Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Interlinking Of Rivers In Northern And Southern Areas Of Bihar -Laid. on 23 September, 2020

Seventeenth Loksabha an> Title: Regarding interlinking of rivers in northern and southern areas of Bihar -laid.

 

श्री सुशील कुमार सिंह (औरंगाबाद):  मेरा संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद दक्षिणी बिहार के मगध प्रमंडल का एक सूखाग्रस्त जिला है तथा यहाँ पेयजल की भी समस्या बेहद गंभीर है  । हालत यह है कि यहाँ जमीनी जल का स्तर इतना नीचे पहुंच चुका है कि फरवरी मार्च से ही चापाकल सूखने लगते हैं और गर्मियों में पेयजल की बड़ी ही गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है | वहीं बरसात के महीनों में उत्तरी बिहार में हाहाकार की स्थिति हो जाती है ।

आज देश में लगभग सभी प्रदेशों में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है ऐसे में मेरा सरकार से आग्रह है कि वर्षाकाल में उत्तर बिहार की बडी नदियों गंगा, कोशी आदि के अतिरिक्त जल प्रवाह के पाइप परियोजनाओं के माध्यम से दक्षिण बिहार की नदियों फल्गु, मोरहर,केशहर, पुनपुन,मदाड, अदरी,बटाने, टेकारी नदी आदि में स्थानान्तरित कर इन नदियों को जलाश्य के रूप में उपयोग किया जाए, इससे जहां बाढ की समस्या से कुछ राहत की उम्मीद होगी,वहीं इस सूखाग्रस्त इलाके में जलस्तर उठने से पेयजल की समस्या का समाधान भी हो सकेगा  ।