Lok Sabha Debates
Regarding Bomb Explosions In A Bus At Ghatkopar (West) And In Jogeswari In Mumbai ... on 31 July, 2003
nt> 12.03½ hrs. RE: BOMB EXPLOSIONS IN MUMBAI … (Interruptions)
Title: Regarding bomb explosions in a bus at Ghatkopar (West) and in Jogeswari in Mumbai 28th July, 2003 followed by a statement on the same by Deputy Prime Minister.
श्री किरीट सोमैया (मुम्बई उत्तर पूर्व) : अध्यक्ष महोदय, मुम्बई में आज जो बम ब्लास्ट हुआ, उसमें सात लोगों की मृत्यु हुई है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : प्लीज़ बैठिये।
SHRI PRAKASH PARANJPE (THANE): The law and order situation has been disturbed. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Khaire, what do you want to say? बाकी लोग अपनी अपनी जगह पर जाइए। इस तरह से काम नहीं चल सकता।
...( व्यवधान)
श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद): अध्यक्ष महोदय, हमने भी नोटिस दिया है।
अध्यक्ष महोदय : आपका नोटिस मेरे पास है। आप एक के बाद एक करके सब बोल सकते हैं। अभी बैठिये। चन्द्रकांत खैरे जी, आप क्या कहना चाहते हैं, वह कहें।
श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराट्र) : अध्यक्ष महोदय, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मुझे बोलने का अवसर दिया। मैं कहूँगा कि मुम्बई में आज सवेरे ३.१० बजे जोगेश्वरी के यादव नगर में सात महीने में छठा बम ब्लास्ट हुआ। जो जोगेश्वरी का इलाका है, जिस समय रात को ३.१० बजे विस्फोट हुआ, वहां दिलनवाज़ खान नाम का व्यक्ति था, जो विस्फोटक बनाने का काम करता था। यह बात जरूर है कि वह फिल्मों में विस्फोटक सप्लाइ करता था लेकिन यह इतना बड़ा धमाका था कि घाटकोपर में जो परसों ब्लास्ट हुआ, उससे भी यह तीन गुना ज्यादा था। उसमें इतनी तेज आवाज़ हुई और जिस प्रकार से ब्लास्ट हुआ, वहां की जनता इससे भयभीत है। इस घटना में सात लोगों की मृत्यु हुई है और तीस लोग घायल हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मैं यह कहूँगा कि महाराट्र सरकार ला एंड आर्डर के मामले में पूरी तरह फेल हुई है। यह छठा बम ब्लास्ट हुआ है। इतनी रात को ३.१० बजे दिलनवाज़ खान के घर यह ब्लास्ट क्यों हुआ? फिल्मों में जो धमाका होता है, वह इतना बड़ा नहीं होता है कि उससे आदमी मर जाएं। इसके पीछे कौन हैं और किन आतंकवादियों से वे मिले हुए हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय :आपको जो कुछ कहना है आप क्वैश्चन आवर के बाद कह सकते हैं।
श्री चन्द्रकांत खैरे : महाराट्र में ला एंड आर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है और कल मुम्बई बंद भी था। शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का मिला जुला बंद था। घाटकोपर में तीन लोगों के मारे जाने के विरोध में मुम्बई और ठाणे की डेढ़ करोड़ जनता ने सारे हिन्दुस्तान को एक करने के लिए बंद किया।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I want to listen to Shri Khaire.
… (Interruptions)
SHRI PRAVIN RASHTRAPAL (PATAN): ‘Zero Hour’ should not be allowed now.
MR. SPEAKER: Yes. I am not going to permit it now. I want to know from the Hon. Members one-by-one.
… (Interruptions)
श्री चन्द्रकांत खैरे : महाराट्र सरकार का इसमें फेल्योर रहा है, इसलिए केन्द्र सरकार को इस मामले पर बयान देना चाहिए। …( व्यवधान)
श्री किरीट सोमैया: अध्यक्ष महोदय, मेरे मतदान क्षेत्र में तीन बार बम विस्फोट हुए हैं। मैं आपके द्वारा यह कहना चाहूँगा कि महाराट्र के उप मुख्य मंत्री स्टेटमेंट करते हैं कि वह स्टंटमैन था। उनको एक घंटे में कैसे पता चल गया कि वह स्टंटमैन था। अगर वह स्टंटमैन था तो उसके घर में विस्फोटक कैसे आया? वह दिलनवाज़ खान कौन है? वह सिमी का एक्टिविस्ट है। महाराट्र सरकार इस संबंध में कुछ नहीं कर सकी। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Please sit down.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER; Let me say one thing.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: The Minister of Home Affairs will make a statement immediately after the Question Hour.
...( व्यवधान)
श्री किरीट सोमैया: हम केन्द्र सरकार से प्रार्थना करते हैं कि केन्द्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। वहां एक सर्वेक्षण दल भेजना चाहिए और इमीडियेटली इस पर एक्शन होना चाहिए।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : विाय गंभीर है। आप बैठ जाइए। Shri Somaiya, please sit down.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : गृह मंत्री जी प्रश्न काल के तुरंत बाद इस विाय में स्टेटमेंट करेंगे और उस समय मैं आपको बोलने की इजाजत दूंगा।
...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I have rejected all the notices of adjournment motions. मैं ज़ीरो ऑवर में इज़ाजत देने के लिये तैयार हूं लेकिन आप लोग जानते हैं कि ज़ीरो ऑवर में महत्वपूर्ण विषय आयेंगे।
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): Sir, I have given a notice for an adjournment motion. He has also given a notice for an adjournment motion. We have to submit our views. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: You can submit your views and I am not objecting to it.
श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद): अध्यक्ष महोदय, हमारा कार्य स्थगन प्रस्ताव है। आपने हमें क्वैश्चन ऑवर में वायदा किया था कि ज़ीरो ऑवर में मुझे सब से पहले समय देंगे …( व्यवधान)यह बहुत गम्भीर मामला है…( व्यवधान)
श्री किरीट सोमैया (मुम्बई उत्तर पूर्व) : अध्यक्ष महोदय, मुम्बई में बम बलास्ट का बड़ा हादसा हुआ है…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैं चाहता हूं कि ज़ीरो ऑवर में जितना हो सके, ज्यादा से ज्यादा सदस्य अपना प्रश्न उठा सकें। मैं इज़ाज़त देने वाला हूं। लेकिन वह इज़ाजत देने के बाद, जो प्रश्न सुबह श्री खैरे और श्री किरीट सौमैया जी द्वारा उठाया गया था, उस संबंध में माननीय मंत्री स्टेटमेंट कर सकते हैं।
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Please sit down. Some serious incidents have taken place in Mumbai.
श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, लोकल लैवल पर यह रिपोर्ट आई है कि मुम्बई में हत्यारे आये हैं और जैसा १९९३ में आये थे, वैसे ही ये आये हैं।
SHRI SHIVRAJ V. PATIL (LATUR): Sir, the hon. Minister is going to make a statement in the House.… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Patil, do you want to speak?
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Please sit down. Shri Shivraj Patil wants to speak on this subject.
श्री मोहन रावले : वहां कृपाशंकर जी ने खुद कहा है कि आतंकवादी इसमें शामिल हैं और वहां के गृह मंत्री और उप-मुख्य मंत्री कह रहे हैं कि यह आतंकवादी हमला नहीं है, इसमें आतंकवादी शामिल नहीं है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : रावले जी, आप बैठिये। मंत्री जी, स्टेटमैन्ट देने के लिए तैयार हैं, आप क्यों बोल रहे हैं।…( व्यवधान)
श्री मोहन रावले : मैं भारत सरकार से जानना चाहता हूं कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई करने वाली है या नहीं। इसमें पाकिस्तान की आई.एस.आई. का हाथ है। सरकार क्यों पाकिस्तान पर हमला नहीं करती है। बार-बार वहां हमारे लोग मारे जा रहे हैं। दिन-रात हिन्दुस्तान में आतंकवाद हो रहा है। हमारी सरकार क्या कर रही है, पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं करती है।…( व्यवधान)
श्री अनंत गुढे (अमरावती): उन्होंने कहा है कि मुम्बई में कोई गड़बड़ नहीं है।
श्री प्रकाश परांजपे (ठाणे): उन्होंने कहा है कि शिव सेना कुछ करती है तो लॉ एंड ऑर्डर खराब होता है, बम विस्फोट होते हैं तो लॉ एंड ऑर्डर बहुत अच्छा है, यह उन्होंने प्रैस में कहा है।…( व्यवधान)वह कहते हैं कि शिव सेना की वजह से लॉ एंड ऑर्डर खराब होता है और सरकार कहती है …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : जो कुछ बाहर कहा होगा उससे मेरा संबंध नहीं है। प्लीज बैठिये।
...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Please sit down.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Let the House be in order.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Khere, you have already spoken on this subject. मैंने आपको बोलने की इजाजत दी थी, अभी आप बैठिये। इस विषय पर जो लोग बोलना चाहते हैं...
… (Interruptions)
श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, यही लोग बार-बार बोले जा रहे हैं और हमें बोलने नहीं दे रहे हैं …( व्यवधान)हमारा इतना महत्वपूर्ण मामला है। परसों पूरा दिन इसी में चला गया…( व्यवधान)हमारा बहुत गंभीर मामला है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैंने उन्हें इजाजत नहीं दी है, आप बैठिये।
...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Please sit down. Shri Ramji Lal Suman, every time you cannot disturb the House like this. What is this going on? इसमें आप हाउस की क्या शोभा बढ़ाते हैं। रामदास आठवले जी, बहुत हो गया, अब आप बैठिये। आप मेरी इजाजत लेकर खड़े रह सकते हैं। ऐसी बात सदन में नहीं कर सकते हैं।
…( व्यवधान)
श्री शिवराज वि.पाटील: अध्यक्ष महोदय, यहां जो प्रश्न उठाया गया है उसका हम विरोध नहीं कर रहे हैं। हम यही कह रहे हैं कि अगर उड़ीसा में कुछ हुआ है तो क्या उसकी भी चर्चा यहां होगी। हम यही पूछ रहे हैं…( व्यवधान)उधर जो हमारे साथी बैठे हुए हैं वे बार-बार उठकर कहते हैं कि इसे राष्ट्रीय स्वरूप मत दीजिए। हम यही पूछना चाहते हैं…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : यह राजनीति का प्रश्न नहीं है।
श्री शिवराज वि.पाटील: अगर कोई ऐसी बात होती है तो इसे राष्ट्रीय स्वरूप दिया जा रहा है या नहीं और हम जानना चाहते हैं कि अगर महाराष्ट्र के अलावा जो दूसरी जगहों पर हो रहा है, क्या उनके लिए वह राष्ट्रीय प्रश्न नहीं है। । इस पर मंत्री जी का जवाब आयेगा, उस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मगर यह इनका क्या तरीका है यह महाराष्ट्र की सरकार बर्खास्त करने की बात कर रहे हैं।…( व्यवधान)
श्री चन्द्रकांत खैरे : महाराष्ट्र में लोग मारे जा रहे हैं और यह महाराष्ट्र के होकर ऐसी बात कर रहे हैं।…( व्यवधान)
श्री शिवराज वि.पाटील: जो लोग बार-बार हमें समझाते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ राजनीति नहीं करेंगे, उन लोगों को अपने साथियों को भी समझाना होगा कि अगर कहीं आतंकवाद हुआ है तो उसका भी राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए…( व्यवधान)
विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (श्रीमती जयवंती महेता) : अध्यक्ष महोदय, आज सुबह तीन बजकर दस मिनट पर जोगेश्वरी क्षेत्र में जो बम विस्फोट हुआ, उसके कारण सात लोगों की मृत्यु हो गई और काफी नुकसान हुआ…( व्यवधान)
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (पूर्णिया): अध्यक्ष महोदय, अगर इस तरह से चर्चा होगी तो क्या बिहार पर भी चर्चा होगी।…( व्यवधान)
श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज, बिहार) : बिहार पर भी चर्चा कराइये।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : प्रभुनाथ सिंह जी, मैं आपको भी प्रश्न उठाने की इजाजत दूंगा। अभी आप बैठिये।
श्रीमती जयवंती महेता : अध्यक्ष महोदय, आज विस्फोट के कारण बहुत नुकसान हुआ है।…( व्यवधान)मुम्बई में १९९२ में भी एक ही दिन में १३ जगह बम विस्फोट हुए थे ।
अध्यक्ष महोदय : जयवंती बहन बोल रही हैं, आप उन्हें बोलने दीजिए। यह आपका तरीका ठीक नहीं है, प्लीज आप बोलिये।
श्रीमती जयवंती महेता : अध्यक्ष महोदय, तीन दिन पूर्व महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री जी ने अपनी एक आशंका पत्रकारों के सामने जताई और उन्होंने यह बात बताई कि मुझे ऐसी आशंका है कि गोधरा हत्याकांड के साथ शायद इन विस्फोटों का कुछ ताल्लुक है। ऐसी आशंका उन्होंने जताई।…( व्यवधान)मैं इस बात को रखना चाहती हूँ कि मुम्बई कॉमर्शियल कैपिटल है। आपकी जानकारी के लिए दो-तीन महीने पूर्व मुम्बई के पुलिस आयुक्त ने समाचार-पत्रों के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि दक्षिण मुम्बई में मल्टी-स्टोरीड बिल्िंडगों की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि आतंकवादी हमले की आशंका है। इस प्रकार की जानकारी दो-तीन महीने पूर्व पुलिस कमिश्नर ने पत्रकारों को दी थी। क्योंकि देश की अर्थव्यलस्था को अस्त-व्यस्त करने की यह साजिश लगती है ।
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, is she making the statement as a Minister?
MR. SPEAKER: Not at all.
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : She is a Minister.… (Interruptions). She is making a statement as a Minister.… (Interruptions). The Minister is jointly responsible to the Council of Ministers.… (Interruptions)
श्रीमती जयवंती महेता : मैं मुम्बई की प्रतनधि हूँ। …( व्यवधान)
SHRI S. JAIPAL REDDY (MIRYALGUDA): Sir, I am on a point of order… (Interruptions) Let her resign as a Minister.… (Interruptions)
MR. SPEAKER: There is no point of order during `Zero Hour’. The `Zero Hour’ has already started.
श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी (खजुराहो): क्या आडवाणी जी जो बात कहेंगे, जयवंती जी उससे अलग बात कहेंगी जबकि वह भी मंत्री हैं? …( व्यवधान)
SHRI S. JAIPAL REDDY : Sir, a Minister cannot speak in her individual capacity as a Member of Parliament. Therefore, what the lady Minister has said must be expunged from the records… (Interruptions)
श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी :जो स्टेटमेंट गृह मंत्री जी ने दिया है, क्या उसको मेहता जी अनुमोदित करती हैं? …( व्यवधान)
SHRI S. JAIPAL REDDY : No Minister can speak in his or her individual capacity. If the lady Minister has spoken in her personal capacity, what she spoke must be expunged from the records. It never happened in the history of Lok Sabha… (Interruptions)
श्री चन्द्रकांत खैरे : उनका निर्वाचन क्षेत्र मुम्बई है। वे मुम्बई से लोक सभा की सदस्या हैं, वे राज्य सभा की सदस्या नहीं हैं। उनका निर्वाचन क्षेत्र है। वे कोई गलत बात नहीं कह रही हैं।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Please sit down.
… (Interruptions)
श्री चन्द्रकांत खैरे : मुम्बई में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल खत्म हो गया है और ये दूसरी बातें कर रहे हैं।…( व्यवधान)
श्री श्रीप्रकाश जायसवाल (कानपुर) : अध्यक्ष महोदय, आप इस पर रूलिंग दीजिए।
अध्यक्ष महोदय : कोई पॉइंट ऑफ ऑर्डर ही नहीं है। The Minister is replying now.
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, today the Government gave two statements on this issue – one by the Deputy Prime Minister and another by the lady Minister… (Interruptions)
MR. SPEAKER: I do not accept it. I personally feel that on important issues a number of Ministers have spoken in this House on a number of times. This is not the first time. The Ministers have spoken on a number of issues. I had also spoken as a Minister. The Ministers have spoken on a number times.
I had spoken a number of times in the House, as a Minister, on other issues and no objection was raised in the House. Now, the reply to the discussion is being given by the hon. Deputy Prime Minister and that should be taken as the statement.
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, again I submit that we will not obstruct the proceedings but we will consider both the statements, one of the lady Minister and the other by the hon. Deputy Prime Minister as the statements of the Government made on this issue… (Interruptions)
MR. SPEAKER: I have now permitted the hon. Minister to reply to the discussion.
… (Interruptions)
SHRI S. JAIPAL REDDY : Sir, you have not given your ruling on the statement made by the lady Minister… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Let the hon. Minister reply to the query raised by the hon. Members.
… (Interruptions)
SHRI S. JAIPAL REDDY : Sir, please tell us as to the status of the statement made by the lady Minister… (Interruptions)
MR. SPEAKER: I think, you are all very well aware that on a number of times, on different issues, the Ministers have spoken though it was not pertaining to their Departments.
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Mr. Speaker, Sir, a Minister is a Minister till he/she does not resign. A Minister uttering anything on the floor of the House could be only in the capacity of a Minister and not in the capacity of a Member… (Interruptions)
DR. VIJAY KUMAR MALHOTRA (SOUTH DELHI): Every Member has the right to speak here… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Therefore, the statement made by the lady Minister should be accepted as a statement made by the Government… (Interruptions)
MR.SPEAKER: Please sit down.
… (Interruptions)
SHRI S. JAIPAL REDDY : Her statement must be expunged from the records… (Interruptions)
श्री किरीट सोमैया: यह सत्य आपको इतना कड़बा क्यों लग रहा है। …( व्यवधान)
SHRI S. JAIPAL REDDY : Sir, it is my honest view that no Minister can speak here in his/her personal capacity. It never happened before. A wrong precedent has been set. It never happened before. When we say this, we take the responsibility… (Interruptions) Sir, we do not question your ruling. Therefore, I want you to give your ruling as to the status of the statement made by the lady Minister… (Interruptions)
MR. SPEAKER: I have heard you and I have spoken what I wanted to speak. I have already said what I wanted to say. Therefore, now the hon. Minister will reply.
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, Shri Jaipal Reddy and I have argued this point. There is no quarrel on this. We wanted to say that you gave a direction in the Question Hour that the hon. Deputy Prime Minister will make a statement. Now, before the hon. Deputy Prime Minister, another lady Minister spoke something on the subject not as a Member but as a Minister. We would like to know whether both these statements are to be treated as statements made by the Government or not. That is what we are praying … (Interruptions)
MR. SPEAKER: You did pray for this and I did say that on all important issues, the practice has been that the Ministers have spoken.
… (Interruptions)
श्री चन्द्रकांत खैरे : सर, इस प्रकार की बातें कह कर ये मुम्बई और महाराष्ट्र के इश्यू को डायवर्ट कर रहे हैं क्योंकि यह उनके ऊपर आने वाला है। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Not only did I say this, I also made it clear that that I also had personally spoken on such issues, on behalf of my party, that were not concerning my Department. Therefore, looking at the past practice I had permitted her to speak and she spoke something. Now, the Minister is supposed to reply.
… (Interruptions)
SHRI SHIVRAJ V. PATIL : Sir, a statement has been made by the Minister. When a statement is made on the floor of the House by a Minister it is treated as a part of the statement made by the Government. They have a joint responsibility … (Interruptions) Any Member getting up and speaking is different from a Minister getting up and speaking. If a Minister makes a statement, then it is supposed that the Minister has collected the information and the Minister is making a responsible statement and it is on behalf of the Government… (Interruptions) If a Minister makes bold without consulting anybody, then he/she has to take the responsibility. The Minister has to first resign and then make a statement of his or her own, or as a Minister he/she has to make a statement on behalf of the Government.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: It was not her statement as a Minister. I had not permitted her to make a statement as a Minister. The matter is pertaining to her constituency and she wanted to make a few points which she has made. This is the information from the constituency that she has given, nothing more than that. There is nothing wrong in that.
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : She is a Minister. How can you deny her existence as a Minister?
MR. SPEAKER: I cannot deny her existence as a Member of this House also. If she has some information from her constituency and wants to share that information with the House, I can only permit her to do so. The Minister can now say whether her information is right or wrong. No more debate on this.
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : This is a wrong precedent.
MR. SPEAKER: I have said a number of times that Ministers also can express themselves in the House on behalf of their Party. I do not agree with you.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: The House stands adjourned for fifteen minutes.
12.22 hrs. The Lok Sabha then adjourned till thirty-seven minutes past Twelve of the Clock.
____________ 12.37 hrs. The Lok Sabha re-assembled at thirty-seven minutes past Twelve of the Clock.
(Mr. Speaker in the Chair) RE: BOMB EXPLOSIONS IN MUMBAI, contd.
… (Interruptions)
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (पूर्णिया): अध्यक्ष महोदय, सबसे पहले बिहार सरकार को बर्खास्त करिये, तब स्टेटमेंट होगा।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : प्लीज बैठिये।
SHRI S. JAIPAL REDDY : Mr. Speaker Sir, a little while ago, I tried to raise a point of order. Now there is greater calm, may I formulate my point of order?
Shrimati Jayawanti Mehta, a lady Minister, spoke on the incident in Bombay. I am sorry, it is Mumbai. In all minor particulars, I am ready to get corrected. The point that I am making is, she is a Minister. In parliamentary democracy, the Council of Ministers is governed by the non-negotiable principle of collective responsibility. No Minister in the House can speak in his or her personal capacity except on the occasion of offering personal explanation. I raise this point of order. She made her submission. May I request that her submission on this issue be expunged? However, I seek your ruling.
MR. SPEAKER: I have heard you. I will go through the rules, regulations and precedents and I keep your matter under consideration.
_____________ 12.39 hrs. STATEMENT BY DEPUTY PRIME MINISTER Bomb explosion in a Bus at Ghatkopar (West), Mumbai on 28 July, 2003 and an explosion in Jogeshwari West Mumbai on 31 July, 2003.
THE DEPUTY PRIME MINISTER AND IN CHARGE OF THE MINISTRY OF HOME AFFAIRS AND MINISTRY OF PERSONNEL, PUBLIC GRIEVANCES AND PENSIONS (SHRI L.K. ADVANI): Mr. Speaker Sir, according to reports received from the State Government of Maharashtra, today at about 3 o’clock early morning, there was an explosion of very high intensity in a chawl in Yadav Nagar area of Jogeshwari, West Mumbai as a result of which the chawl and the adjoining houses have been damaged. As per the initial report, the explosion had occurred at the residence of one Dilnawaz Khan aged 40 years. In this explosion, seven persons have been killed and 25 others injured.
All the injured have been admitted to the hospital. Shri Dilnawaz Khan, his wife and daughter are among those killed. The Mumbai police has started the investigation. They have informed us that Shri Dilnawaz Khan used to store and supply fireworks from his residence and the nearby godown for stunt scenes in Hindi movies.
Three days back, on 28th July, 2003 at about 9.15 a.m. a powerful bomb exploded in the BEST bus at Ghatkopar (West), Mumbai. At the time of the blast the bus was about half a �raveling away from the Ghatkopar railway station with about 35 passengers. The explosion ripped apart backside and floor near the rear entry of the BEST bus. Another BEST bus, three auto rickshaws, and two motorcycles were also affected by the impact of the blast. The name plates of some shops along the road and the windows of many nearby buildings were also shattered. In the blast two persons, aged 28 and 35 years, who were �raveling in an auto rickshaw had been killed. Fifty-two others were injured.
The Government of India has advised the Government of Maharashtra to review and streamline security and intelligence apparatus in the city so as to prevent recurrence of such incidents. … (Interruptions)
(Also Placed in Library. See No.L.T.7859/A/2003)