Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up Fast Track Courts To Deal With Cases Of Sexual Assault On Children And ... on 30 April, 2013

> Title: Need to set up fast track courts to deal with cases of sexual assault on children and women in the country.

 

श्री सज्जन वर्मा (देवास): मध्य प्रदेश - उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली सहित तमाम राज्यों में नाबालिग बच्चियों के साथ विगत सप्ताहों में अनेकों दुष्कर्म और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं तेजी से घटी है, जिसकी वजह से सम्पूर्ण देश का जन-मानस आंदोलित है । मध्य प्रदेश में ही विगत आठ दिनों में 8 घटनाएं नाबालिगों के साथ घटित हुई है, नेशनल क्राइम ब्यूरो की सर्वे रिपोर्ट में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में म0प्र0 पहले नम्बर पर है एवं महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ क्रमशः 2 व 3 नम्बर पर है । मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि प्रभावित राज्यों में शीघ्रता से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनवाए तथा वर्तमान स्थापित न्यायालयों के न्यायाधीशों को आग्रह पूर्वक निर्देश दिए जावें कि 15 दिन से लेकर एक माह में इस तरह के प्रकरणों में फैसला कर दिया जावे । बलात्कार के बाद हत्या कर दिए जाने के प्रकरणों में सीधे-सीधे फाँसी की सजा निर्धारित की जाये और इन प्रकरणों में जो पुलिस कर्मी व अधिकारी लापरवाही करें उन्हें नौकरी से पृथक करने का कठोर दण्ड देने का प्रावधान किया जाए ।