Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Best Bakery Case. on 23 December, 2004

Title: Best Bakery Case.

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार के संज्ञान में बहुत महत्वपूर्ण और तात्कालिक महत्व के विषय को उठाना चाहता हूं। कल और आज तहलका का एक ओर सनसनीखेज समाचार प्रकाशित हुआ है। …( व्यवधान) मैं समाचार की बात कर रहा हूं। …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय: यह सही बात नहीं है। इस बारे में आप लोगों से बात कर ली थी।

…( व्यवधान)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : उसमें लिखा है कि जाहिरा शेख ने १८ लाख रुपए लेकर बयान बदला। …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय: आप सब बैठिए।

…( व्यवधान)

PROF. VIJAY KUMAR MALHOTRA (SOUTH DELHI): No, that cannot be allowed. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: Kunwar Manvendra Singh, I will name you now.

… (Interruptions)

अध्यक्ष महोदय: क्या बात है? आप सब बैठिए।

…( व्यवधान)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, मैं आपका संरक्षण चाहता हूं। …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय: यह सही बात नहीं है। आपको वाजपेयी जी से सीखना चाहिए।

…( व्यवधान)

प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा : यह मामला सब जूडिस है। …( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Hon. Members, I am obliged to the hon. leaders. We just now have had some discussion. There were certain accepted positions. It was decided that I should call the Members one after another. As per the decision, I called Prof. Vijay Kumar Malhotra. He did not take a long time. I am thankful to him. When Shri Tripathy wanted to associate, I allowed him to associate. Shri Prabhunath Singh wanted to make his submission. He had made his submission. Then, the reply was to be given. He had given his reply. I have allowed one or two hon. Members to continue. Then I asked Shri Devendra Prasad Yadav to speak. Now, he is speaking. You may make your submission later. Let him make his points. … (Interruptions)

PROF. VIJAY KUMAR MALHOTRA : I want to know whether the merits of the matter can be discussed here or not. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: They have kept their agreement. You keep the agreement. I will allow you to make your comments later on. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: I shall see it. If he makes any comment on the merits of a pending matter, I shall see that. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: If he makes any comment on the merits of the pending matter, I shall deal with it. … (Interruptions)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, मैं न्यायालय की अवमानना नहीं करूंगा। मैं आपके आदेश का पूरा अनुपालन करना चाहता हूं और प्रोटैक्शन चाहता हूं। …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय: आप अपने मुद्दे पर बोलिए। Please be very brief, and do not cross the Lakshman rekha. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: There are many important matters which the hon. Members wish to raise apart from this. I should call them. Today is the last day of the Session. I am prepared to co-operate here.

…( व्यवधान)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, समाचार-पत्र में जो कुछ छपा है, मैं वह बताना चाहता हूं। "तहलका का धमाका, जाहिरा ने १८ लाख रुपए लेकर बयान बदला।" …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय, मैं सिर्फ समाचार पत्रों में छपा शीर्षक पढ़ रहा हूं।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: An agreement should apply to all the sides. An understanding should apply to all the sides. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: I have said it. I have given an undertaking. From the Chair, I have said that any comments on the merits of the pending matter will not be allowed. You cannot make any comment on the merits of a pending matter. Mere reference is enough. … (Interruptions)

अध्यक्ष महोदय: यह सही नहीं है। वर्मा जी, बैठिए।

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, आज पूरा देश इनका आचरण देख रहा है। …( व्यवधान) मैंने सिर्फ समाचार पत्रों में जो शीर्षक था, उसे उद्धृत किया है। मैं विस्तार से बोलना नहीं चाहता हूं। इसमें यह है कि " तहलका का धमाका, जाहिरा ने १८ लाख रुपए लेकर बयान बदला, बैस्ट बेकरी मामले में नया मोड़, …( व्यवधान) * बैस्ट बेकरी की चश्मदीद गवाह जाहिरा शेख को भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने १८ लाख रुपए पहुंचाने का काम किया। …( व्यवधान) MR. SPEAKER: Do not take their names. Do not take any name. No names to be recorded. … (Interruptions)

*Not Recorded.

श्री रघुनाथ झा (बेतिया) : अध्यक्ष महोदय, ये सब चीजें कैमरे में कैद हैं। …( व्यवधान) MR. SPEAKER: Do not take name of any person.

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, मैं समाचार-पत्र की बात कर रहा हूं, मैं अपनी तरफ से नहीं कह रहा हूं…( व्यवधान) MR. SPEAKER: Hon. Members, please take your seat. Otherwise, there would be a problem. … (Interruptions)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, मैं तथ्य बता रहा हूं। जो खुफिया कैमरे में आया है, उससे लाखों लोगों में भ्रम पैदा हुआ है। लाखों लोग इस मामले को उत्सुकता से देख रहे हैं और वे जानना चाहते हैं कि सच्चाई क्या है वास्तविकता क्या है?…( व्यवधान) MR. SPEAKER: I will look into it.

… (Interruptions)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, बैस्ट बैकरी कांड में १४ लोगों की हत्या की गई, हजारों मुसलमानों को मारा गया…( व्यवधान) मैं जानना चाहता हूं कि गुजरात में बेगुनाह हजारों मुसलमानों का क्यों कत्ल किया गया…( व्यवधान) श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण-मध्य) : गोधरा में क्या हुआ था, जहां हिन्दुओं को जलाया गया था, तब ये तथाकथित सैकुलर लोग कहां थे और ये चुपचाप बैठे रहे…( व्यवधान) MR. SPEAKER: Hon. Members, please sit down. I shall ask Shri Harin Pathak to respond. मि. यादव, जल्दी खत्म कीजिये। … (Interruptions)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष महोदय, मैं दो मिनट में खत्म कर दूंगा। उधर से शोर हो रहा है। अध्यक्ष महोदय, जिस तरह की यह घटना हुई है, उससे गुजरात सरकार शंका के घेरे मे है। इस घटना से आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे प्रकरण की जांच सी.बी.आई. से कराई जाये ताकि असलियत क्या है, उसका पता चल सके। दूसरी बात यह है कि जब गुजरात में यह घटना घटी तो उस समय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने गुजरात सरकार को राजधर्म का पालन करने का निर्देश दिया था…( व्यवधान) क्या उस समय तहलका ने बयान दिया कि जाहिरा शेख ने अपना वक्तव्य बदल दिया है, क्या उस समय भी तहलका हुआ था?…( व्यवधान) श्री रघुनाथ झा : अध्यक्ष जी, इस सारी घटना की जांच सी.बी.आई. से कराइये…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आपके डिप्टी लीडर बोल रहे हैं, आप बैठिये।

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव : अध्यक्ष जी, गरीबों लोगों को मिठाई देने के सवाल पर १०० रुपये देने पर माननीय श्री वाजपेयी जी ने रेल मंत्री जी का इस्तीफा मांग लिया लेकिन जब १८ लाख रुपये देने की बात आई तो मैं मांग करता हूं कि माननीय वाजपेयी जी इस्तीफा दें…( व्यवधान) मैं यह भी मांग करता हूं कि नरेन्द्र मोदी की सरकार बर्खास्त की जाये।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: No more. I have no other notice.

Shri Raghunath Jha and Shri Rupchand Pal are associating themselves. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: Shri Ramdas Athawale and Shri Madhusudan Mistry are also associating with it. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: Shri Ramdas Athawale, you are really inviting trouble. I am warning you. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: Whatever is said without my permission is not to be recorded. Only the statement of Shri Harin Pathak is to be recorded. (Interruptions)* MR. SPEAKER: Shri Harin Pathak, you ignore him. Please start your statement. … (Interruptions)

श्री हरिन पाठक (अहमदाबाद) : अध्यक्ष जी, आज अखबारों का हवाला देकर जाहिरा शेख पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। मैं आपके माध्यम से…( व्यवधान) *Not Recorded.

      MR. SPEAKER: We can have a structured discussion peacefully in which all of you can present your points of view and leave it for the country to decide what is to be done. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: I have to regulate the proceedings of this House. Hon. Members on all sides are agitated. If all of you speak together, nobody’s statement would be recorded and you would not get the reply for that. When they were raising an issue and hon. friends were feeling very strongly about it, I have given an opportunity to the Leader of the House to reply. Now, you have raised an issue and I have called Shri Harin Pathak. Let his statement be recorded. I am asking you to listen to each other. I am appealing to all of you to please develop a habit of listening and then controverting in a manner which would do justice to your case also. ...( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : यह सही नहीं है। किसी की कुछ सुनते नहीं है। आप ब्रीफली बोलिये। श्री हरिन पाठक : जिस अखबार का हवाला दिया जा रहा है और श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव जी ने जो पढ़ा कि जाहिरा जी को १८ लाख रुपये दिये गये। उसी अखबार में यह भी छपा है कि …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आप सुनिये, सबको कुछ न कुछ बोलना है।

श्री हरिन पाठक : जाहिरा ने अदालत के सम्मुख यह कहा है कि मैं किसी मधु श्रीवास्तव को नहीं जानती हूं। मैंने एक भी…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आप उन्हें इग्नोर कर दीजिए।

...( व्यवधान)

MR. SPEAKER : Only Shri Harin Pathak’s statement will be recorded.

(Interruptions)* *Not Recorded.

    अध्यक्ष महोदय : बैठिये।

...( व्यवधान)

MR. SPEAKER : All of you may please sit down.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER : Shri Ramdas Athawale, I will name you today. You have to leave this House. … (Interruptions)

MR. SPEAKER : I will not permit you. There is an end to everything.

… (Interruptions)

अध्यक्ष महोदय : यह क्या बात है। क्या तमाशा चल रहा है।

...( व्यवधान)

श्री हरिन पाठक : जाहिरा जी ने अदालत में यह भी कहा है, आप अखबार का हवाला देते हो।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आप ब्रीफली कंट्रीब्यूट कीजिए।

श्री हरिन पाठक : मैं अदालत की बात बता रहा हूं।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER : Shri Devendra Prasad Yadav, are you bound by his statement? Are you bound by it? He is not bound by your statement and you are not bound by his statement. Why do you show impatience to hear each other? … (Interruptions)

श्री रघुनाथ झा : यह अदालत की बात कर रहे हैं, इसलिए हम लोग प्रार्थना करते हैं…( व्यवधान) MR. SPEAKER : Shri Raghunath Jha, this is the trouble. I have already said that if any comment is made on the merits of any pending matter, I shall look into this. You give me this opportunity also. … (Interruptions)

श्री हरिन पाठक : अध्यक्ष जी, मैं भी अखबार का हवाला देता हूं अदालत का नहीं, अखबार में जो बात आई, वह हमने पढ़ी। जाहिरा जी के बारे में उसी अखबार में आया है कि जाहिरा जी ने अदालत में यह कहा है कि वह मधु श्रीवास्तव को नहीं जानती और उसने मधु श्रीवास्तव से कोई पैसा नहीं लिया है।…( व्यवधान) MR. SPEAKER : Only Shri Harin Pathak’s statement will be recorded.

(Interruptions) * श्री हरिन पाठक : जाहिरा ने यह भी कहा कि उन पर तीस्ता सीतलवाड़ का दबाव था।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : यह क्या बात है।

...( व्यवधान)

MR. SPEAKER : Shri Alkesh Das, I take strong objection.

… (Interruptions)

श्री हरिन पाठक : जिनका चित्र बताया जाता है, वह कांग्रेस के प्रेसीडैन्ट हैं।…( व्यवधान) कांग्रेस का कारपोरेटर और कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष महोदय : ठीक है, आपने बोल दिया।

श्री हरिन पाठक : वह कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। मैं यही कहना चाहता हूं कि जब जाहिरा जी ने अदालत के सामने यह कह दिया कि मैंने किसी का कोई पैसा नहीं लिया है। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। यह गुजरात में नरेन्द्र भाई की सरकार को गिराने की साजिश है। MR. SPEAKER : Thank you very much. I thank for everybody’s cooperation. Shri Ramji Lal Suman to speak and nobody else. … (Interruptions)

MR. SPEAKER : Please sit down. Shri Ramji Lal Suman to speak on the issue on which he has given notice. … (Interruptions)