे। देश की एकता का सवाल है, हम विपक्ष के लोग एक होंगे। इसलिए तत्काल इस पर बहस कराइए। प्रधान मंत्री जी का जो बयान है, उसमें कोई दम नहीं है, वह अधूरा है। हम लोग भी वहां गए थे। हमसे राय लेनी चाहिए। हमारी राय यह है कि सबसे पहले सदन में इस पर बहस हो।

श्री माधवराव सिंधिया : बहस तब हो जब हमें कोई जानकारी मिले। जानकारी तब हो सकती है जब न्यायिक जांच हो और उसके माध्यम से पूरे तथ्य सामने आएं…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Shri Madhavrao Scindia, you have debated the Kashmir issue almost for the last two weeks.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: I agree that it is different. It is a serious issue. It is a different issue. The nation is also worried about it. That is why I have allowed all the leaders to speak.

SARDAR BUTA SINGH : Mr. Speaker, Sir, ….… (Interruptions)

MR.. SPEAKER: Sardar Buta Singh, you are unnecessarily taking the time of the House You are wasting the time of the House. For a senior Member like you this is too much.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: This will not go on record.

(Interruptions) … * MR. SPEAKER: Nothing will go on record.

(Interruptions) … * डा. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली) : अध्यक्ष महोदय, सौ लोग मारे गए।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Nothing will go on record.

(Interruptions) … * अध्यक्ष महोदय : आप भी बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

* Not recorded MR. SPEAKER: This will not go on record. Now the Minister of Parliamentary Affairs.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Shri Rudy, you are unnecessarily provoking the other side Members. When the Minister of Parliamentary Affairs is there to reply, what are you doing there?

SHRI J.S. BRAR (FARIDKOT): I want to bring something on record. अध्यक्ष जी, इतनी दुखदायी घटना हुई है, मैं इसलिए खड़ा हुआ हूं। …( व्यवधान) मेरा बोलने का मतलब नहीं है। मेरी बात तो सुनिए।…( व्यवधान)

श्री विजय गोयल (चांदनी चौक) : अध्यक्ष जी, आपने उनको बोलने की परमिशन दे दी। जो बोलना शुरु कर देता है, वह बोलता जाता है।…( व्यवधान)

श्री जे.एस.बराड़ : अध्यक्ष महोदय, मैं देश का वाहिद इलैक्टेड एम.पी. हूं जो कि २० जुलाई से २६ जुलाई तक पदयात्रा करके अमरनाथ जाकर आया हूं। …( व्यवधान) मेरी बात तो सुन लीजिए।

अध्यक्ष महोदय : बाद में पूछिए। पहले मंत्री जी को जवाब देने दो। बाद में पूछ लेना।

…( व्यवधान)

श्री जे.एस.बराड़ : मैं एक बात कहना चाहता हूं।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: This will not go on record.

(Interruptions)* संसदीय कार्य मंत्री तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (श्री प्रमोद महाजन) : अभी मुझे लग रहा है कि अच्छा होता अध्यक्ष जी, अगर आपका हवाईजहाज वक्त पर आता।…( व्यवधान) चर्चा में तीन मुद्दे उठाये गये। बहुत सारे दल के मित्रों ने कहा कि जो निरपराध व्यक्तियों की हत्या हुई है, उनको अधिक मुआवजा मिलना चाहिए। मेरी जानकारी के अनुसार अभी कश्मीर सरकार की ओर से एक लाख रुपया और भारत सरकार की ओर से पचास हजार रुपये, इस प्रकार डेढ़ लाख रुपया…( व्यवधान) आप भी सरकार में थे, मुझे आगे बोलने दीजिए।

* Not recorded श्री मुलायम सिंह यादव : हम कहां रोक रहे हैं? हम रोक भी नहीं रहे हैं और बोल भी नहीं रहे ( व्यवधान)

श्री प्रमोद महाजन : डेढ़ लाख रुपया देने की व्यवस्था की गई है लेकिन अगर मित्रों को लगता है कि इस परिस्थिति में इससे अधिक धन देना चहिए तो मैं निश्चित रूप से आप सबकी भावनाओं को व्यक्तिगत रूप से प्रधान मंत्री जी तक पहुंचा दूंगा। इसमें हम अधिक और क्या सहायता दे सकते हैं, इस पर जरूर विचार किया जाएगा।…( व्यवधान)

श्री विजय गोयल : बूटा सिंह जी, यह क्या तरीका है,अगर देते हैं तो आप कहते हैं कि खैरात देते हैं और नहीं देते हैं तो आप डिमाण्ड करते हैं। यह क्या तरीका है? …( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव : मुआवजा शब्द का प्रयोग बन्द करिए। किसी के जीवन की कीमत मुआवजा नहीं हो सकती । हम परिवारों को सहानुभूति दे सकते हैं। यह शब्द इस्तेमाल करिए। मुआवजा शब्द का इस्तेमाल बन्द करें ।

श्री प्रमोद महाजन : जो भी शब्द हिन्दी में आपको ठीक लगे, उचित समझें, उसको उपयोग में ला सकते हैं, क्योंकि हिन्दी मेरी मातृभाषा नहीं है। मेरा शब्द पर कोई आग्रह नहीं है। साधारण रूप से जो शब्द उपयोग में आता था, उसी शब्द का मैंने प्रयोग किया है।

I totally agree with you that no money can compensate anybody’s life. So, I totally agree with you. … (Interruptions)

Sir, as far as the discussion on the said issue is concerned, firstly I would like to say that, as the House is aware, the hon. Prime Minister has made two statements in one week. Sir, on the first statement, you graciously allowed, though rules normally do not permit the clarifications and almost the entire House asked the clarifications, which almost turned into a debate. The second time you allowed the Leader of the Opposition to make a few queries to which the hon. Prime Minister replied. We had a discussion separately on autonomy of Kashmir where hon. Shri Indrajit Gupta also spoke and the hon. Minister of Home Affairs replied. There were questions after his reply also. If any more discussion is needed on this subject, the Government is ready for any discussion even tomorrow. So, we are not hiding from any kind of discussion. … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : We want a judicial enquiry. … (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN: I will come to it.

MR. SPEAKER: Let him complete.

… (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN: As far as the transparency of this Government is concerned, I can only cite one example that Kargil..… (Interruptions) Shri Madhavrao Scindia, if you want to say something, I will listen to you. … (Interruptions) Sir, I know who is trying to impress whom in this House by speaking, but I do not want to go into that subject. … (Interruptions)

MAJ. GEN. (RETD.) B.C. KHANDURI (GARHWAL): I think, you must be depressed, not impressed. You are getting depressed. … (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN: As far as the question of transparency is concerned, I can only site one example that Kargil was a war which our country won, but still we appointed a Committee whose Report was made public. The Minister of Defence, in the last Session, himself had given a notice for the discussion on it. I am just trying to recollect that we had one war with China, which we lost miserably. There was one Committee appointed and whose Report never saw the light of the day, forget about the discussion. … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : Let us not go on trying to score political point. You come to the subject. A hundred people have lost their lives. … (Interruptions) You come to the subject. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: Only Minister’s statement will go on record.

(Interruptions) … * MR. SPEAKER: Nothing should go on record except the Minister’s reply.

(Interruptions) … * SHRI PRAMOD MAHAJAN: Sir, in Kashmir, we are facing a very serious situation. It is a proxy war. It is not an agitation which is going on there. It is a State sponsored terrorism from our neighbour.

*Not recorded The country is fighting this war and I think today the time is to unite the House and the country to fight against the war and not divide it.… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Only the Minister’s reply will go on record.

(Interruptions) …* MR. SPEAKER: You are asking for the reply from the Government and you are not allowing the Minister to reply.

(Interruptions)

MR. SPEAKER: Nothing should go on record except the Minister’s reply.

(Interruptions) …* SHRI PRAMOD MAHAJAN: Let us not do anything or talk anything which will demoralise the people who are fighting this proxy war in Kashmir at this stage.… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Nothing should go on record except the Minister’s reply.

(Interruptions) … * SHRI PRAMOD MAHAJAN: Sir, the whole world knows the competence of the people who are sitting in the Opposition today and who brought this country to this level, especially in Kashmir.… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Except the Minister’s reply, nothing else should go on record.

(Interruptions) … * SHRI PRAMOD MAHAJAN: Sir, I wish Shri Mani Shankar Aiyar becomes Speaker one day! Then only I shall sit down, not from the Opposition benches.… (Interruptions) Sir, the Prime Minister has already said that there is an Executive inquiry which is going on to find the lapses, if any. As far as judicial inquiry at this stage is concerned, I was just trying to look at the Commission of Inquiry Act, 1952 which does not permit the Central Government to hold any inquiry of public order in Jammu and Kashmir under the present law.… (Interruptions)


* Not recorded 

 

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI    What is public order, kindly explain. 

SHRI PRAMOD MAHAJAN: If you sit, then only I shall explain.… (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : We also know the law. Interpret what is public order.… (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN: I do not know the law as much as you know.… (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI: It is not pickpocketing, it is not burglary, it is not robbery… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Shri Dasmunsi, please let him complete.

SHRI PRAMOD MAHAJAN: Sir, the Commission of Inquiry Act says: It extends to the whole of India provided that it shall apply to Jammu and Kashmir only insofar as it relates to inquiries pertaining to matters relatable to any entries enumerated in Lists I and III of the Seventh Schedule. The public order… (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : It is not public order; it is destabilisation of the Union. Please understand that.… (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN: Shri Madhavrao Scindia, I am trying to explain. Do not get excited.… (Interruptions) Sir, I cannot fight with two persons at the same time.… (Interruptions)

MR. SPEAKER: You can fight with them coolly! .… (Interruptions)

SHRIMATI RENUKA CHOWDHURY (KHAMMAM): You cannot hide behind the skirt of any obscure law. … (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN : Sir, whatever come under the State List-II, which are basically all Commissions under the Commissions of Inquiry Act, are done under State List-II. That can be done except in Jammu and Kashmir. They cannot be done in the case of Jammu and Kashmir. … (Interruptions) Sir, I do not think …… (Interruptions)

SARDAR BUTA SINGH : Sir, it is not correct. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: This will not go on record. Only the hon. Minister’s reply will go on record.

(Interruptions) … * SHRI PRAMOD MAHAJAN : Sir, I think even the Congress Party will agree with me … (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI: No Sir. … (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN : Sir, I did not say anything. … (Interruptions) He does not agree with me. But I was going to say that he will agree with me that at this point of time, we cannot order any kind of inquiry against the security forces which are fighting there, which will be more dangerous than that. … (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA : Sir, a hundred people have lost their lives. … (Interruptions)

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI: This is the total incompetence of your Government. … (Interruptions)

SHRI PRAMOD MAHAJAN : It is just not an inquiry … (Interruptions)

MR. SPEAKER: We shall now take up Item No. 15 – Discussion under Rule 193. Shri Ramji Lal Suman to speak.

… (Interruptions)

SHRI MADHAVRAO SCINDIA: Sir, this is not at all to our satisfaction. … (Interruptions)

1648 hours (At this stage, Shri Kantilal Bhuria and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.) * Not recorded   SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, we want a judicial inquiry. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: Nothing will go on record.

(Interruptions) … * MR. SPEAKER: Please understand. This is an important issue. The Government has given the reply. The flood situation is an important subject. Four to five States in the country are affected by the floods. This is very important. Please understand and please go to your seats.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: This is a very important subject. The States are affected by the fury of floods. You are not allowing an important subject like this to be discussed.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: I am appealing to you. Please go to your seats. This is an important subject.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: This is an important subject. Many States are affected by floods. I am once again appealing to you to go to your seats. The discussion under Rule 193 is an important discussion. Four to five States are facing a lot of problems due to floods. People are dying there also. You are not allowing an important discussion to take place.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: I am appealing to you to go to your seats.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Please understand that the Government is ready for any kind of discussion. If you have anything else, we can decide it later, but not now.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Please allow the House to discuss the important subject of floods in the country. The flood situation is very alarming in the country. Please understand. Please go to your seats.

… (Interruptions)

* Not recorded MR. SPEAKER: Please cooperate with the Chair.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: This is an important subject.

… (Interruptions)