Lok Sabha Debates
Need To Send A Team Of The Geological Department And Groundwater Scientists To ... on 29 April, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to send a team of the Geological Department and Groundwater Scientists to conduct a survey to prevent from earthquake in Rajasthan.
श्री गजेद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) : अध्यक्ष महोदया,नेपाल में जो भूकंप की त्रासदी हुई है,उससे आज पूरा विश्व व्यथित है। ...(व्यवधान) कश्मीर में,कच्छ में,लातूर में जो इस तरह की त्रासदी हुई थी,उनके घाव भी अभी हरे हैं,भरे नहीं हैं। ...(व्यवधान) मैं जिस लोक सभा क्षेत्र से आता हूं,उस लोक सभा क्षेत्र में 25-30 लाख आबादी का शहर जोधपुर है। ...(व्यवधान) वह शहर पानी पर तैर रहा है और भूजल का स्तर पांच से आठ फुट तक है। ...(व्यवधान) वहां पर लगातार जलदाय विभाग द्वारा डेढ़ सौ टय़ूबवेल लगाकर पानी निकालकर भूजल के स्तर को मेंटेन किया जा रहा है। ...(व्यवधान) आईआईटी रूड़की की एक टीम वहां सर्वे करने के लिए आई थी। ...(व्यवधान) उस टीम ने यह बताया है कि जिस तरह से पानी का सर्वे किया जा रहा है,इस पानी के साथ में जो फाइंड्स एंंड पार्टिकल्स बाहर निकलते हैं,उसके कारण से लगातार कैविटी नीचे जमीन में बन रही है। ...(व्यवधान) जो भूकंप अभी नेपाल में आया और उत्तर भारत इसके कारण से जिस तरह से हाई रिस्क जोन बना है,जिस तरह से भूगर्भीय प्लेटें खिसकी हैं,उसके कारण से मेरा शहर भी आज खतरे के दायरे में हैं।
मैं आपके माध्यम से केद्र सरकार से यह अनुरोध करना चाहता हूं कि भूगर्भ विभाग के,जियोलॉजिकल डिपार्टमेंट के,इसरो के और अन्य भूजल वैज्ञानिकों की एक टीम बनाकर मेरे शहर में भेजी जाए,क्योंकि राजस्थान की सरकार अकेले इस काम को करने में सक्षम नहीं है। ...(व्यवधान) एक ऐसी टीम का गठन किया जाए। ...(व्यवधान) पूरे देश भर के वैज्ञानिकों की टीम जो इस आसन्न खतरे से मेरे शहर को बचाने के लिए एक सर्वे कर सके और इसके बारे में कोई ठोस काम हो सके। ...(व्यवधान)
श्री पी.पी.चौधरी और श्री भैरों प्रसाद मिश्र को श्री गजेद्र सिंह शेखावत द्वारा उठाए गए विऐाय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है। The House stands adjourned to meet again at 12.35 p.m. 12.35 hrs The Lok Sabha re-assembled at Thirty-Five Minutes past Twelve of the Clock.
(Hon. Speakerin the Chair) … (Interruptions)