Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Cbi Investigation In The Different Crime In Bargarh Parliamentary ... on 9 December, 2021

Seventeenth Loksabha an> Title: Regarding CBI investigation in the different crime in Bargarh Parliamentary Constituency, Odisha.

श्री सुरेश पुजारी (बारगढ़): अध्यक्ष महोदय, ओडिशा में आईन व्यवस्था बहुत खराब है । हाल में हुई वहां की चार घटनाएं मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं और आपके माध्यम से भारत सरकार के संज्ञान में लाना चाहता हूं ।

          जो मेरा खुद का गांव है, बरगढ़ जिले का तोरा गांव, वहां पर गोविन्द कुम्हार नाम के एक दलित युवक को 24 सितम्बर को पुलिस हिरासत में मारा गया और अभी तक उसकी एफआईआर भी रजिस्टर नहीं हुई है । दूसरा, ममता मेहेर नाम की एक शिक्षिका का 8 अक्टूबर को अपहरण किया गया, उसको मारा गया, उसके टुकड़े-टुकड़े किए गए और दफनाया गया । वहां लोगों को और उनके परिवार वालों को लगता है कि प्रदेश के जो गृह मंत्री है, प्रदेश के मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर होम उसके पीछे हैं । तीसरे, नयागढ़ जिले में परी नाम की एक नन्ही-मुन्नी बच्ची का अपहरण हुआ और हत्या हुई । चौथा, भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को महांगा मर्डर केस में मारा गया ।

          मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं, भारत सरकार के भी संज्ञान में लाना चाहता हूं और भारत सरकार के गृह मंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि कहीं न कहीं इन चारों केसेज की रिपोर्ट मंगवाई जाए । राज्य सरकार इन केसेज को संभाल नहीं पाएगी, इसलिए इन चारों केसेज – गोविन्द कुम्हार केस, ममता मेहेर केस, परी केस और महांगा केस – की सीबीआई के माध्यम से इनवेस्टीगेशन कराई जाए । धन्यवाद ।