Lok Sabha Debates
Smt. Poonam Mahajan Made A Submission Regarding Alleged Attack On Members Of A ... on 7 April, 2017
Sixteenth Loksabha an> Title: Smt. Poonam Mahajan made a submission regarding alleged attack on members of a political party in Kerala.
श्रीमती पूनम महाजन (उत्तर मध्य मुम्बई) : मैडम, यह बहुत ही इंपोर्टेंट विषय है। आप हमें थोड़ा समय देंगी, तो अच्छा होगा।
माननीय अध्यक्ष : हां, बताइए।
श्रीमती पूनम महाजन: अध्यक्ष महोदया, धन्यवाद। मैं अभी आपको सभा पटल पर इतना ही कहना चाहती हूं कि कल फिर से एक बार केरल के विाय पर, जिश्नू जैसे एक युवा स्टूडेंट ने सुसाइड की थी, उसके विषय पर यहां के लोगों ने विषय निकाला। लेकिन यह जिश्नू की कहानी है, जिस प्रकार से उसकी मां को वहां के सिंडीकेट ने तकलीफ दी, मैं तो कहती हूं कि यह … * का स्पांसर्ड टेररिज्म केरल में हो रहा है। केरल में सिर्फ स्टूडेंड ही नहीं हैं, स्टूडेंट के साथ सारे कार्यकर्ता, जो राट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता हों, ...(व्यवधान) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हों, उन पर हर वक्त हमला किया जा रहा है। ...(व्यवधान) … * के लोग महिलाओं को भी नहीं छोड़ते हैं। हमारे कार्यकर्ता की पत्नी को जिंदा जलाया गया है और केसेज भी नहीं हुए हैं। ...(व्यवधान) आप जिश्नू की बात करते हैं। ...(व्यवधान) हमें इनटॉलरेंस सिखाते हैं। … * की स्टूडेंट्स विंग हमें इनटॉलरेंस सिखाती है, लेकिन इनटॉलरेंस सिर्फ आजादी पर नहीं होती है। अपने… * के रूल्ड स्टेट पर टॉलरेंस दिखाइए, फिर इनटॉलरेंस की बात करिए। ...(व्यवधान)
मैडम, कल वहां पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने, हर किसी को संविधान ने, I have a right under the Constitution. I can say no to my Chief Minister.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अभिलाष ने और आज हमारे प्रकाश बाबू को पुलिस ने बहुत मारा। … * के कार्यकर्ता और पुलिस का सिंडीकेट है। ...(व्यवधान) साथ में मिलकर मारा। ...(व्यवधान) आज वह आईसीयू में है। एक भी केस दर्ज नहीं होता। ...(व्यवधान) केरल में दलितों पर ऐट्रॉसिटीज़ होती हैं।...(व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : … * नाम नहीं जाएगा।
…( व्यवधान)
HON. SPEAKER: No allegations please.
… (Interruptions)
श्रीमती पूनम महाजन: केरल में हर वक्त ऐसा किया जाता है।...(व्यवधान) आप विचारों पर बोलते हैं।...(व्यवधान) आप सिर्फ जिश्नु की बात करते हैं। ऐसे कई स्टूडैंट्स हैं।...(व्यवधान) लॉ स्टूडैंट्स हैं, सब जगह के स्टूडैंट्स हैं।...(व्यवधान) Madam, it is … terrorism. The police and … * act together as a syndicate against the students, the RSS and the Bharatiya Janata Party.....(व्यवधान) आपकी पीस मूवमैंट वर्ष 2016 में सरकार के साथ हुई थी।...(व्यवधान) हमारे नौ कार्यकर्ता मारे गए थे। पीस टॉक के बाद भी चार कार्यकर्ताओं को इन लोगों ने मारा है।...(व्यवधान) हम क्यों चुप रहें।...(व्यवधान) यहां इनटॉलरैंस नहीं देखी जाती।...(व्यवधान) आज हमें इसका उत्तर चाहिए।...(व्यवधान)
मैडम, मैं चाहती हूं कि आपकी अध्यक्षता में कुछ एमपीज़ हमारे साथ केरल चलें और देखें कि वहां क्या परिस्थिति है।...(व्यवधान) वहां दूसरे पोलिटिकल विंग के कार्यकर्ता सफर कर रहे हैं।...(व्यवधान) आप हमें ले जाइए और दिखाइए।...(व्यवधान) यह सिंडिकेट बंद होना चाहिए।...(व्यवधान) सिर्फ अपनी विचारधारा, जेएनयू के कैम्पस में ये लोग कहेंगे आजादी चाहिए।...(व्यवधान) सरकार बरखास्त होनी चाहिए, हम बरखास्त करा देंगे।...(व्यवधान) आजादी की बात वहां करते हैं।...(व्यवधान) देश को आजाद कराना चाहते हैं। देश के टुकड़े बनाना चाहते हैं।...(व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : प्लीज़, आपकी बात हो गई है।
…( व्यवधान)
श्रीमती पूनम महाजन: लेकिन केरल में विचारों पर नहीं होता। हमारे कार्यकर्ताओं का अपमान होता है, उन्हें मारा जाता है।...(व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : श्री भैरों प्रसाद मिश्र, श्री लखन लाल साहू, श्री शरद त्रिपाठी, श्री सी.पी. जोशी, श्री सुधीर गुप्ता, कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल और श्री गणेश सिंह को श्रीमती पूनम महाजन द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।
12.06 hours (At this stage, Shri K.C. Venugopal and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.) 12.06 hours HON. SPEAKER: Please order in the House.
… (Interruptions)
माननीय अध्यक्ष : प्लीज़, आप बैठिए।
…( व्यवधान)
HON. SPEAKER: How can it be? Please go to your seat. Yes, I will allow. Nothing will go on record.
…(Interruptions)…* 12.07 hours (At this stage, Shri K.C. Venugopal and some other hon. Members went back to their seats.) माननीय अध्यक्ष : प्लीज़, आप बैठिए।
…( व्यवधान)
12.07 ¼ hours SUBMISSION BY MEMBER ....Contd.
Re: Alleged attack on members of a political party in Kerala THE MINISTER OF CHEMICALS AND FERTILIZERS AND MINISTER OF PARLIAMENTARY AFFAIRS (SHRI ANANTHKUMAR): Madam, I am not able to understand as to why our dear Colleague, K.C. Venugopal Ji, is so perturbed. It is because whatever Poonam Mahajan Ji is saying is supporting K.C. Venugopal Ji’s yesterday’s statement. He was raising the issue yesterday on the same thing and Poonam Mahajan Ji has raised the situation in Kerala and she has pulled her heart out. Whatever is happening in Kerala and whatever political murders are happening because of the intolerance, are not acceptable. We will not tolerate them. I am really surprised as to why K.C. Venugopal Ji is opposing it. You should have supported it. Shri K.C. Venugopal Ji should be supporting whatever Poonam Mahajan Ji is saying. You should support it.
HON. SPEAKER: She has not said anything for you. What do you want?
… (Interruptions)
SHRI K.C. VENUGOPAL (ALAPPUZHA): Madam, day before yesterday night, in a temple festival in my constituency, one young boy has been killed by …*. … (Interruptions)
SHRI ANANTHKUMAR: Madam, now he is changing the whole thing. Yesterday, he was telling something else. He was telling about political murders that are happening in Kerala and we are all opposing those political murders. There cannot be ideological murders. There is an attack on the human rights.
HON. SPEAKER: Yes Shri M.B. Rajesh, what do you want to say? Let Shri. M.B. Rajesh say.
SHRI M.B. RAJESH (PALAKKAD): Madam Speaker, the hon. Member and the hon. Minister are misleading the House. A 17 year old teenager, who was a plus two student, was killed by … * people in Alleppey. … (Interruptions)
In Kasargod, a Muslim priest was killed by … * people. The Police have arrested the culprit. In all these cases, … * activists have been arrested… (Interruptions)
HON. SPEAKER: Kharge Ji, please note that I have expunged the name of … * also.
… (Interruptions)
HON. SPEAKER: I have expunged the name of … * also. Please sit down.
… (Interruptions)
HON. SPEAKER: Now, Shri Chandumajra to speak.
… (Interruptions)
HON. SPEAKER: Nothing will go on record except the speech of Shri Chandumajra.
…(Interruptions)…*