Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Establish A Girl'S School And Degree College In Amroha Parliamentary ... on 14 March, 2017

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to establish a girl's school and degree college in Amroha Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.

 

श्री कँवर सिंह तँवर (अमरोहा) ः मैं माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री जी का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा, हसनपुर तथा धनौरा में कन्या विद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय न होने की वजह से क्षेत्र की कन्याओं को पढ़ाई में आ रही समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।

          मेरा संसदीय क्षेत्र अमरोहा एक पिछड़ा हुआ तथा साधनविहीन क्षेत्र है, जो न केवल आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है, अपितु शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत पिछड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो शिक्षा की हालत और भी दयनीय/खराब है। विद्यालयों की संख्या काफी कम है तथा कन्या विद्यालयों का अभाव है तथा कन्या महाविद्यालय तो एक भी नहीं है। क्षेत्र में कन्या विद्यालय एवं महाविद्यालय न होने के कारण माता-पिता अपनी कन्याओं को पढ़ने के लिए बाहर नहीं भेजते हैं। सभी माँ-बाप चाहते हैं कि उनकी बेटी भी उच्च शिक्षण ग्रहण करें, परंतु कन्या विद्यालय एवं महाविद्यालय न होने की वजह से वे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं।

          यह एक कटु सत्य है कि शिक्षित नारी ही शिक्षित समाज का निर्माण कर सकती है। शिक्षित बेटी दो परिवारों को सुशिक्षित करती है, परंतु अशिक्षित होने का दुप्रभाव न केवल उसे बल्कि उसकी आने वाली पीढ़ी को भी भुगतना पड़ता है।

          आज हम हर जगह महिला एवं पुरूष की समानता एवं बराबरी की बात करते हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी भी कन्याओं की शिक्षा पर ज़ोर दे रहे हैं और सरकार द्वारा इस दिशा में सराहनीय कार्य हो रहा है।

          अतः मेरा माननीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री जी से अनुरोध है कि मेरे संसदीय क्षेत्र की हसनपुर एवं धनौरा तहसील में कन्या विद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय स्थापित करने के दिशा-निर्देश, संबंधित अधिकारियों को देने की कृपा करें, ताकि क्षेत्र की कन्याएं भी शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।