Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Establish Department Of Burns And Plastic And Maxillofacial Surgery On ... on 12 December, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Need to establish Department of Burns and Plastic and Maxillofacial Surgery on the pattern of Safdarjung Hospital, New Delhi in Patna, Bihar.

श्री सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी): माननीय अध्यक्ष जी, आपने मुझे मेरे क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाने का जो मौका दिया है, इसके लिए मैं विशेष रूप से अपने क्षेत्र की जनता की तरफ से आपके प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं ।

          आज देश के पटना सहित नॉर्थ-ईस्ट इलाके के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली आना पड़ता है और खासकर जो बर्न पेशेंट होते हैं, उनको दिल्ली के अंदर सफदरजंग अस्पताल में जो बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट है और यहां जितने अत्याधुनिक उपकरण लगे हुए हैं, जिससे लोगों का इलाज होता है, मैं आपके माध्यम से माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से आग्रह करना चाहता हूं कि पटना एम्स में भी सफदरजंग अस्पताल की तर्ज पर बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के अत्याधुनिक ईक्विपमेंट्स लगाए जाएं ताकि बिहार, उत्तर-भारत के लोग दिल्ली में कम आएं । वे पटना में ही अपना इलाज करा सकें और यहां दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जो भीड़ लगती है, वह भीड़ कम लगे ।

माननीय अध्यक्ष : श्री कुलदीप राय शर्मा को श्री सुनील कुमार पिंटू द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।