Lok Sabha Debates
Regarding Telecast Of Sting Operations By Tv Channels. on 21 March, 2006
> Title : Regarding Telecast of Sting Operations by TV Channels.
MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, we will take up ‘Zero Hour’.
श्री संतोष गंगवार (बरेली) : उपाध्यक्ष महोदय, इससे पहले कि आप अगली कार्यवाही शुरू करें, मैं आपके माध्यम से सरकार के ध्यान में लाना चाहता हूं कि आज एक टी.वी. चैनल पर एक प्रकरण आ रहा है जिसमें एक माननीय मंत्री के बारे में स्िंटग ऑपरेशन दिखाया जा रहा है। यह बहुत ही गम्भीर बात है क्योंकि सांसदों की प्रतिष्ठा इससे जुड़ी हुई है। मेरा सरकार से निवेदन है कि इस चैनल पर सरकार तुरन्त कोई कार्रवाई करे और वक्तव्य दे।
महोदय, इससे पहले जो कुछ हुआ है, उससे समाज में हमारे बारे में जो राय दी जा रही है, वह ठीक नहीं है और हमारी प्रतिष्ठा काफी गिरी है। जब से मंत्री के बारे में स्िंटग ऑपरेशन टी.वी. चैनल पर दिखाया जा रहा है तब से अब तक टी.वी. चैनल के खिलाफ सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए मेरा निवेदन है कि माननीय मंत्री के संबंध में जो कुछ टी.वी. पर आया है, यदि वह सत्य है, तो उसके बारे में कार्रवाई की जाए। अगर असत्य है तो इस सब पर विचार किया जाये और भविष्य में अगर ऐसा स्िंटग आपरेशन होता है तो बिना आपकी अनुमति के अगर प्रकाशित होता है तो यह बहुत बड़ा अपराध है। माननीय मंत्री जी भी यहां मौजूद हैं, मैं चाहूंगा कि उनको भी इस बात की सफाई का मौका दिया जाये।
संसदीय कार्य मंत्री तथा सूचना और प्रसारण मंत्री (श्री प्रियरंजन दासमुंशी) : संतोष गंगवार जी ने जो बात उठाई है, इसमें कोई पार्टी का मसला नहीं है। इस पर पूरे सदन की गरिमा, पूरे देश की गरिमा निर्भर करती है। मैं कुछ दिनों से देख रहा हूं कि हमारे टी.वी. चैनल्स में जल्दी टी.आर.पी. बढ़ाने के नाम पर, सनसनी फैलाने के नाम पर कभी-कभी बेबुनियाद चीजों को लेकर भी कुछ काम हो रहा है। २-३ चीजें मैंने इसके बारे में देखीं, खासकर कल जो हुआ, इसके बारे में चैनल को शो कॉज़ करने और उनको तथ्य निकालने के बाद आज दोपहर के बाद मैं कदम उठाऊंगा और इसके बाद मैं यह भी आश्वासन देना चाहता हूं कि जो सच है, पत्रकार लिखें, जो सच है, वह दिखायें, लेकिन बिजनेस के धन्धे में एक पैसा किसी को देकर घर के अन्दर जाकर दो पैसे की खबर लाओ, तुमको चार पैसा मिलेगा, यह सारा धन्धा बन्द करने के लिए क्या कदन उठाना चाहिए, वह कदम मैं उठाऊंगा।…( व्यवधान)
-----------------------