Lok Sabha Debates
Regarding Construction Of Railway Overbridge At Sandila. on 20 March, 2017
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding construction of Railway Overbridge at Sandila.
श्रीमती अंजू बाला (मिश्रिख) : उपाध्यक्ष महोदय, आपने मुझे शून्यकाल में बोलने का मौका दिया, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। सबको मैं बधाई देना चाहती हूं कि कल उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। मैं यह बात इसलिए भी कह रही हूं, क्योंकि जो मैटर मैं आज यहां उठाने जा रही हूं, वह मैं पहले भी कई बार उठा चुकी हूं। संडीला ओवरब्रिज बनाने की मेरी मांग बहुत दिनों से है, लेकिन पहले अगर यहां से कुछ पास होकर जाता था तो वह स्टेट में ही रुक जाता था।
महोदय, आपके माध्यम से मैं आज फिर से रेल मंत्री जी से मांग करना चाहती हूं कि हमारे यहां ओवरब्रिज की बहुत जरूरत है, वहां तीन-तीन घंटे तक यात्री फंसे रहते हैं। अतः इस समस्या को देखते हुए शीघ्रातिशीघ्र वहां ओवरब्रिज बनाया जाए। धन्यवाद।
HON. DEPUTY SPEAKER: Shri Bhairon Prasad Mishra, Shri Sharad Tripathi and Kunwar Pushpendra Singh Chandel are permitted to associate with the issue raised by Shrimati Anju Bala.