Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Develop Suraha Pond Located In Basantpur Village Of Ballia Parliamentary ... on 11 May, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title : Need to develop Suraha pond located in Basantpur village of Ballia Parliamentary Constituency of Uttar Pradesh as a place of tourist importance.

 

श्री भरत सिंह (बलिया) :  माननीय अध्यक्ष जी, मैं आपके माध्यम से अपने क्षेत्र बलिया के बसंतपुर ग्राम सभा में भारत सरकार द्वारा हजारों करोड़ों रुपये की लागत से बनकर, बंद पड़े बहुद्देशीय योजना की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। मेरे संसदीय क्षेत्र के बसंतपुर ग्राम सभा में 215 एकड़ जमीन में भारत सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपये खर्च करके कृषि अनुसंधान केन्द्र, एशिया का सबसे बड़ा फव्वारा, वन विभाग का गेस्ट हाउस, पाठशाला, कैंटीन, भोजपुरी सांस्कृतिक केन्द्र, तारामंडल, हिस्ट्री म्यूजियम, वृद्धाश्रम, चिल्ड्रेन पार्क, आडिटोरियम, दूरसंचार विभाग का गेस्ट हाउस, कृत्रिम झील इत्यादि वर्षों से बंद पड़े हैं। पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय चन्द्रशेखर जी के प्रयासों से हजारों करोड़ रुपये खर्च करके यह योजना स्थापित हुयी थी। ’सुरहा ताल’ हिन्दुसतान का सबसे फेमस ताल है। उस ताल को अगर डेवेलप किया जाये तो 50,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि ये सब बंद होने के कारण जंगल हो गये हैं।

          मैं आपके माध्यम से भारत सरकार के पर्यटन मंत्री, संस्कृति मंत्री और वन विभाग के मंत्री का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि भारत सरकार के हजारों-करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।...(व्यवधान)