Lok Sabha Debates
Regarding Action Plan For Construction Of Bridges To Connect Various States In ... on 21 March, 2005
> Title: Regarding action plan for construction of bridges to connect various states in the country.
श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल) : माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार के ध्यान में लाना चाहूंगा कि देश में राज्यों की दूरी कम करने के लिए नदियों पर तमाम पुल बने हैं। इधर मेरे क्षेत्र में एक यमुना नदी है जिस पर पीपे का पुल प्रति वर्ष बनता है। उस पर लाखों रुपए प्रति वर्ष खर्च होते हैं। नदी में बाढ़ आने के कारण आवागमन अवरुद्ध हो जाता है जिससे लाखों यात्रियों का इधर से उधर जाना रुक जाता है। इससे व्यपार को भी नुकसान होता है, पर्यटन का भी नुकसान होता है और आवागमन अवरुद्ध होने के कारण उन्हें अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मैं आपके माध्यम से सरकार के ध्यान में लाना चाहता हूं कि मेरे संसदीय क्षेत्र में महेबा घाट है। वहां एक बड़े पुल की आवश्यकता है। राज्य सरकार उसमें मदद करने के लिए तैयार है। इसलिए मैं केन्द्र सरकार से मांग करते हुए आग्रह करना चाहता हूं कि उस पुल के निर्माण में वह आर्थिक योगदान दे। इससे बुन्देलखंड और पूर्वान्चल के साथ-साथ मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड प्रदेशों की दूरियां भी कम हो सकेंगी। इससे पर्यटन तथा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों को भी सुविधा प्राप्त होगी।
महोदय, इन्हीं शब्दों के साथ आपने मुझे बोलने का अवसर प्रदान किया, इसके लिए मैं आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।
MR. SPEAKER: Mr. Ramdas Athawale, I am giving this chance with the warning that in future if you are not present, you will not get a second chance.
SHRI RAMDAS ATHAWALE : Sir, I am here only.
MR. SPEAKER: Please do not give explanation. You come to the point. You have to be very brief. Do not take the House for granted.