Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Resotre The Student’S Union Election In Kashi Hindu Vishwavidyalaya In ... on 25 November, 2014

an> Title: Need to resotre the student’s union election in Kashi Hindu Vishwavidyalaya in Varanasi.

श्री भरत सिंह (बलिया) : महोदया,मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि बनारस में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने देश के विकास के लिए,देश में राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाने के लिए की थी।...(व्यवधान)काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे थे। उस शांतपूर्ण आंदोलन पर पुलिस ने बर्बर लाठी चार्ज किया। सैकड़ों छात्रों को जेल में डाला गया और लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है।...(व्यवधान)मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पंडित मदन मोहन मालवीया जी की वह कृति है। इस विश्वविद्यालय में जिन लोगों ने भी बर्बर अत्याचार किया है,उसकी जांच करके उन पर कार्रवाई की जाए और सभी निर्दोष छात्रों को जेल से बाहर किया जाए तथा छात्र संघ की बहाली की जाए।...(व्यवधान)

 माननीय अध्यक्ष : मुझे समझ नहीं आता है कि जब आपको चर्चा देने के लिए सरकार तैयार है,तो आप वेल में क्यों आए हैं।

…( व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : क्या आप लोग चर्चा नहीं चाहते हैं?

…( व्यवधान)