Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Reported Death Caused By Firing During Army Recruitment Rally In Chandauli ... on 20 July, 2009

> Title : Reported death caused by firing during army recruitment rally in Chandauli district of Uttar Pradesh.   श्री रामकिशुन (चन्दौली): अध्यक्ष महोदया, कल चंदौली में सेना की भर्ती के दौरान, सेना के अधिकारी भर्ती परीक्षा लेने गए थे, कल चंदौली और बनारस के लड़कों की सेना में भर्ती होनी थी। चंदौली और बनारस के लड़के व अन्य जिलों के लड़के सेना की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे थे, तीन फेरे लगाने के बाद चौथे फेरे में सेना के लोग अपने साथ लाये हुए नौजवानों को अंतिम राउंड की दौड़ में सम्मिलित कर देते थे, जिसका वहां के स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सुबह नौ बजे से वहां इसका विरोध हुआ। वहां जो नौजवान भर्ती होने गए थे, उसमें एक अरविंद पाल नाम का लड़का सेना की गोली से मारा गया।           अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि तीन घंटे से लेकर पांच घंटे तक वहां नंगा तांडव हुआ। सेना के लोग तो गड़बड़ी कर ही रहे थे, इसके साथ ही वहां जिला प्रशासन और कानून नाम की कोई चीज नहीं थी। जो पूरी कोर्ट थी, सात न्यायालय जला दिए गए  ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : कृपया आप बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

श्री रामकिशुन : अध्यक्ष महोदया, सेना की भर्ती और डी.एम. का बंगला गिनकर दस कदम की दूरी पर था। पालिटेक्निक कालेज में भर्ती हो रही थी और पालिटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल के कक्ष के पास डी.एम. का आवास था। क्यों जिला प्रशासन ने पांच घंटे तक उस घटना को संज्ञान में नहीं लिया? जब मैंने कमिश्नर साहब को फोन किया कि आप चाहते हैं कि चन्दौली, पूर्वांचल जल जाए?तब जाकर तीन बजे कमिश्नर महोदय वहां पहुंचते हैं और किसी तरह से स्थिति नियंत्रण में होती है, लेकिन वहां तीन-चार लड़के अब तक गायब बताये जा रहे हैं। इतना ही नहीं पूरी न्यायालय ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : आपके केंद्र सरकार से क्या चाहिए, यह बताइए और अपनी बात समाप्त करिए। श्री रामकिशुन : अध्यक्ष महोदया, हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था तो खराब हो ही रही है। ...( व्यवधान) जो सेना की भर्ती है। ...( व्यवधान) श्री शैलेन्द्र कुमार (कौशाम्बी): वहां बिल्कुल जंगलराज है।  ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : आप बैठ जाइए। उन्हें बोलने दीजिए।

…( व्यवधान)

श्री रामकिशुन : अध्यक्ष महोदया, तीन दिन से लगातार ...( व्यवधान)

  अध्यक्ष महोदया : सिर्फ श्री रामकिशुन जी की बात रिकार्ड में जाएगी।

(Interruptions)· … अध्यक्ष महोदया : आप बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

  अध्यक्ष महोदया : डॉ. मुरली मनोहर जोशी इस विषय से अपने को सम्बद्ध करेंगे। …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : आप सिर्फ इस विषय से अपने को सम्बद्ध कीजिए।

…( व्यवधान)

डॉ. मुरली मनोहर जोशी (वाराणसी): अध्यक्ष महोदया, मैं प्रतिरक्षा मंत्री जी से यह मांग करूंगा कि पहले वे यह देखें कि सेना के किन अधिकारियों ने वहां पुलिस फायरिंग की। फायरिंग सेना द्वारा की गई।This is an allegation against the Army that they resorted to firing, which resulted in the acknowledged death of one person and an alleged death of another four persons.  So, five persons reported to have been killed by the Army’s firing. Eighty persons have been reported to be seriously injured.             My demand from the hon. Minister is whether he would look into this question and punish those Army people, who  resorted to firing . This is number one. MADAM SPEAKER:  Thank you so much.

DR. MURLI MANOHAR JOSHI : Number two, adequate compensation to the victims both who are deceased and who are seriously injured should be given. Thirdly, whenver such recrutiments are done, the local Administration must be present there. The Army must ensure that   the local Administration  is there.             I have also enquired it that the local Administration was not there becuae they were not  informed to be there .  That is one of the aspect.             Therefore, I say that the recruitment processes should be streamlined.  The allegations that there were not only irregularities but also that the allegations of money transactions being made are very serious reflections.             So, would the hon. Minister respond to it and say what he has to do?

MADAM SPEAKER: Shri Villas Muttemvar… (Interruptions)

            Mr. Minister, you are responding.  Okay.

THE MINISTER OF DEFENCE (SHRI A.K. ANTONY): Madam Speaker....

श्री जगदम्बिका पाल (डुमरियागंज) : अध्यक्ष महोदया, मैंने इस विषय पर नोटिस दिया है।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : श्री जगदम्बिका पाल जी अपने को इस विषय से सम्बद्ध कर रहे हैं। …( व्यवधान)

श्री जगदम्बिका पाल : अध्यक्ष महोदया, मैं अपने को सम्बद्ध कर रहा हूं।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : आप सम्बद्ध हो गए।

…( व्यवधान)

श्री जगदम्बिका पाल : महोदया, ऐसे कैसे सम्बद्ध हो जाएंगे?...( व्यवधान) माननीय मंत्री जी बैठेंगे, तभी होंगे।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : ऐसे ही सम्बद्ध हुआ जाता है।

…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : आप बहुत संक्षेप में अपनी बात कहिए।

…( व्यवधान)

श्री जगदम्बिका पाल : अध्यक्ष महोदया, मै भी वैसे ही सम्बद्ध होऊंगा जैसे माननीय मुरली मनोहर जोशी जी सम्बद्ध हुए हैं।...( व्यवधान) मैं उन तथ्यों की पुनरावृति नहीं करूंगा जो मुरली मनोहर जोशी जी ने कहा। कानून व्य़वस्था का दायित्व राज्य सरकार का होता है। सेना में 15 जनपदों के युवकों की भर्ती थी। ...( व्यवधान) पौलीटैक्नीक का मैदान कलैक्टर एसपी के घर के सामने था।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : श्री जगदम्बिका पाल जी जो कह रहे हैं, सिर्फ वही रिकार्ड में जाएगा। आप बैठ जाइए। आप सुन लीजिए।                                                 …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : श्री पाल, अब आप अपनी बात समाप्त कीजिए। आपने अपने को सम्बद्ध कर लिया है। …( व्यवधान)

श्री जगदम्बिका पाल : हमने अभी अपनी बात नहीं कही है। हम पहले अपनी बात कह लें।...( व्यवधान) माननीय सदस्य खड़े हो रहे हैं।...( व्यवधान) हम अपने को सम्बद्ध तो कर लें।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : मंत्री जी जवाब दे रहे हैं। आप कृपया बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

MADAM SPEAKER: Mr. Minister would you like to respond?

श्री शैलेन्द्र कुमार : इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।...( व्यवधान) वहां जो स्थानीय अधिकारी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : आप शान्त हो जाइए, बैठ जाइए। मंत्री महोदय जवाब दे रहे हैं। …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : आप मंत्री महोदय का उत्तर सुन लीजिए।

…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : आप बैठ जाइए। उन्हें जवाब देने दीजिए।

SHRI A.K. ANTONY: Madam Speaker, the incident that took place is most unfortunate.  I share the concern of the whole House.  I will seriously look into it and whatever is legally possible will be done. …( व्यवधान)

श्री शैलेन्द्र कुमार : महोदया, क्या एक्शन लिया जाएगा?जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, उनके खिलाफ क्या कार्यवाही कर रहे हैं?...( व्यवधान) इसका जवाब आना चाहिए।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : आप कृपया बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

श्री दारा सिंह चौहान (घोसी): सेना की गलती के कारण जो लोग मारे गए हैं, ऐसे लोगों को पनिशमैंट मिलनी चाहिए।...( व्यवधान)

  श्री गणेश सिंह (सतना): अध्यक्ष महोदया, आप मेरे सवाल पर व्यवस्था देने वाली थीं।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : क्या व्यवस्था देनी है? आपका क्या प्वाइंट ऑफ आर्डर है? …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : आपका प्वाइंट ऑफ आर्डर किस नियम के तहत है?

…( व्यवधान)

श्री गणेश सिंह : जीरो आवर के नोटिस में जो बैलेट हुआ, उसमें प्रॉयरिटी में नम्बर एक पर मेरा नाम था।...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : आप यह बताइए कि जीरो आवर में आप कौन से रूल पर व्यवस्था चाहते हैं?                                                 …( व्यवधान)

  श्री गणेश सिंह : अध्यक्ष महोदया, पहले आप मेरा निवेदन तो सुन लीजिए। ...( व्यवधान) श्रीमती सुषमा स्वराज (विदिशा) :अध्यक्ष महोदया, बैलेट में जब उनका नम्बर पहला निकला, तो उन्हें बुलाया क्यों नहीं गया? अध्यक्ष महोदया : सुषमा जी, आप जानती हैं कि लीडर्स मीटिंग में यह तय हो चुका है कि शून्य काल के अन्तर्गत 20 मैटर्स लिये जायेंगे, जिनमें से पांच मैटर्स सुबह लिये जायेंगे। यह हमारी डिसक्रिशन पर होगा। अगर आप हमारा डिसक्रिशन... …( व्यवधान)

श्रीमती सुषमा स्वराज : वे यही पूछ रहे हैं कि बैलेट में जब हमारा पहला नम्बर निकला, तो हमें क्यों नहीं बुलाया गया? ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया :  यह तय हो चुका है।...( व्यवधान)

श्रीमती सुषमा स्वराज : अध्यक्ष महोदया, आप उन्हें यह बता दीजिए। ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : इस बारे में लीडर्स उन्हें बतायें। यह पहले तय हो चुका है। …( व्यवधान)

श्रीमती सुषमा स्वराज : बैलेट वाला मामला हमारे समय तय नहीं हुआ। ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया :  बुलैटिन में सब कुछ आ चुका है।

…( व्यवधान)

श्रीमती सुषमा स्वराज : बैलेट वाला मामला बाद में आया है। वह मिनट्स में नहीं था। ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया :  हमने हाउस में इसे पढ़ दिया है।

                                                …( व्यवधान)

श्रीमती सुषमा स्वराज : बैलेट पर हम बीएसी में बात करेंगे। ...( व्यवधान) श्री गणेश सिंह : अध्यक्ष महोदया, माननीय सदस्यगण इस बारे में जानना चाहते हैं क्योंकि वे सुबह  उठकर नोटिस देने के लिए जाते हैं। ...( व्यवधान) कोई न कोई रास्ता निकलना चाहिए। ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : आपको शाम को बोलने के लिए बुला लिया जायेगा।

…( व्यवधान)

श्री गणेश सिंह :कई बार नये-नये सदस्य आते हैं, उनके लिए क्या व्यवस्था है? अध्यक्ष महोदया :   उनके लिए व्यवस्था है।

…( व्यवधान)

श्री गणेश सिंह : कभी-कभी बहुत गंभीर विषय होता है।...( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया :  आप क्या हमें बोलने का मौका देंगे या आप ही बोलेंगे? ...( व्यवधान) श्री शैलेन्द्र कुमार : बीएसी में अभी तक यह मामला आया ही नहीं है। ...( व्यवधान) अध्यक्ष महोदया : आप बैठ जाइये। अगर आप हमसे सुनना चाहते है, तो चुप रहिए। इसके बाद आप हमसे सुनिये। …( व्यवधान)

श्री शैलेन्द्र कुमार : यह मामला लीडर्स मीटिंग में तय नहीं हुआ है और न ही बीएसी में तय हुआ है। ...( व्यवधान) हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ...( व्यवधान) श्रीमती सुषमा स्वराज : बैलेट वाला मामला तय नहीं हुआ था। अभी हम इस बारे में बात करेंगे। यह अपने आप ही आया है। ...( व्यवधान)