Lok Sabha Debates
Need To Provide Better Passenger Amenities And Reduce The High Fares Charged By ... on 3 July, 2009
> Title: Need to provide better passenger amenities and reduce the high fares charged by Indian Airlines from patients and their companions in the country.
श्री विष्णु पद राय (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह): महोदय, मैंने दिनांक ८ जून को एयर इंडिया के बारे में अपना वक्तव्य रखा था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। दिनांक २ जुलाई को मैंने स्वयं सविल एविएशन मंत्री जी से मुलाकात की और रिक्वेस्ट की और आज दोबारा यह मामला उठा रहा हूं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एयर इंडिया का व्यवहार ठीक नहीं है। चैन्नई से पोर्टब्लेयर और कोलकाता से पोर्टब्लेयर तक एयर फेयर की रेंज १७,००० से २४,००० रुपए है, यह हाइएस्ट इंडियन रूट्स में है। अगर कम्पेयर किया जाए तो दिल्ली-गुवाहटी, ३ घंटे १५ मिनट की एयर जर्नी का एयर फेयर ६५०० है जबकि चैन्नई से पोर्टब्लेयर और कोलकाता से पोर्टब्लेयर, दो घंटे की एयर जर्नी का एयर फेयर १७,००० से २४,००० रुपए है। इससे मुश्किल हो रही है। द्वीप के जो लोग हैं उन्हें टिकट खरीदने में मुश्किल आ रही है, खास तौर से जो टूरिज्म इंडस्ट्री डेवलप की थी वह इससे सफर हो रही है।[r60] खासकर सिंगापुर, कोलम्बो रिटर्न जर्नी टिकट १३ हजार से १७ हजार रुपये का है। इस कारण से अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एयर इंडिया के माध्यम से टूरिस्ट्स नहीं आ रहे हैं। टिकट्स होते हुए भी टिकट्स ब्लैक हो रहे हैं। वहां दो सैक्टर्स में ऐसा हो रहा है - कोलकाता-पोर्टब्लेयर, चेन्नई-पोर्टब्लेयर। मैं एग्जाम्पल कोट करना चाहता हूं, २१ जून को मैं सफदरजंग में गया, वहां ...( व्यवधान) * सभापति महोदय: आप उनका नाम मत लीजिए।
श्री विष्ष्णु पद राय : मैंने उनसे रिक्वैस्ट की थी कि हमारे कम्पेनियन चेन्नई से पोर्टब्लेयर आये, उन्होंने एस.एम.एस. किया, बात की, लेकिन कहा गया कि टिकट नहीं है। २१ जून और २२ जून दो दिन में चार-चार टिकट चेन्नई एयरपोर्ट से बेचे गये।
सभापति महोदय : इसमें से नाम निकाल दीजिए।
श्री विष्ष्णु पद राय : अजीब बात है कि २२ तारीख की फ्लाइट में चार-चार सीटें १सी, १डी, २एफ. और १०ई आईं, वहां टिकट होते हुए ब्लैक चल रहा है। इसमें सबसे बुरी बात यह है कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार के समय वहां वीकली दो-तीन स्ट्रेचर पेशेन्ट होते हैं, जैसे कोई कोमा में चला गया, किसी का सिर फट गया, उसे ट्रीटमैन्ट के लिए साउथ ग्रुप में जाना पड़ेगा। मैं १९९९ में एम.पी. था, * Not recorded तब स्ट्रेचर पेशेन्ट्स के लिए ६ टिकट थे, जो एक टिकट कर दिया। उसकी कीमत ६ से ८ हजार रुपये कर दी। यूपीए सरकार आई, उसने दोबारा ६ टिकट कर दिए। लेकिन आज उसकी कीमत ९० हजार रुपये है। पेशेन्ट स्ट्रेचर में हैं, वह ९० हजार रुपये टिकट के देगा तो इलाज कहां से करेगा। उसे देखते हुए किंगफिशर ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अपना लूटने का तरीका शुरू कर दिया। उन्होंने नौ टिकट कर दिये, जिसकी कीमत १ लाख ८२ हजार रुपये है।
सभापति महोदय : आप अपनी डिमांड बताइये।
श्री विष्ष्णु पद राय : मैं सविल एविएशन मनिस्टर से मांग करता हूं कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का जो कोटा चेन्नई से पोर्टब्लेयर, कोलकाता-पोर्टब्लेयर उसे रिस्टोर करे और सस्ते दामों पर टिकट दे, जो दिल्ली, कोलकाता में चल रहा है, उसे देखते हुए हमारे यहां के टूरिज्म को बचाये और स्ट्रेचर पेशेन्ट के लिए सिंगल टिकट जो वाजपेयी सरकार ने किया था, वह अंडमान निकोबार के लिए करे।