Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Take Flood Control Measures In Maldaha Uttar Parliamentary ... on 16 September, 2020

Seventeenth Loksabha > Title: Need to take flood control measures in Maldaha Uttar Parliamentary Constituency, West Bengal and provide compensation to the affected people - Laid.

 

श्री खगेन मुर्मु (माल्दहा उत्तर): मैं सरकार का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र मालदा उत्तर पश्चिम बंगाल में बाढ़ एवं कटान की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। मेरे क्षेत्र का अधिकांश भाग गंगा और फुल्हर नदी के तट पर बसा हुआ है । वहां प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ एवं कटान के कारण तमाम गांव नदी में समाते जा रहे हैं । गंगा और फुल्हर के कटान से प्रतिवर्ष लगभग 30 वर्ग कि0मी0 की जमीन नदी में समाती जा रही है जिससे हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष बेघर होकर लोग सड़कों पर खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर हो रहे हैं । कृषि योग्य भूमि के कटान में चले जाने की वजह से लोगों के सामने बेरोजगारी एवं भुखमरी की स्थिति बनी हुई है ।

मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूँ कि गंगा और फुल्हर नदी के बाढ़ एवं कटान की रोकथाम के लिए स्थायी कार्य योजना बनाकर इस समस्या का समाधान किया जाये तथा अभी तक जो लोग कटान से प्रभावित होकर सड़कों पर जाने को मजबूर हैं उनके पुनर्वास एवं रोजगार की व्यवस्था की जाये तथा कटान के कारण उनको हुई क्षति का मूल्यांकन करते हुए मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की कृपा करें ।