Lok Sabha Debates
Need To Change The Route Of A Few Trains Running Between Delhi-Howrah Via ... on 28 November, 2006
an> Title: Need to change the route of a few trains running between Delhi-Howrah via Jhansi-Jaunpur and Allahabad.
श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन): माननीय उपाध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र उ. प्र. के जनपद जालौन के उरई स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए और उरई से इलाहाबाद जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय, माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं महालेखाकार के कार्यालय हैं, जिससे जिले की जनता को कार्यालय में कार्य हेतु जाना पड़ता है, पर सीधी ट्रेन न होने की वजह से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
अत: मेरी केन्द्र सरकार से मांग है कि दिल्ली से हावड़ा जाने वाली गाड़ियों में से दो-तीन गाड़ियां दिल्ली से झांसी, झांसी से कानपुर, इलाहाबाद होती हुई हावड़ा भेजी जाएं एवं वापिसी की जाए जिससे मेरे जनपद की जनता को लाभ मिल सके।