Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Issue Regarding Atrocities On Dalits And Women. on 15 December, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Issue regarding atrocities on dalits and women.

श्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया:जो मुद्दा मैंने उठाया है, वहा राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है, राज्य स्तर का नहीं है।

माननीय अध्यक्ष: ठीक है, बोलिए।

श्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया:दलितों के विरोध और महिलाओं को विरोध की पिछले 18 महीनों में जितनी घटनाएं हुई हैं, अपराध हुए हैं दलितों और महिलाओं के विरुद्ध। आज देश में नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े देखें तो हर 18 मिनट में दलितों पर अत्याचार और उनका विरोध किया जाता है। ...(व्यवधान) इसी तरह हर दिवस तीन दलित महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाता है। ...(व्यवधान) जब आपके पास जवाब नहीं है, तब ही आप उत्तेजित होते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है कि पिछले दिनों में जो दो घटनाएं हुईं हैं दलितों के विरुद्ध और महिलाओं के विरुद्ध। ...* उनके विधान सभा क्षेत्र...*महिलाओं को बस से कुचलकर मारा गया...(व्यवधान) और... * उस बस का ऑपरेटर है, मालिक है।...(व्यवधान) वह केवल मालिक ही नहीं, ... * के करीब है और ... * भी है...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: किसी परिवार का नाम नहीं लिया जाएगा। Nothing will go on record. 

… (Interruptions)… * श्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया:इस घटना में ...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: किसी का नाम नहीं लिया जाएगा, मैंने पहले ही कहा है कि स्टेट मैटर भी यहां नहीं उठाया जाएगा। श्रीमती रमा देवी।

   

श्री एम. वैंकैय्या नायडू : अध्यक्ष महोदया, आप एक बार रिकार्ड देखिए...(व्यवधान) अगर इनके परिवार का नाम लिया गया है तो इनको भी बोलने का मौका दिया जाना चाहिए...(व्यवधान) इनके परिवार का नाम लिया है तो रिकार्ड देखकर इनको बोलने का मौका दीजिए...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : मैंने पहले ही बोल दिया है कि किसी का भी नाम रिकार्ड पर नहीं जाएगा और नाम रिकार्ड पर नहीं गया है...(व्यवधान) इसीलिए मैंने कहा कि बिना नोटिस कुछ भी नहीं बोल पाएंगे और रिकार्ड पर भी नहीं गया है। 

…( व्यवधान)

HON. SPEAKER: Do you want it to come on record? Nothing is going on record, please.

… (Interruptions)…* 12.16 hours (At this stage, Shri Kodikunnil Suresh and some other hon. Members came and stood  on the floor near the Table.) HON. SPEAKER: Nothing is going on record. Do you want it to come on record?

… (Interruptions)…*           कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री (श्री राजीव प्रताप रूडी): अध्यक्ष महोदया, आप कह रही हैं कि रिकार्ड पर नहीं लाया जाए, लेकिन आपने ज्यातिरादित्य सिंधिया जी को बोलने की अनुमति दी है...(व्यवधान) जिसको पूरे देश ने सुना है। आप पूरे देश को सुनवाने के बाद आप उसे रिकार्ड के बाहर करती हैं...(व्यवधान) माननीय मंत्री के परिवार के सदस्यों के बारे में टिप्पणी की गयी है...(व्यवधान) उस विषय में आप सदन में इनको जवाब देने की अनुमति दीजिए...(व्यवधान) उसको पूरा देश देखेगा, उसके बाद उसे भी आप रिकार्ड से बाहर कर दीजिएगा...(व्यवधान)

          अध्यक्ष महोदया, मेरा आपसे निवेदन है कि आप इनको बोलने दीजिए...(व्यवधान)

 

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (श्रीमती हरसिमरत कौर बादल) : अध्यक्ष महोदया, आपने मुझे बोलने का मौका दिया, मैं आपका शुक्राना करती हूं...(व्यवधान)

          मैडम, पिछले हफ्ते भर से इन्होंने अपने लीडर्स का नेशनल हेरल्ड का इश्यु रोकने के लिए...(व्यवधान) देश के डेवलपमेंट, देश के प्रोग्रस को रेनसम रखा है...(व्यवधान) एक ज्युडिशियल मैटर को पोलिटिकल मैटर बनाने की कोशिश यहां की जा रही है...(व्यवधान) और इस हद तक उतर आए हैं कि यहां स्टेट का सबजैक्ट उठा रहे हैं...(व्यवधान) ताकि यहां कार्रवाई स्थगित हो...(व्यवधान) अगर डिसकस करना है तो नेशनल हेरल्ड डिसकस करें, … * डिसकस करें, जी भर कर डिसकस करें ...(व्यवधान) … * की ब्लैक मनी को क्यों डिसकस नहीं करते हैं...(व्यवधान) आज यहां ये दलितों की बात उठा रहे हैं...(व्यवधान) दलित के साथ एक जट्ट सिक्ख के भी हाथ-पैर काटे गए जो दो गैंग्स के बीच में लड़ाई थी...(व्यवधान) उसकी बात क्यों नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वह वोट बैंक नहीं है...(व्यवधान) अफ़सोस की बात है कि आज दलितों के ऊपर यह लोग पोलिटिक्स कर रहे हैं...(व्यवधान) मैं इस सदन और देश को यह बताना चाहती हूं कि जो हुआ वह बिलकुल गलत था...(व्यवधान) दो गैंग्स के बीच लड़ाई हुई और जिन्होंने की थी, वे गैंग्सटर पकड़े गए हैं...(व्यवधान) उनको अलग-अलग राज्यों से जाकर पकड़ा गया है...(व्यवधान) पंजाब में देश के सबसे ज्यादा एससी बसते हैं...(व्यवधान) पंजाब में शेडय़ुल्ड कास्ट का परसंटेज सबसे हाइएस्ट है...(व्यवधान) यह देखिए, सबसे कम अत्याचार एससी पर पंजाब में होता है...(व्यवधान) यह देखिए वर्ष 2013 का क्राइम ग्राफ, इसमें दिल्ली, जहां 15 साल इनका राज था, इसमें केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू, अरुणाचल और असम, जहां इनका राज है...(व्यवधान) देश की प्रगति और विकास को रोकने के लिए… *, पिछले दस सालों में...(व्यवधान) और कहां-कहां यह खजाना जा रहा था...(व्यवधान) यह सब देश के सामने आ रहा है...(व्यवधान) नेशनल हेरल्ड केस में इनको समन किया जा रहा है...(व्यवधान)

12.19 hours (At this stage, Shri Mallikarjun Kharge, Prof. Saugata Roy  and some other hon. Members left the House.) माननीय अध्यक्ष : आप बैठ जाइए, आपकी बात हो गयी है।

…( व्यवधान)

श्रीमती हरसिमरत कौर बादल : अदालत की कार्रवाई को पोलिटिकल रंग देने के लिए आज पांच दिनों से इन्होंने देश की पार्लियामेंट को चलने नहीं दिया है...(व्यवधान)

HON. SPEAKER: Now, you please take your seat.

… (Interruptions)

श्रीमती हरसिमरत कौर बादल : ये जीएसटी को रोकना चाहते हैं, ये देश की प्रगति को रोकना चाहते हैं...(व्यवधान) कांग्रेस के लीडर देश का नुकसान करना चाहते हैं...(व्यवधान) रोज़ किसी राज्य का इश्यु उठाकर इधर ले आते हैं...(व्यवधान) जिससे इस सदन का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन जिस काम से सदन का लेना-देना है, उस काम को होने नहीं देते हैं...(व्यवधान) यह साफ संकेत है और अपनी गलती छिपाने के लिए जिस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए, उसे होने नहीं देते हैं...(व्यवधान)

HON. SPEAKER: Please take your seat.

… (Interruptions)

श्रीमती हरसिमरत कौर बादल : यह खेद की बात है कि पंजाब में एक दलित के साथ हुआ, उसमें एक जट्ट सिक्ख भी था। दो गैंग्स के बीच की लड़ाई थी।...(व्यवधान)  दोनों गैंग्स में दलित और सिख दोनों थे।...(व्यवधान)आपस में उनकी लड़ाई हुई और यह बुरा हादसा हुआ। ...(व्यवधान) सरकार ने इमिजिएटली गिरफ्तारी की, एक आदमी को राजस्थान से पकड़ा, आज गैंग लीडर को भी पकड़ लिया और सारे बिहाइंड दि बार्स हैं।...(व्यवधान)बाकी जो नाम लिए गए हैं, वे सारे पकड़े जाएंगे। ...(व्यवधान) ये नए-नए मुद्दे ले कर आते हैं। ...(व्यवधान) कभी कहीं कोई हादसा होता है, ये ले कर आते हैं। ...(व्यवधान) क्या आपको मालूम है कि आज पंजाब में खालिस्तान बनाने के लिए इनके डेप्युटी लीडर के ब्रदर इन लॉ खालिस्तान की मांग कर रहे हैं। ...(व्यवधान) कांग्रेस के एमएलए और ओहदेदार उसको सपोर्ट कर रहे हैं। ...(व्यवधान) क्या …*  ने उनको पार्टी से निकाला? ...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :  नाम मत लीजिए।

…( व्यवधान)

श्रीमती हरसिमरत कौर बादल : क्या उनके खिलाफ कोई एक्शन लिया। ...(व्यवधान)  पंजाब में टैररिज्म पहले इनकी पार्टी ने किया और एक बार फिर पंजाब को डिस्टेबलाइज़ करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ...(व्यवधान) कभी खालिस्तान का मुद्दा ले कर आ रहे हैं तो कभी दलितों को मुद्दा उठा रहे हैं। ...(व्यवधान) ये आज इस हद तक गिर गए हैं। ...(व्यवधान) कोई मुद्दाहीन पार्टी हो कर इनको देश के बारे में सोचने जरूरत है। ...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :  प्लीज़ इतना गुस्सा नहीं करते हैं। बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

श्रीमती हरसिमरत कौर बादल : इनको खाली अकेले अपने लीडर्स के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। ...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :  प्लीज़ विजया जी, आपको बाद में समय दूंगी। बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

श्री एम. वैंकैय्या नायडू : अध्यक्ष महोदया, मैं एक विषय आपके ध्यान में लाना चाहता हूँ। मुझे भी बहुत कष्ट हो रहा है। सभी लोगों को रिक्वेस्ट कर के उनको चुप बिठाना है। ...(व्यवधान) आप सुनिए। आपको क्या प्रॉब्लम है? ...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : सबको कष्ट है। सबसे ज्यादा कष्ट मुझे है। आपको भी मौका मिलेगा। अभी बैठिए।

…( व्यवधान)

SHRI M. VENKAIAH NAIDU: Madam, there is a saying in English: ‘You cannot have your cake and eat it too.’ They wanted to raise an issue. They have got every right to raise the issue. They could have given notice to you. The hon. Speaker has not received the notice. That is the end of the matter. But still they were insisting on it. The hon. Speaker said that she would discuss it after the Question Hour. They did not pay heed to the advice of the hon. Speaker and came to the well of the House. पंजाब के बारे में, देश के बारे में, प्रधान मंत्री के बारे में, सब कुछ उन्होंने जो देना है, दे दिया, गालिया देना है, देने दिया।

          Madam, I have a request. Can the forum of Parliament be misused by a few people to defame and destabilize a democratically elected Government? Any incident happening is condemnable. But if you want action to be taken, then for Kalburgi murder, Karnataka Government would be dismissed; for Dabholkar, Maharashtra Government would be dismissed; for Dadri, UP Government would be dismissed. I am not saying it. But it is their logic. Then, they make it an issue because there the live telecast is going on and people are watching across the country.

          Madam, we have got highest regard for this House and we want the House to function. But, at the same time, it cannot be a one way traffic. They accuse us; they abuse us; take the name of our Prime Minister; again they want to make a speech and throw blame on the Government; and then, walk out. This is not acceptable in democracy. They should respect others’ rights also. Members come prepared for Question Hour and they are not allowed to ask their questions. Everyday they try to invent new reasons. All other parties, including their own allies are sitting here. They want the House to function. They should understand that they should not try to defame a democratically elected Government through the forum of the Parliament. That is my appeal to you.

माननीय अध्यक्ष : मुझे लगता है कि इस विषय पर अभी हम चर्चा नहीं करते हैं। अगर आप सभी लोग एग्री हों तो सभी लीडर्स बैठिए।I am ready to sit with all of you. आप मुझे बताइए कि इसका हल क्या निकल सकता है। I am ready to discuss it with you.  लेकिन यह बात सही है कि सबका अधिकार कहीं न कहीं मारा जा रहा है। अगर आप ऐसा कुछ सुझाव देते हैं कि सदन कैसे चले, सभी पार्टियों के लीडर्स साथ बैठ कर कीजिए। We will have a meeting on these lines and you please guide me as to how the House should run.

…( व्यवधान)

HON. SPEAKER: Your notice is not there. I will allow you to speak afterwards.

… (Interruptions)