Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Conserve And Utilize Waters Of Small Reservoirs For Irrigation Purpose In ... on 2 March, 2020

Seventeenth Loksabha an> Title: Need to conserve and utilize waters of small reservoirs for irrigation purpose in Mahasamund parliamentary constituency, Chattisgarh -laid.

श्री चुन्नी लाल साहू (महासमुन्द) :   मेरे महासमुंद संसदीय क्षेत्र के किसान, मजदूरों की पीड़ा को अवगत कराना चाहता हूँ । विगत 5 वर्षों से महासमुन्द लोक सभा के सीमावर्ती (ओडिशा राज्य की सीमा से लगे) क्षेत्र में सूखा व अकाल पड़ता रहा है । किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई और लाखों की संख्या में कृषि मजदूर आजीविका की तलाश में शहर और अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं क्योंकि किसानों के खेतों को सिंचित करने हेतु कोई भी सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं है, जबकि इसी लोक सभा के जिला गरियाबन्द अन्तर्गत सिकासेर जलाशय में पानी की इतनी आवक है कि एक बरसात में लबालब होकर, वेस्ट वेयर से अतिरिक्त पानी व्यर्थ ही बहकर कुछ दूरी में जाकर पुनः पैरी नदी में मिल जाती है, जिसका कोई सदुपयोग नहीं है ।

महासमुन्द अन्तर्गत सूखा व अकालग्रस्त क्षेत्र के छोटे-छोटे जलाशयों में उक्त व्यर्थ बहने वाले पानी को नहर/नाली के माध्यम से संरक्षित करके छोटे जलाशयों से कृषि व पड़त भूमि को सिंचित करने पर पैदावार बढ़ेगी, अकाल से ग्रसित किसान, मजदूर अपना भरण-पोषण करने में सक्षम होकर मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे साथ ही पलायन को रोकने में सफलता भी मिलेगी और क्षेत्र का विकास संभव हो पाएगा ।