Lok Sabha Debates
Need To Undertake Gauge Conversion Of Railway Line Between Mavli And Bari Sadri In ... on 24 February, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to undertake gauge conversion of railway line between Mavli and Bari Sadri in Rajasthan and construction of railway line from Bari Sadri to Neemach.
श्री चन्द्र प्रकाश जोशी (चित्तौड़गढ़) : मेरे संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के मावली-बड़ीसादड़ी-नीमच रेलमार्ग (लगभग 125 किलोमीटर) के कार्य को प्रथम पंचवर्षीय योजना में शामिल किया गया था एवं इस परियोजना को 1946 में प्रारम्भ किया गया था लेकिन इस परियोजना को अब तक पूरा नहीं किया गया है जिससे क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है। वर्ष 2012 के रेल बजट में मावली से बड़ीसादड़ी के 82 कि.मी. के आमान परिवर्तन के कार्य को स्वीकृत किया गया था परंतु विगत तीन वर्षों से इसके लिए भी किसी बजट का आवंटन नहीं किया गया है।
अतः केन्द्र सरकार से मेरा आग्रह है कि मावली-बड़ीसादड़ी का आमान परिवर्तन एवं बड़ीसादड़ी से नीमच तक इस मार्ग के 64 वर्षों से रूके हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देश जारी करें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।