Lok Sabha Debates
Request To Increase The Sugarcane Prices And Give The Balance Amount To Farmers. on 11 December, 2019
Seventeenth Loksabha p> Title: Request to increase the sugarcane prices and give the balance amount to farmers.
श्री मलूक नागर (बिजनौर) : सर, आज पूरे देश के गन्ना किसान बहुत परेशान हैं । खाद के रेट बढ़े रहे हैं, डीजल के रेट बढ़ रहे हैं,बिजली के रेट बढ़ रहे हैं । किसान की फसल की लागत कितनी बढ़नी चाहिए,सरकार को इसकी जाँच करानी चाहिए । पूरे देश के कर्मचारियों की तनख्वाहें बढ़ी हैं । सांसदों की तनख्वाह बढ़ी है और गन्ना किसानों के गन्ने का मूल्य तीन साल से नहीं बढ़ा है,जो लगभग 23 परसेंट बैठती है । चौथा साल शुरू होने वाला है । इसको लगाकर 29 परसेंट बैठती है । अगर गन्ने का रेट 90 रुपये बढ़े, तो गन्ने का रेट बराबर आता है ।
मेरा आपके माध्यम से निवेदन है कि सरकार ने जो तय किया है कि गन्ने का रेट नहीं बढ़ाना है,उस पर दोबारा सोचे और गन्ने का रेट बढ़ाया जाए ।
सर, मैं एक और बात कहना चाहता हूँ । आजकल पानीपत के नाम से एक फिल्म चल रही है, जिसमें जाट समाज के योद्धाओं का चरित्र ठीक नहीं दिखाया गया है । उनको गलत तरीके से पेश किया गया है । मैं इसका विरोध करता हूँ और माँग करता हूँ कि इसको बंद किया जाए ।
अगर कोई किसानों की बात उठाता है, तो उसको भी लोग दूसरे तरीके से देखते हैं । उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,राजस्थान में किसान इकट्ठा होकर किसान यूनियन का नाम देकर किसानों के मुद्दे उठाते हैं । कहीं टिकैत साहब हैं, कहीं अम्बावटा साहब हैं, कहीं सरदार जी हैं, देश में अलग-अलग नामों से किसान यूनियनें चल रही हैं । वे अपनी बातें रखते हैं, तो उनकी बातें सुनने की बजाए उन पर लाठियाँ चलाई जाती हैं,उन पर पुलिस केस किये जाते हैं । सरकार को किसानों के बारे में सोचना चाहिए और गन्ने का रेट बढ़ाना चाहिए और हजारों करोड़ रुपये उनके बकाया हैं,वे उनको दिलाए जाएँ ।
माननीय अध्यक्ष: श्री गिरीश चन्द्र को श्री मलूक नागर द्वारा उठाये गये विषय से संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।
सभा की कार्यवाही कल गुरुवार,दिनांक 12 दिसम्बर, 2019 को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है ।
20.35 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on Thursday, December 12, 2019/ Agrahayana 21, 1941 (Saka).
__________ * The sign + marked above the name of a Member indicates that the Question was actually asked on the floor of the House by that Member.
a USQ 3784 was deleted under rule 47 of Rules of Procedure and Conduct of Business in Lok Sabha.
** Introduced with the recommendation of the President.
* Not recorded.
* Introduced with the recommendation of the President.
* Introduced with the recommendation of the President.
** Introduced with the recommendation of the president.
* Not recorded.
* English translation of the speech originally delivered in Bengali.
* English translation of the speech originally delivered in Tamil.

* English translation of the speech originally delivered in Marathi.
* English translation of the speech originally delivered in Marathi.
* Not recorded.
* English translation of the speech originally delivered in Telugu.