Lok Sabha Debates
Need To Start Services Of Superfast Trains From Sitamarhi In Bihar - Laid on 11 July, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Need to start services of superfast trains from Sitamarhi in Bihar - Laid *m01 श्री सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी): नेपाल सीमा से सटे बिहार के सीमावर्ती इलाके में स्थित सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वहां से सुपरफास्ट ट्रेनों को चलाए जाने की मांग काफी समय से उठती आ रही है जिसे मुजफ्फरपुर, दरभंगा और रक्सौल से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों का सीतामढ़ी तक विस्तार करके भी पूरा किया जा सकता है । सीतामढ़ी एक ऐतिहासिक पवित्र स्थल होने के नाते पर्यटन का भी केन्द्र है जहां देश-विदेश से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, लिहाजा, सीतामढ़ी से सुपरफास्ट ट्रेनों को चलाए जाने की तत्काल आवश्यकता है ।