Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Problems Being Faced By Farmers Due To Shortage Of Fertilizers, Water And Power In ... on 27 November, 2007

>  Title: Problems being faced by farmers due to shortage of fertilizers, water and power in Uttar Pradesh.

श्री रघुराज सिंह शाक्य (इटावा)  : महोदय, मैं आपके माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्या की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश में किसान बहुत परेशान है। किसानों को खाद बिलकुल नहीं मिल रही है। न डी.ए.पी. खाद मिल रही है और न एमओपी की खाद मिल रही है। अभी तक किसानों ने जो फसल बोई है, वह बिना खाद के बोई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोसायटियों को भंग कर दिया है। सोसायटियों के पास बिलकुल खाद नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उत्तर प्रदेश के किसान बाजार से जो खाद खरीद रहे है, वह सात सौ रुपए या आठ सौ रुपए प्रति बोरी खरीद रहे हैं। वह खाद भी सही है या खराब है, इसका पता नहीं है। मैं आपके माध्यम से भारत सरकार से मांग करता हूं कि उत्तर प्रदेश के किसानों को डीएपी खाद, एनपीके खाद और यूरीया खाद तुंत उपलब्ध कराई जाए। खास कर मैं अपने लोक सभा क्षेत्र इटावा के लिए मांग करता हूं, माननीय मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद होने के नाते इसे विरोधी भावना से देखने का काम किया जा रहा है। वहां के किसानों को ज्यादा परेशान करने का काम किया जा रहा है। मैं अपने लोक सभा क्षेत्र इटावा के लिए विशेष खाद की व्यवस्था करने की भारत सरकार से मांग करता हूं।

श्री संतोष गंगवार (बरेली): सभापति महोदय, यह पूरे देश की समस्या है। हम अपने आप को इस विषय से सम्बद्ध करना चाहते हैं और इसका समाधान केंद्र सरकार से चाहते हैं।

MR. CHAIRMAN: Okay, you can associate with the matter raised by him.