Lok Sabha Debates
Need To Provide Jobs To Local Mgnrega Job Card Holders In Development Of Defence ... on 6 August, 2018
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to provide jobs to local MGNREGA job card holders in development of Defence Corridor Project in Bundelkhand region of Uttar Pradesh.
श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन): मेरे संसदीय क्षेत्र में केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना डिफेंस-कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है, जिससे स्थापित हो जाने पर लगभग ढाई लाख नए रोजगार उत्पन्न होने की संभावना है । जिसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय रक्षा मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमन जी और बुंदेलखण्ड के विकास में विशेष रुचि दिखाने वाले उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने डिफेंस-कॉरिडोर की ऐसी सौगात बुंदेलखण्ड को देने का काम किया है जिससे निश्चित ही बुंदेलखण्ड में पलायन की समस्या रुकेगी । इसी संदर्भ में, मैं माननीय रक्षा मंत्री जी से मांग करना चाहता हूँ कि डिफेंस-कॉरिडोर के निर्माण में मजदूरों के चयन में स्थानीय मनरेगा जॉबकार्ड धारक मजदूरों को काम दिया जाए ताकि स्थानीय मजदूरों को उनके बुंदेलखण्ड में ही लम्बे समय तक के लिए रोजगार मिल सकें और डिफेंस स्टडीज को ध्यान में रखते हुए डिफेंस-कॉरिडोर में ही एक नेशनल डिफेंस इंस्टीट्यूट खोला जाए जिसमें डिफेंस-कॉरिडोर के लिए जमीन देने वाले किसानों के बच्चों को प्रवेश में विशेष वरीयता दी जाए ।