Lok Sabha Debates
Need To Undertake Measures For Construction Of Konar Dam Project In Jharkhand. on 3 March, 2011
> Title: Need to undertake measures for construction of Konar Dam project in Jharkhand.
श्री रवीन्द्र कुमार पाण्डेय (गिरिडीह):झारखंड में कोनार बांध परियोजना पर 3 मेगावाट की पनबिजली परियोजना स्थापित करने हेतु व्यवहार्यता रिपोर्ट का परामर्श संबंधी कार्य दामोदर घाटी निगम को सौंपा गया था और शुल्क के आधार पर एन.एच.पी.सी. ने अगस्त 2004 में डी.वी.सी. को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। हाल ही में विद्युत मंत्रालय, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, सी.डब्ल्यू.सी., झारखंड के सिंचाई विभाग तथा डी.वी.सी. के एक दल ने बांध स्थल पर पावर हाउस निर्माण के प्रस्ताव के संदर्भ में स्थल के निरीक्षण हेतु कोनार बांध परियोजना का दौरा किया था। पुनः दल ने सिफारिश की है कि सुरक्षा पहलू के संबंध में कोनार बांध की वर्तमान स्थिति की जांच पहले विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा किए जाने की आवश्यकता है। इन सारे कार्यों में सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की राशि व्यय की गई, परन्तु वर्षों पूर्व उक्त प्रस्तावित परियोजना को पूर्ण करने की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
अतः सरकार से आग्रह है कि कोनार बांध परियोजना कार्य को शीघ्र पूरा कराने हेतु प्रभावी कदम उठाया जाए।