Lok Sabha Debates
Need To Start Work On Gauge-Conversion Of Railway Line Between Anandnagar And ... on 8 March, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to start work on gauge-conversion of railway line between Anandnagar and Nautanwa in Uttar Pradesh.
श्री पंकज चौधरी (महाराजगंज)ःजनपद-महाराजगंज (उ0प्र0) में आनन्दनगर से नौतनवां तक रेल मार्ग का आमान परिवर्तन किया गया था। उव्त कार्य में हुई गड़बड़ियों के संबंध में मैने जांच कराये जाने की मांग भी की है।
पिछले रेल बजट में पुरानी रेल लाइन बदल नयी रेल लाइन लगाने के लिए धन आवंटित किया गया था। सारी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद भी अभी तक स्वीकृत कार्य को शुरू नहीं कराया गया। अब इस बजट में भी शेष बची पुरानी रेल लाइन को बदलकर नयी रेल लाइन लगाने के लिए स्वीकृति दी गयी है।
मेरे सरकार से अनुरोध है कि आनन्दनगर नौतनवां रेल मार्ग पर 40 किमी पुरानी रेल लाइन को बदलकर नयी रेल लाइन लगाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए तथा इस कार्य हेतु अबतक जारी की गयी धनराशि तथा तय किमी की रेल लाइन को बदलने में हो रही देरी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।