Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Complete Gauge-Conversion Work Of Dhara-Jetalsar Railway Line. on 21 December, 2015

Sixteenth Loksabha pan> Title: Need to complete gauge-conversion work of Dhara-Jetalsar railway line.

श्री नारणभाई काछड़िया (अमरेली) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपका ध्यान मेरे संसदीय क्षेत्र अमरेली जिला, जो कि रेलवे के अनुसार भावनगर डिविजन के अंतर्गत आता है, की तरफ दिलाना चाहता हूं। इस डिविजन के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव लम्बित हैं जो कि इस प्रकार हैं-

       ढसा-जेतलसर के अमान परिवर्तन परियोजना की अंदाजित रकम लगभग 600 करोड़ रुपए है जो कि इस बजट वर्ष 2015-2016 में 30 करोड़ रुपए केपिटल राशि के रूप में मंजूर की गई है और 50 करोड़ रुपए की राशि अतिरिक्त बजटीय संसाधनों से मंजूर की गई है। कुल 80 करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है। उक्त परियोजना के विकास के प्रश्न पर अधिकारीगण निविदा नहीं होने का कारण बताते हैं। अतः खेद प्रकट करते हुए आपको सूचित करना पड़ रहा है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण अभी तक उक्त परियोजना का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

          ढसा-जेतलसर गेज कंवर्जन के साथ खिजडिया से अमरेली तक की लाइन का भी गेज कंवर्जन का कार्य मंजूरी प्रदान करना अभी बाकी है, इसलिए उसको भी शुरू किया जाए। खिजडिया-अमरेली-धारी-विसावदर-जूनागढ़ लाइन का री-सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है  मेरा आपसे निवेदन है कि इन प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने हेतु शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक मंजूरी प्रदान की जाए।