Lok Sabha Debates
Regarding The Inclusion Of Farming In Mgnrega Scheme. on 16 September, 2020
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding the inclusion of farming in MGNREGA scheme.
श्री राजवीर दिलेर (हाथरस): माननीय अध्यक्ष जी,मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान कृषि क्षेत्र की ओर दिलाना चाहता हूं । भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है,जिससे पूरे देश को भोजन तथा ग्रामीण युवाओं को रोजगार की गारंटी मिलती है । बुरे वक्त में जीडीपी में कृषि क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है। हमारी सरकार का संकल्प किसानों की आय दोगुनी करनी है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए यदि मनरेगा योजना के मजदूरों और किसानों की मांगों के अनुरूप खेती के किसानों से जोड़ दिया जाए तो इससे दो लाभ होंगे। पहला, किसान की मजदूरों पर लगने वाली लागत घट जाएगी ।
दूसरा, मनरेगा मजदूरों को निरन्तर कार्य मिलता रहेगा। मनरेगा मजदूरों को प्रचलित मजदूरी देकर खेती के काम में लगाने से शहर की तरफ उनका पलायन भी रूकेगा। धन्यवाद ।
माननीय अध्यक्ष : कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को श्री राजवीर दिलेर द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।