Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Include Lohar Sub-Caste In Bihar Under Scheduled Tribes. on 22 December, 2011

> Title: Need to include Lohar sub-caste in Bihar under Scheduled Tribes.

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : महोदय, जो दबा हुआ, पिछड़ा हुआ गरीब आदमी है, हमारे यहां बिहार में लोहार जाति है। लोग कहते हैं कि "सौ चोट सुनार की तो एक चोट लोहार की "। लोहार जाति लोहा बनाने का काम करती है। उनका महासंघ है। मनोज शर्मा, नेता इसके लिए बराबर लड़ रहे हैं कि अनुसूचित जनजाति में उनका नाम डाल दिया जाए।

सभापति महोदय : रघुवंश बाबू, एक बात मैं आपसे पूछना चाहता हूं। जैसे झारखण्ड में लोहार को लुहरा भी कहा जाता है। लुहरा जो है, वह ट्राइबल में हैं।

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : वे ट्राइबल में हैं। इसीलिए अंग्रेजी में लोहार लिखता है तो उसको लोग लुहरा बोलते हैं। महोदय, बिहार-झारखण्ड तो पहले एक था। झारखण्ड में लुहरा ट्राइबल में है और बिहार के लोहार को कह दिया कि आप लोहार हैं, आप अनुसूचित जनजाति में नहीं रहिए। इसलिए उनकी मांग है। केवल लोहार की मांग नहीं है। नोनिया लोग हैं, वे भी गरीब हैं और वहां एनेक्सर-वन में हैं। वे भी कहते हैं कि हमारा नाम अनुसूचित जनजाति में होना चाहिए। फिर क्यों उसी में भिन्न-भिन्न सब सेक्शन हैं? मल्लाह, कैवर्त्त हैं, बींध हैं, बेलदार हैं, गोंड़ हैं, ये सभी जाति अलग-अलग संघ बनाए हुए हैं और सभी मिलकर एक महासंघ बनाए हुए हैं। सब लड़ रहे हैं। हम लोगों के ऊपर चढ़े हुए हैं कि हमको अनुसूचित जनजाति में करवा दीजिए। हम इसके लिए राज्य सरकार को लिखते हैं, भारत सरकार को लिखते हैं।  

 

18.00 hrs. इथनोग्राफी होती है, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया होता है।

          सभापति महोदय, मैं इतिहास बताता हूं। इन सभी जातियों के लिए जिस समय में सन् 1981 से 1984 तक गृह विभाग में ट्राइबल पहले अलग विभाग नहीं था, सोशल जस्टिस अलग नहीं था, गृह विभाग में शामिल था। उस समय लिखा-पढ़ी हुई थी। राज्य सरकारों से जानकारी ली गई थी, मांगी गई थी। ये सभी कागज, पत्र हैं। श्री जी. कृष्णन ज्वाइंट सैक्रेट्री थे। उन्होंने लिखा-पढ़ी की थी कि इन जातियों में राज्य सरकार का क्या कहना है। राज्य सरकार भी, जो समाज अध्ययन संस्थान है, उन सभी से राय करती है। रांची में समाज अध्ययन संस्थान है। बिहार में भी अनुगृह समाज अध्ययन संस्थान है। इथनोग्राफी में अंग्रेजी राइटर ने भी लिखा है, ये जातियां ट्राइबल में पुराने जमाने में थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी तरह से तांती, ततवा, गरेड़िया,...( व्यवधान)

सभापति महोदय :  रघुवंश बाबू, हम लोगों ने छ: बजे तक के लिए टाइम तय किया था, अगर आपने लम्बा बोलना हो तो हम टाइम बढ़ा दें।

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : सभापति महोदय, मैं एक मिनट में अपनी बात खत्म कर रहा हूं। गरेड़िया, जो भेड़ चराने वाली जाति है, उन्हें पाल बोलते हैं। कुम्हार, जो मिट्टी के बर्तन का काम करते हैं। तुरहा, धानु, सभी जातियों का संघ और महासंघ बना कर ये कहते हैं कि हमें अनुसूचित जाति में डाला जाए। पहले हमने जो कहा, वे कहते हैं कि अनुसूचित जनजाति में डाला जाए। राज्य सरकार भी कभी लिख देती है, कभी नहीं लिखती है। ये लोग बड़ी संख्या में हैं और बहुत दबे हुए हैं। सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक, सभी ढंग से पीछे हैं।

          सभापति महोदय, आपके माध्यम से हम सरकार से मांग करते हैं कि इन सभी जातियों के संघों के महासंघों को, नेताओं को बुला कर जानकारी ली जाए। इथनोग्राफी कराई जाए। समाज अध्ययन संस्थान से जांच कराई जाए और राज्य सरकार से जवाब-तलब करके इन सभी जातियों को, इनकी जो अनुसूचित जाति, जनजाति में डालने की मांग है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति में डालने से इनका बड़ा भारी कल्याण होगा। उधर बड़ी संख्या में जो लोग हैं, वे पिछड़ी जाति का हिस्सा ले लेते हैं, इन्हें इनका हिस्सा नहीं मिलता। इसीलिए इन सभी को ट्राइबल में लेने की जो मांग करते हैं और जो अनुसूचित जाति एवं जनजाति में मांग करते हैं, उनकी मांग के संबंध में हम सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हैं कि लिखा-पढ़ी और प्रोएक्टिव हो करके दबे हुए समुदाय के लिए कल्याण का काम करें।

 

MR. CHAIRMAN : The House stands adjourned to meet again on Tuesday, 27th December, 2011 at 11 a.m.   18.03 hrs. The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on   Tuesday, December 27, 2011/ Pausa 6, 1933 (Saka).    

         

* Not recorded   * Not recorded   * Not recorded   * Not recorded   * Not recorded   *…..* This part of the speech was laid on the Table.

* Voted through slip   * Voted through slip       * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip * Voted through slip   * The following Members also recorded and corrected their votes through slips.

Ayes 317+S/s Subrata Bakshi, Sabbam Hari, Dr. Manda Jagannath,  S/s Shriprakash Jaiswal, Jose K. Mani, M. Veerappa Moily, Anand Prakash Paranjpe, Dr. Padmasinha Bajirao Patil S/s Sohan Potai, Takam Sanjay, S, Semmalai, Andhalrao Patil Shivaji, N. Dharam Singh, Sushil Kumar Singh = 331 Abstain 1 – Shri Sanjay Takam wrongly voted for Abstain. Later on he corrected through slip for ‘Ayes’= 0 * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * The following Members also recorded their votes through slips Ayes 320 + S/s M. Anandan, Pratap Singh Bajwa, Subrata Bakshi, N. Peetamber Kurup, M. Veerappa Moily, Inder Singh Namdhari, Kumari Saroj Pandey, S/s C.R. Patil, A. Sampath, Adhalrao Patil Shivaji, N. Dharam Singh, Manish Tewari, P.T. Thomas, Manohar Tirkey = 334 * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * The following Members also recorded their votes through slips Ayes 369 + S/s Subrata Bakshi, Mahesh Joshi, Asaduddin Owaisi, Madan Lal Sharma, Adhalrao Patil Shivaji, Virbhadra Singh = 375 * Corrected through slip * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * The following Members also recorded and corrected their votes through slip Ayes 374 + S/s M. Anandan, Subrata Bakshi, Sohan Potai, Sushil Kumar Singh, E.G. Sugavanam = 379   Noes 7 -  Shri M. Anandan wrongly voted for Noes. Later on, he corrected through slip for Ayes =6 * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * The following Members also recorded their votes through slips Ayes 390 + S/s Subrata Bakshi, Dr. Monazir Hassan, Shri Jyotiraditya M. Scindia = 393 * Voted through slip   * Voted through slip   * Voted through slip   * The following Members also recorded their votes through slips Ayes 394 + S/s Subrata Bakshi, Pulin Bihari Baske, S.K. Saidul Haque, Shri Narahari Mahato = 398 * Not recorded   * Not recorded   * Not recorded   * Not recorded   * Not recorded   * Not recorded   * Not recorded   * Introduced with the recommendation of the President   * Not recorded * Not recorded   * Not recorded