Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Disseminate Information About Organic And Polyhouse Farming To Farmers ... on 8 February, 2017

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to disseminate information about organic and polyhouse farming  to farmers in  Kheri Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.

 

श्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी) ः मेरे लोक सभा क्षेत्र लखीमपुर की अर्थव्यवस्था का आधार व लोगों की आमदनी का मुख्य स्रोत कृषि है। समग्र स्तर पर किसान कई फसलों का उत्पादन करते हैं परंतु कृषि लागत बढ़ने व फसलों का लाभकारी मूल्य न मिल पाने के साथ ही नई तकनीक एवं उन्नत बीजों के अभाव, आवश्यकता के अनुसार उर्वरक के उपयोग की जानकारी न होने की वजह से किसानों को लगातार हानि होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गयी है। कृषि को अलाभकारी व्यवसाय मानकर लोग कृषि कार्य छोड़ने का मन बना रहे हैं। मैंने कई कृषक समूहों व कई लोगों से व्यक्तिगत वार्ता की है, उससे लगता है कि लोग कृषि कार्य छोड़ना नहीं चाहते हैं तथा विकल्प की तलाश में हैं। ऐसे में आर्गेनिक खेती एक बेहतर विकल्प हो सकता है। परन्तु आर्गेनिक खेती के विषय में विधि, तकनीक व जानकारी के अभाव में जनपद के किसान इसको प्रारंभ नहीं कर पा रहे हैं। यह पर्यावरण व लोगों की सेहत के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

          अतः मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि आर्गेनिक खेती की विधि व तकनीक की जानकारी के साथ-साथ पॉली हाउस के निर्माण व पॉली हाउस कृषि के विषय में जानकारी प्रदान करने हेतु एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने तथा जनपद लखीमपुर खीरी को नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड की गतिविधियों में शामिल करने हेतु घोषणा करने का कष्ट करें, जिससे जनपद लखीमपुर खीरी अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत करने के साथ ही देश के लिए भी अपना सहयोग दे सके।