Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Increase The Frequency Of Bikaner-Dadar Superfast Train And Also ... on 1 December, 2016

Sixteenth Loksabha an> Title :Need to increase the frequency of Bikaner-Dadar Superfast  train and also increase the number of reserved berths in all categories in the train.

 

श्री देवजी एम. पटेल (जालौर) ः बीकानेर से दादर के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली बीकानेर-दादर सुपरफास्ट ट्रेन नं. 12489/12490 के फेरे बढ़ाने की माँग भी की जा चुकी है। इस ट्रेन को जिले से पर्याप्त राजस्व भी मिल रहा है। यात्री भार को देखते हुए इसके फेरे पर्याप्त नहीं हैं। यदि इस गाड़ी को भी नियमित कर दिया जाए तो रेल राजस्व में इजाफा होगा साथ ही साथ यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची से भी राहत मिलेगी।

          बीकानेर-दादर सुपरफास्ट ट्रेन नं. 12489/12490 में यात्रा करने वाले यात्रियों की अधिकांश संख्या जालौर, भीनमाल, रानीवाड़ा, धानेरा आदि क्षेत्र के यात्रियों की होती है। क्योंकि बीकानेर व जोधपुर से तो मुंबई के लिए अलग रूट पर कई ट्रेन संचालित हैं, लेकिन इस ट्रेन में जोधपुर, समदडी से लेकर पालनपुर तक सभी स्टेशनों का आरक्षण कोटा स्लीपर क्लास में मात्र 42 व थर्ड ए.सी. में मात्र 8 बर्थ का कोटा है, जो कम हैं। मजबूरन यात्रियों को बीकानेर से या बीकानेर तक के टिकट लेने पड़ते हैं। अतः जोधपुर एवं उसके आगे के स्टेशनों का पूल्ड कोटा बढ़ाया जाए।