Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Regularize The Services Of Sanitation Workers In Aiims And Ayurveda ... on 29 July, 2019

Seventeenth Loksabha an> Title: Need to regularize the services of sanitation workers in AIIMS and Ayurveda Hospital in Bhopal, Madhya Pradesh.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (भोपाल): धन्यवाद, अध्यक्ष महोदय । हमारे संसदीय क्षेत्र भोपाल में एम्स हॉस्पिटल है, वहां जो ठेकेदारी की व्यवस्था है, उस ठेकेदारी व्यवस्था के अन्तर्गत जो सफाई कर्मचारी आते हैं, वे 15-15 वर्षों से काम कर रहे है और 15 वर्ष के बाद अचानक उनको निकाल दिया जाता है तो वे एकदम निराश्रित हो जाते है । महोदय, एम्स के इतने सफाई कर्मचारियों को निकालने के साथ ही उनको कोई नोटिस नहीं दिया जाता है । ठेकेदारी व्यवस्था में भी यह होता है कि जब हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे तो उनको नोटिस दिया जाएगा । उसी के क्रम में आयुर्वेदिक हास्पिटल में ठेकेदारी व्यवस्था के अन्तर्गत जो टैक्नीशियन आते हैं, महिला और पुरुष जो पंचकर्म के लिए निपुण माने जाते हैं, परन्तु टैक्नीशियन के स्थान पर जिन लोगों को रखा जाता है,उनको मजदूरी व्यवस्था में रखा जाता है और मजदूरी व्यवस्था के रहते-रहते उनको 8 से 10 साल हो जाते हैं । वे निपुण भी हो जाते हैं तो महोदय, हमारी यही मांग है कि उन्हें टैक्नीशियन का प्रमाण पत्र देकर स्थायी किया जाए ।

माननीय अध्यक्ष :

श्री कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है । आज सुरेश पुजारी जी का जन्मदिन है । आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई ।