Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

The Minister Of State In The Ministry Of Parliamentary Affairs Made A Statement ... on 18 July, 2014

Sixteenth Loksabha an> Title: The Minister of State in the Ministry of Parliamentary Affairs made a statement regarding Government Business for the week commencing the 21st July, 2014 and submission made by members.

वस्त्र मंत्रालय के राज्य मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा जल संसाधन, नदी विकास और गंगा जीर्णोद्धार मंत्रालय में राज्य मंत्री (श्री संतोष कुमार गंगवार): महोदया, आपकी अनुमति से मैं यह सूचित करता हूं कि सोमवार, 21 जुलाई, 2014 से आरम्भ होने वाले सप्ताह के दौरान निम्नलिखित सरकारी कार्य लिया जाएगाः-

1.       आज की कार्यसूची से बकाया सरकारी कार्य की किसी मद पर विचार।

2.       निम्नलिखित मंत्रालयों के व­ाऩ 2014-15 के लिए अनुदान मांगों (सामान्य) पर चर्चा और मतदानः-

         
           (क)    सड़क परिवहन और राजमार्ग,  

           (ख)    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन,  

           (ग)    जल संसाधन, और   

           (घ)    सामाजिक न्याय और अधिकारिता  

3.        23.07.2014 को सायं 6.00 बजे व­ाऩ 2014-15 के लिए बजट (सामान्य) के संबंध में बकाया   अनुदान मांगों का सदन के मतदान के लिए प्रस्तुतीकरण।

4.       विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2014 का पुरःस्थापन, विचार और पारित करना।

5.       वित्त (संख्या 2) विधेयक, 2014 पर विचार और पारित करना।

 

DR. KIRIT SOMAIYA (MUMBAI NORTH EAST): I would request to include following subjects in the next week’s business:

                         i.    The issue of ponzy companies/ chit fund companies scam looting the small investors just exposed KBCL companies by which four persons have committed suicide in Maharashtra, to protect the interest of small investors;
 Issue of less or late rain particularly in various parts of Maharashtra rendering farmers helpless and facing drinking water shortage and drought situation.
   
DR. A. SAMPATH (ATTINGAL): Madam Speaker, I would request you to be kind enough to include the following in the next week’s List of Business:
1.   The grand old cliffs at Varkala in Attingal Lok Sabha Constituency of the Kerala State belong to the Mio-Pliocene age (between 1.5 and 23 million YBP). This area is one of the oldest chemical labs of nature and it is facing extinction. The most important attraction of this place is the presence of beautiful wave-cut cliffs. Three such cliffs, viz., Edava cliff, North cliff, and South cliff (from North to South) exist with a maximum elevation of 30 metres edging the Arabian Sea and running for about four kilometres.  
2.   The beach placers of Varkala and adjacent areas have rich concentration of limonite, retile, zircon, monazite, sillimanite and garnet. The black beach and grant cliff have to be preserved by declaring the area as a National Geological Park. This will enter into UNESCO’s world map of Geo Heritage Sites, and the geo tourism will be benefited.
   

श्री हुक्मदेव नारायण यादव (मधुबनी) : अध्यक्ष जी,अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलिखित विषयों को जोड़ा जाए।

1.पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग को अन्य आयोग जैसे अधिकार दिए जाएं,तद्नुसार संविधान में संशोधन किया जाए।

2.अनुसूचित जाति जनजाति राष्ट्रीय आयोग के पद पर सुविख्यात राजनैतिक व्यक्ति बनते हैं। उसी तरह पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग का अध्यक्ष भी ख्याति प्राप्त पिछड़ा वर्ग के राजनैतिक व्यक्ति को बनाया जाए। तद्नुसार संविधान में संशोधन किया जाए।

 

श्री राजेश रंजन (मधेपुरा) : अध्यक्ष जी,अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलिखित विषयों को जोड़ा जाए।

1.देश में निजी अस्पतालों/नर्सिंग होम्स में टेस्ट जांच के नाम पर मनमानी फीस की उगाही की जाती है। यह मुद्दा देश के 92 प्रतिशत आम लोगों के रोजमर्रा एवं जीवन से जुड़ा है।

2.देश में चल रहे निजी स्कूलों में मनमानी फीस ली जाती है। सर्वोच्च न्यायालय एवं भारत सरकार के आदेश के बावजूद भी स्कूल प्रबंधन जिस तरह से मनमानी आम लोगों के साथ करता है उसे रोके जाने की आवश्यकता है।

 

SHRIMATI P.K. SHREEMATHI TEACHER (KANNUR): Madam Speaker, I humbly request that the following items may be included in the next week’s List of Business:

1.   Need to resolve the problems being faced by the fishermen.
2.   Malabar Cancer Centre in Tellicherry, Kannur District, should be developed as a national cancer research institute, as the number of cancer patients is increasing day by day especially among the endosulfan victims and thousands are depending on the MCC hospital. 
 

श्री जगदम्बिका पाल (डुमरियागंज): अध्यक्ष जी,अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलिखित विषयों को जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

1.पूर्वी उत्तर प्रदेश में जापनी इन्सेफलाईटिस एवं एक्यूट इन्सेफलाईटिस सिंड्रोम के उपचार के लिए दवा के शोध।

2.गौतम बुत्र की जन्म स्थली पिपरहवा (कपिल वस्तु)में मेगा परिपथ सर्किट की स्थापना।

   

माननीय अध्यक्ष : योगी आदित्यनाथ जी -उपस्थित नहीं।

          श्री विद्युत वरन महतो।

श्री विद्युत वरन महतो (जमशेदपुर): अध्यक्ष जी,अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलिखित विषयों को जोड़ा जाए।

1.झारखंड के माल जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाए।

2. वानालोपा और बादिया की माइंस जो कि लम्बे अर्से से बंद पड़ा हुआ है उसे शीघ्र खोला जाए तथा कर्मचारियों की रुकी हुई राशि का जल्दी से जल्दी भुगतान किया जाए।

3. बंद पड़े राखा माइंस को फिर से चालू किया जाए।

 

डॉ. वीरेन्द्र कुमार (टीकमगढ़) : अध्यक्ष जी,अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलिखित विषयों को जोड़ा जाए।

1.मेरे संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ के छतरपुर में राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय खोलने की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। अतः शीघ्र स्वीकृति दिलाने का सहयोग किया जाए।

2.टीकमगढ़ में कृषि विज्ञान केंद्र एवं मिनोरा फार्म के पास लगभग 700 एकड़ कृषि भूमि उपलब्ध है। यहां केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग लम्बे समय से की जा रही है।

          अतः टीकमगढ़ बुंदेलखंड में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोलने की दिशा में शीघ्र पहल की जानी चाहिए।

 

श्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल (महाराजगंज) : माननीय अध्यक्ष जी, मेरे लोक सभा क्षेत्र में लगभग 15 हजार एकड़ भूमि में जल जमाव बरकरार है। अगर उस जल जमाव को खत्म कराया जाए तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। मेरा आग्रह है कि अगले सप्ताह की कार्यसूची में इसको जोड़ा जाए और इस जल जमाव को खत्म करने के लिए एक बृहत योजना बनाई जाए। किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद एवं बीज न मिलने के कारण किसान काफी परेशान हैं और सरकार से मेरा आग्रह है कि किसानों को गुणवक्ता युक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए तथा इसको अगले सप्ताह की कार्यसूची में शामिल किया जाए।