Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Review Implementation Of National Crops Insurance Scheme In Amreli ... on 22 May, 2006

an> Title : Need to review implementation of National Crops Insurance Scheme in Amreli Parliamentary Constituency, Gujarat.

श्री वी.के. ठुम्मर (अमरेली) : महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र अमरेली जिले के कइ ब्लाकों से फसल बीमा योजना कार्य संतोषजनक नहीं है जिसके कारण किसानों के कल्याण हेतु सरकार ने जो योजनाएं चलायी हैं उसका लाभ किसानों को अभी तक नहीं मिल पा रहा है। मेरे एक पत्र के जवाब में माननीय वित्त राज्य मंत्री जी ने बताया कि मेरे अमरेली जिले में ९१ करोड़ रूपये से ज्यादा का भुगतान अभी तक फसल बीमा योजना के अंतर्गत लम्बित है। साथ ही इस फसल बीमा योजना के अंतर्गत इतनी औपचारिकताएं हैं कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है जिसके कारण फसल बीमा योजना किसानों को उतना फायदा नहीं पहुंचा पा रही हैं, जितना भारत सरकार ने बीमा योजना को बनाते हुए सोचा था। राज्य सरकार भी फसल बीमा योजना के मामलों को लम्बे समय तक लटकाये रहती है अगर किसानों को प्राकृतिक आपदा के समय पर कोइ लाभ न मिले तो फसल बीमा योजना का कोइ फायदा नहीं है।

अत: केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि जैसा कि संसद में जो विचार फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए सोचे गये थे, तदानुसार किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को पहुंचाया जाये। मेरे संसदीय क्षेत्र में फसल बीमा योजना के अंतर्गत भुगतान हेतु जो धनराशि लम्बित है उसका भुगतान जल्द किये जाने का केन्द्र स्तर पर निर्देश दिया जाये।