Lok Sabha Debates
Regarding Availability Of Dap Fertilizer And Urea To Farmers In Darbhanga ... on 7 December, 2021
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding availability of DAP Fertilizer and Urea to farmers in Darbhanga Parliamentary Constituency.
श्री गोपाल जी ठाकुर(दरभंगा): माननीय अध्यक्ष जी, मेरे संसदीय क्षेत्र दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिला क्षेत्र पूर्णत:बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है । उद्योग एवं कल-कारखाने के अभाव के कारण यहां की अधिकांश आबादी बरसात के समय दूसरे राज्यों और महानगरों में पलायन करने को मजबूर हो जाती है । उनके ऊपर अपने परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी होती है । मिथिला क्षेत्र में प्रमुख रूप से गेहूं, मक्का, तिलहन और दलहन आदि फसलों का उत्पादन किसानों द्वारा किया जाता है । इस फसल को बोते समय किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की आवश्यकता होती है । विशेष रूप से मिथिला क्षेत्र और मेरे संसदीय क्षेत्र में इन दोनों खादों की किल्लत हो गई है जिसके कारण किसान काफी परेशान हो गए हैं ।
मैं आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से मांग करना चाहता हूं कि तत्काल समस्या के समाधान हेतु डीएपी और यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में भेजी जाए ताकि, वहां के किसानों को बुआई में काम आ सके और खाद के मामले जो बिचौलियो द्वारा जमाखोरी हो रही है, उस पर निश्चित रूप से राज्य सरकार द्वारा लगाम लगाया जाए ।