Lok Sabha Debates
Depleting Groundwater Level Causing Scarcity Of Dirinking Water In The Country. on 18 March, 2008
> Title: Depleting groundwater level causing scarcity of dirinking water in the Country.
मौका दिया, इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। आज देश में पेय-जल और सिंचाई की विकराल स्थिति है। मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र, चायल की तरफ आकर्षित करना चाहूंगा कि वहां पेयजल का संकट गहराता जा रहा है और सिंचाई की भी गंभीर समस्या है। बुंदेलखंड की स्थिति इतनी खराब है कि वहां जमीनें फट रही हैं और पानी लाने के लिए आदमी 10 किलोमीटर तक जा रहा है, तब जाकर उसे पानी मिल रहा है। मैं चाहूंगा कि सरकार एक सर्वे दल वहां भेजे। वहां भूगर्भ का जल-स्तर दिन-पर-दिन गिरता जा रहा है। हमारे चायल सुरक्षित क्षेत्र बुंदेलखंड में भारत सरकार से एक सर्वे-दल भेजकर उसका सर्वेक्षण करवा लिया जाए और उसे राष्ट्रीय स्वजल-धारा के अंतर्गत या राजीव गांधी पेयजल मिशन के अंतर्गत, पानी मुहैया करायें, ताकि पेयजल और सिंचाई की व्यवस्था हो सके।