Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Accord Approval To The Gauge Conversion Of Pulgaon-Arvi-Amla Railway ... on 7 February, 2017

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to accord approval to the gauge conversion of Pulgaon-Arvi-Amla railway line and also provide funds for the purpose.

 

श्री रामदास सी. तडस (वर्धा) ः माननीय रेल मंत्री का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र पूलगांव-आर्वी-आमला की छोटी रेल लाईन को बड़ी रेल लाईन में परिवर्तित करने की ओर आकृष्ट करते हुए कहना है कि आजादी के पूर्व की अंग्रेजों के जमाने में बनाई गई छोटी रेल लाईन है, जिस पर पूलगांव एवं आमला में दो आर्मी के डिपो हैं। साथ ही साथ इस रेल लाईन से प्रतिदिन लाखों यात्रियों एवं कपास उत्पादक क्षेत्र होने से समान ढुलाई होती है। देशभर में छोटी रेल लाईन को समाप्त कर ब्रॉडगेज में बदलने की योजना रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है। इस लाईन को समाप्त कर ब्राडगेज में बदलने का सर्वे का कार्य होने के बाद बड़ी लाईन की निविदा भी निकाली गई थी लेकिन इसके बाद कोई नैरोगेज लाईन को ब्राडगेज बदलने हेतु विस्तार नहीं किया गया जिस कारण जनता परेशान है। जहाँ देशभर में नई रेल लाईन बनाने का काम जोरों पर है, वहीं इस महत्वपूर्ण लाईन के नवीनीकरण एवं दोहरीकरण हेतु सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

          अतः माननीय मंत्री जी से आग्रह है कि शीघ्र इस छोटी रेल लाईन को बड़ी रेल लाईन में परिवर्तित करने हेतु स्वीकृति देते हुए धन की व्यवस्था करने का कष्ट करे जिससे कि आम जनता को राहत मिले।