Lok Sabha Debates
Speaker Made Valedictory Reference On The Conclusion Of The 16Th Session Of The ... on 8 January, 2019
Sixteenth Loksabha an> Title: Speaker made Valedictory Reference on the conclusion of the 16th session of the 16th Lok Sabha.
माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्यगण, सोलहवीं लोक सभा का सोलहवां सत्र, जो 11 दिसम्बर, 2018 को आरम्भ हुआ था, आज समाप्त हो रहा है।
इस सत्र के दौरान, हमने 17 बैठकें कीं जो 46 घंटे से भी ज्यादा चलीं।
इस सत्र के दौरान महत्वपूर्ण वित्तीय, विधायी और अन्य कार्य निपटाए गए । वर्ष 2018-19 के दूसरे बैच के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर 2 घंटे 36 मिनट तक चर्चा हुई और तत्पश्चात् इन्हें मतदान के लिए रखा गया और संबंधित विनियोग विधेयक पारित किया गया।
वर्तमान सत्र के दौरान, 12 सरकारी विधेयक पुर:स्थापित किए गए। कुल मिलाकर, 16 विधेयक पारित किए गए । पारित किए गए कुछ महत्वपूर्ण विधेयक इस प्रकार हैं: - The Transgender Persons (Protection of Rights) Bill, 2018; the Surrogacy (Regulation) Bill, 2018; the Consumer Protection Bill, 2018; the National Trust for Welfare of Persons with Autism, Cerebral Palsy, Mental Retardation and Multiple Disabilities (Amendment) Bill, 2018 as passed by Rajya Sabha; the Muslim Women (Protection of Rights on Marriage) Bill, 2018; the Appropriation (No.6) Bill, 2018; the Indian Medical Council (Amendment) Bill, 2018; the Companies (Amendment) Bill, 2018; the Aadhaar and Other Laws (Amendment) Bill, 2018; the New Delhi International Arbitration Centre Bill, 2018; the Personal Laws (Amendment) Bill, 2018; the DNA Technology (Use and Application) Regulation Bill, 2018; the Citizenship (Amendment) Bill, 2019 as reported by the Joint committee and the Constitution (One Hundred and Twenty-Fourth Amendment) Bill, 2019.
सूचीबद्ध विधेयकों में लगभग 82.35 प्रतिशत विधेयक इस सत्र के दौरान पारित किए गए।
सत्र के दौरान, 400 तारांकित प्रश्न सूचीबद्ध थे और करीब 4,600 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध थे।
सदस्यों ने प्रश्न काल के पश्चात् लगभग 81 अविलम्बनीय लोक महत्व के मामले उठाए। माननीय सदस्यों ने नियम 377 के अधीन 224 मामले भी उठाए।
स्थायी समितियों ने सभा में 42 प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।
सभा में राफेल सौदे के बारे में नियम-193 के अधीन एक अल्पकालिक चर्चा भी की गई। चर्चा रक्षा मंत्री के उत्तर के साथ पूरी हुई। चर्चा करीब 8 घंटे 21 मिनट तक हुई।
नियम-193 के अधीन एक अन्य अल्पकालिक चर्चा देश के विभिन्न भागों में आई प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर केरल, तमिलनाडु, ओडिशा में आए चक्रवातों इत्यादि के संदर्भ में, प्रारंभ की गई। चर्चा पूरी नहीं हुई।
मंत्रियों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर 52 वक्तव्य दिए गए जिनमें माननीय संसदीय कार्य मंत्री द्वारा दिए गए सरकारी कार्य के बारे में 2 वक्तव्य भी शामिल हैं।
सत्र के दौरान संबंधित मंत्रियों ने 1,870 पत्र सभा पटल पर रखे।
इस सत्र में, सभा ने 48 घंटे से ज्यादा बैठकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य के अन्तर्गत, सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर गैर-सरकारी सदस्यों के 88 विधेयक पुर:स्थापित किए गए। संविधान (संशोधन) विधेयक, 2015 की छठी अनुसूची पर विचार करने के प्रस्ताव, जो 5 अगस्त, 2016 को श्री विनसेंट एच. पाला के द्वारा लाया गया और जिस पर लम्बी चर्चा के पश्चात् इस विधेयक को 28 दिसम्बर, 2018 को सभा की अनुमति से वापस लिया गया।
The Television Broadcasting Companies (Regulation) Bill, 2015 नामक एक अन्य विधेयक, जो श्री प्रह्लाद सिंह पटेल के द्वारा 28 दिसम्बर, 2018 को पेश किया गया था, पर चर्चा हुई और उसी दिन सभा की अनुमति से वापस लिया गया।
28 दिसम्बर, 2018 को श्री निशिकान्त दुबे के द्वारा लाया गया The Tourism Promotion Corporation of India Bill, 2015 नामक विधेयक पर विचार किए जाने का प्रस्ताव अनिर्णीत रहा।
माननीय सदस्यगण, सभा के 49 सदस्यों ने अव्यवस्थित आचरण किया और सभा के संचालन को लगातार जान-बूझकर बाधित करके नियमों का उल्लंघन किया। इन परिस्थितियों में मुझे सभा की मर्यादा बनाए रखने के लिए बाध्य होना पड़ा और मैंने नियम 374क के तहत उनका नाम लिया। परिणामत:, सभा की शेष बैठकों के लिए सभा की सेवाओं से उनका स्वत: निलंबन हो गया।
इस सत्र में विविध महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं उपयोगी चर्चाएं हुईं और सभी माननीय सदस्यों ने अपने बहुमूल्य मत और विचार रखे। वैसे तो सभी माननीय सदस्यों ने सभा में सार्थक चर्चाएं कीं, लेकिन मेरी थोड़ी इच्छा हो रही है और मैं कुछ सदस्यों का विशेष उल्लेख करना चाहूंगी। हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि बाकी ने नहीं, बल्कि सब ने अच्छा बोला। इस बार सुष्मिता देव, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, निशिकांत दुबे, अनुराग ठाकुर, भर्तृहरि जी तथा कल्याण बनर्जी जी जैसे कई सारे सदस्यों ने वास्तव में बहुत अच्छे तरीके से तथा अभ्यासपूर्ण रूप से इस चर्चा को सार्थक बनाया। श्री एन.के.प्रेमचन्द्रन तो हमेशा मुद्दे उठाते रहते हैं ।
मैं माननीय उपाध्यक्ष और सभापति तालिका में शामिल अपने सहयोगियों का सभा के सुचारू रूप से संचालन में अपना सहयोग देने के लिए धन्यवादी करती हूं। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी, संसदीय कार्य मंत्री, विभिन्न दलों और समूहों के नेताओं और मुख्य सचेतकों तथा सभी माननीय सदस्यों के प्रति उनके सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। मैं, आप सभी की ओर से प्रेस और मीडिया के अपने मित्रों का भी धन्यवाद करना चाहूंगी।
मैं इस अवसर पर महासचिव और लोक सभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके द्वारा सभा को दी गई समर्पित और तत्काल सेवा के लिए धन्यवाद देती हूं। आप लोगों को बहुत तकलीफ भी हुई है, मगर उसके लिए भी मैं माफी चाहती हूं। मैं सभा की कार्यवाही के सुचारू संचालन में प्रदान की गई सहायता के लिए संबद्ध एजेंसियों का भी धन्यवाद करती हूं।
22 07 ½ hrs NATIONAL SONG माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्यगण, कृपया अब हम अपने स्थान पर खड़े हो जाएं । अब ‘वन्दे मातरम्’ होगा ।
( National song was played ) HON. SPEAKER: The House stands adjourned sine die.
22 08 hrs The Lok Sabha then adjourned sine die.
* The sign + marked above the nameof a Member indicates that the question was actually asked by him on the floor of the House.
** Starred Question Nos. 387 and 395 and Unstarred Question Nos.4371, 4379, 4383, 4392, 4394, 4396, 4408, 4415, 4418, 4420, 4423, 4432, 4438, 4441, 4446, 4456, 4463, 4465, 4507, 4515, 4524, 4526, 4540, 4544 to 4546, 4561, 4572, 4576, 4585, 4590, 4594, 4596, 4598 and 4600 were deleted due to suspension of Members from the services of the House under Rule 374A.
* Laid on the Table and also placed in Library, See No. LT 10718/16/19.
* Laid on the Table and also placed in Library, See No. LT 10720A/16/19.
* Not recoreded * Not recorded * English translation of the speech originally delivered in Bengali.
* Not recorded.
* Not recorded.
* Not recorded.
* Not recorded.
* Not recorded * Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* The following Members also recorded/corrected their votes through slips:
Ayes: 319 + S/Shri Rattan Lal Kataria, Bharat Singh, Sanjay Kaka Patil, Bidyut Baran Mahato, Prof. Richard Hay, Shri Jai Prakash Narayan Yadav, Dr. P.K.Biju, Shri L.R. Shivarame Gowda and Shri Sunil Kumar Jakhar = 328.
Noes : 004 Abstain: Nil * Voted through slip.
* Voted through slip.
* Corrected through slip for Ayes.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* The following Members also recorded/corrected their votes through slips.
Ayes: 316 + Shrimati Sushma Swaraj, S/Shri Jual Oram, Rajendra Dhedya Gavit, Rahul Kaswan, Shrimati Rama Devi, Prof. Richard Hay, Dr. Nepal Singh, Maj. Gen. B.C. Khanduri AVSM (Retd.), Dr. Farooq Abdullah, Shri Jai Prakash Naryan Yadav and Shrimati Dimple Yadav.=327 Noes: 005 - Shri Rajendra Dhedya Gavit wrongly voted for Noes. Later on he corrected through slip for Ayes = 004.
Abstain: Nil ** The result of this Division applies to each of the Clauses 2 and 3 separately.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* The following Members also recorded/Corrected their votes through slips.
Ayes: 323 + Shri Sanjay Kaka Patil, Shrimati Rama Devi, Prof. Richard Hay, Dr. Nepal Singh, Shri Ramesh Bais and Shri Manshukhbhai Dhanjibhai Vasava. =329 Noes: 003 Abstain: Nil * Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* Voted through slip.
* The follwoing Members also recorded/corrected their votes through slips.
Ayes: 323 + Shri L.K.Advani, Shrimati Meenakashi Lekhi, Shrimati Rama Devi, Prof. Richard Hay and Dr. Nepal Singh = 328.
Noes: 003 Abstain: Nil