Lok Sabha Debates
Request The Government To Direct Ayodhya Nagar Parishad (Metro Council) To ... on 9 March, 1999
Title: Request the Government to direct Ayodhya Nagar Parishad (Metro Council) to permit the bury and demarcate the land for the purpose. MR. SPEAKER: Now Calling attention, Dr. T. Subbarami Reddy. ... (Interruptions)
SHRI KAMAL NATH (CHHINDWARA): I have given a notice. (Interruptions) MR. SPEAKER: Now we will take up `Zero Hour' and later the Calling Attention. Now the `Zero Hour'.
Shri Mitrasen Yadav.
... (Interruptions)
MR. SPEAKER: I have called Shri Mitrasen Yadav.
(Interruptions)
MR. SPEAKER: Nothing will go on record except what Shri Mitrasen Yadav says. (Interruptions)* MR. SPEAKER: I am calling the names one by one.
Shri Mitrasen Yadav.
... (Interruptions)
MR. SPEAKER: Please understand. Forty-eight hon. Members have given notices for special mentions in the `Zero Hour'. Please understand. What is this?
... (Interruptions)
SHRI BHUBANESWAR KALITA (GUWAHATI): This is a matter of national importance. We have all given notices. *m02 श्री मित्रसेन यादव (फैजाबाद): माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं एक महत्वपूर्ण मामला आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं। अयोध्या नगर परिषद ने एक प्रस्ताव पास करके नगर क्षेत्र के अंदर शवों के निस्तारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसका परिणाम यह हुआ है कि एक सम्प्रदाय विशेष के लोग जो कब्रिस्तान में मुदर्ों का निस्तारण करते हैं, उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। ... (व्यवधान)
MR. SPEAKER: I will call one by one. I have called Shri Mitrasen Yadav. (Interruptions)
_____________________________________________________________________________ *Not Recorded.
MR. SPEAKER: I have already called his name. After that I will call your name. ... (Interruptions)
MR. SPEAKER: I have called his name; that is why he is speaking. (Interruptions)
MR. SPEAKER: He is on some other matter. श्री मित्रसेन यादव : अध्यक्ष महोदय, मैं निवेदन करना चाहता हूं कि अयोध्या में जो कब्रिस्तान हैं, उन पर ट्रैकटर चलाकर मुदर्ों की हड्डियां बाहर निकाली गई हैं जिससे अयोध्या में साम्प्रदायिक सौहार्द समाप्त हो गया है वहां की शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे पूर्व तक वहां शांति व्यवस्था बनी थी और काफी समय के बाद साम्प्रदायिक सौहार्द बना था, लेकिन अयोध्या की नगर परिषद के इस कृत्य और वहां के कुछेक साम्प्रदायिक संगठनों की इन हरकतों के कारण और नगर परिषद द्वारा कब्रिस्तानों की खुदाई के कारण वहां शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो गया है। ... (व्यवधान)मेरा निवेदन है कि अयोध्या में कब्रिस्तानों की भूमि की डिमार्केशन हो जिससे हमेशा के लिए साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने से बचाया जाए और संघर्ष को रोका जा सके। यही मेरा निवेदन है। ... (व्यवधान)
_____