Lok Sabha Debates
Need To Run Bikaner-Dadar Superfast (Train No. 12489/90) On Daily Basis And Also ... on 2 August, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to run Bikaner-Dadar Superfast (Train No. 12489/90) on daily basis and also provide adequate berths in the train.
श्री देवजी एम. पटेल (जालौर) ः उत्तर-पश्चिम रेलवे के अंतर्गत समदडी-भीलडी रेल लाइन को ब्रॉडगेज में तब्दील हुए करीब पांच वर्ष हो गये हैं लेकिन यात्री सुविधाओं का नितांत अभाव है। नाम मात्र की यात्री गाड़ियां इस रूट पर चल रही हैं, जो चल रही हैं, उसके संबंध में भी यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
बीकानेर से दादर के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली बीकानेर-दादर सुपरफास्ट ट्रेन नं.-12489/12490 के फेरे बढ़ाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। कई बार इसके लिए मांग भी की जा चुकी है। इस ट्रेन को जिले से पर्याप्त राजस्व भी मिल रहा है। यात्री भार को देखते हुए इसके फेरे पर्याप्त नहीं हैं। यदि इस गाड़ी को दैनिक रूप से चलाया जाये तो रेल राजस्व में इजाफा होगा, साथ ही साथ यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची से भी राहत मिलेगी।
बीकानेर-दादर सुपरफास्ट ट्रेन नं.-12489/12490 में यात्रा करने वाले यात्रियों की अधिकांश संख्या जालोर, भीनमाल, रानीवाडा, धानेरा आदि क्षेत्र के यात्रियों को होती है। क्योंकि बीकानेर व जोधपुर से तो मुंबई के लिए अलग रूट पर कई ट्रेन संचालित हैं, लेकिन इस ट्रेन में जोधपुर, समदडी से लेकर पालनपुर तक सभी स्टेशनों का आरक्षण कोटा स्लीपर क्लास में मात्र 42 व थर्ड ए.सी. में मात्र 8 बर्थ का कोटा है, जो नितांत कम है। मजबूरन यात्रियों को बीकानेर या बीकानेर तक के टिकट लेने पड़ते हैं। अतः जोधपुर एवं उसके आगे के स्टेशनों का पूल्ड कोटा बढ़ाया जाये।