Lok Sabha Debates
Regarding Refund Of People’S Money Who Invested In Pacl Limited A Pearl Group ... on 4 December, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding refund of people’s money who invested in PACL Limited a Pearl Group company.
श्रीभानु प्रतापसिंह वर्मा (जालौन): महोदय, पर्ल्स ग्रुप की पीएसीएल लिमिटेड, जो कि पूरेदेश में भूखंड के नाम पर एकमुश्त जमा योजना एवं किस्त भुगतान के माध्यम से कार्य कर रही थी, इस योजना के माध्यम से कंपनी ने देश भर के गरीब, मजदूर, किसानों एवं मध्यम वर्गीय लगभग 6 करोड़ निवेशकों का लगभग49,100 करोड़ रुपये जमा करवाया था । 21अगस्त, 2014 को सेबी ने इस कंपनी को प्रतिबंधित कर दियाथा । AISO ने निवेशकों को पैसेवापस दिलाने हेतु उच्चतम न्यायालय में पक्ष रखा । माननीय उच्चतम न्यायालय ने 2 फरवरी, 2016 को कंपनी की संपत्ति को नीलाम करकेपैसे देने का आदेशदिया ।मेरे संसदीय क्षेत्र के लगभग2 लाख निवेशकों का पैसाभी इसमें लगा हुआ है । पैसे न मिलने के कारण निवेशक परेशान हैं । अत: मेरी केन्द्र सरकार से मांगहै कि PACL कंपनी की चल-अचल संपत्ति को नीलाम करकेनिवेशकों के जमा धन को वापसदिलाने का कष्ट करें ।